ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तीसरी लहर का खतरा: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने ली प्रभार जिलों के अधिकारियों की वर्चुअल बैठक, कहा- सतर्क रहें और सभी आवश्यक तैयारियां करें सुनिश्चित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

तीसरी लहर का खतरा: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने ली प्रभार जिलों के अधिकारियों की वर्चुअल बैठक, कहा- सतर्क रहें और सभी आवश्यक तैयारियां करें सुनिश्चित

By @dmin
Published: May 18, 2021
Share
तीसरी लहर का खतरा: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने ली प्रभार जिलों के अधिकारियों की वर्चुअल बैठक
तीसरी लहर का खतरा: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने ली प्रभार जिलों के अधिकारियों की वर्चुअल बैठक
SHARE
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने ली प्रभार जिलों के अधिकारियों की वर्चुअल बैठक
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने ली प्रभार जिलों के अधिकारियों की वर्चुअल बैठक

रायपुर। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने मंगलवार को अपने रायपुर निवास कार्यालय से प्रभार जिले बिलासपुर और गरियाबंद की वर्चुअल समीक्षा की। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से सीधे जुड़ कर कोरोना महामारी से निपटने स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। गृह मंत्री ने कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए सतर्क रहने और सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय और अनुभाग मुख्यालय के साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर भी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने मितानिनों को दवाई किट के साथ पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराने का सुझाव दिया ताकि लोगों में ऑक्सीजन स्तर की जांच नियमित रूप से होती रहे।
गृह मंत्री ने संक्रमण की अत्यधिक संभावना वाले क्षेत्र को चिन्हित करने, आवश्यक दवाइयों, इंजेक्शन तथा एम्बुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था, डॉक्टर्स, विशेषज्ञ तथा चिकित्सकीय स्टॉफ़ को प्रशिक्षण देने के भी निर्देश दिए। उन्होंने शिशु रोग विशेषज्ञों से परामर्श कर रणनीति तैयार करने तथा निजी अस्पतालों और मेडिकल दुकानों की सतत निगरानी करने और उनके द्वारा मरीज़ों से इलाज के लिए ज्यादा राशि वसूलने और दवाईयों की कालाबाजारी करने पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। गृह मंत्री ने पोस्ट कोविड प्रभवितों के इलाज तथा काउंसिल के लिए पोस्ट कोविड सेल बनाने और वहां दूरभाष की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने कोरोना से मृत व्यक्ति के आश्रितों को यथासंभव सहायता उपलब्ध कराने को भी कहा।
गृह मंत्री ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराने और ग्राम पंचायत स्तर पर मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन के साथ ही सकारात्मक सोच के लिए जन जागरूकता के भी निर्देश दिए। वर्चुल बैठक में दोनों जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बिहार में चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी, सीएम साय ने कहा- यह पूरे देश का अपमान
छत्तीसगढ़ में जीएसटी रिटर्न अब क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड से, यूपीआई का भी ऑप्शन… सरकार ने दी नई सुविधा
सड़क पर कचरा फैलाकर व्यवसाय करने वाले व्यवसायी को दी गई समझाइश, दोबारा फेंका तो होगी जुर्माने की कार्रवाई
Gustakhi Maaf: एक पटरी पर दो ट्रेन और ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नल
नक्सल प्रभावित बीजापुर में एक लाख रूपये के इनामी सहित तीन नक्सली गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम प्रधानमंत्री ने कोविड-19 की स्थिति को लेकर राज्य और जिला स्तर के अधिकारियों से की बात, कहा अपने सर्वोत्तम उपाय साझा करें ताकि उसका उपयोग देश के अन्य हिस्सों में हो
Next Article प्रदेश में लगातार तीसरे दिन चार की मौत, कोरोना के 5476 नए मरीज मिले, प्रदेश में 27425 एक्टिव केस भारत में कोरोना: दैनिक संक्रमितों का आंकड़ा घट रहा और मौतों की संख्या में बढ़ोत्तरी… बीते 24 घंटे में रिकार्ड 4529 मरीजों की गई जान, तेजी से घट रही सक्रिय मरीजों की संख्या

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?