ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने दी धमकी…गवर्नर के पद से हटने पर जगदीप धनखड़ को भेजेंगे जेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने दी धमकी…गवर्नर के पद से हटने पर जगदीप धनखड़ को भेजेंगे जेल

By @dmin
Published: May 24, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल के गवर्नर जगदीप धनखड़ और ममता बनर्जी सरकार के बीच टकराव एक बार फिर से तेज हो गया है। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने गवर्नर को लेकर तीखा बयान देते हुए लोगों से कहा है कि वे उनके खिलाफ केस दर्ज कराएं। यही नहीं उन्होंने जगदीप धनखड़ को गवर्नर के पद से हटने के बाद जेल भिजवाने की भी धमकी दी है। कल्याण बनर्जी ने कहा, ‘हम जानते हैं कि उनके खिलाफ हम आपराधिक केस दर्ज नहीं करा सकते। हम लोगों से अपील करते हैं कि उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराएं, जहां वह हिंसा और अपराध को बढ़ावा दे रहे हैं।

यही नहीं कल्याण बनर्जी ने गवर्नर को जेल भेजने की धमकी देते हुए कहा कि एक बार जब वह पद से हट जाएंगे तो लोगों की शिकायत के आधार पर एक्शन लिया जाएगा। उन्हें उसी प्रेसिडेंसी जेल में रखा जाएगा, जहां नारदा स्कैम के मामले में टीएमसी के विधायकों को रखा गया है। कल्याण बनर्जी ने कहा, ‘चिंता न करें, 2024 के बाद बीजेपी के कई नेता जेल जाएंगे। कोरोना के हालात न संभाल पाने वाले और वैक्सीन तक लोगों को न दे पाने वाले लोगों को जाना ही होगा। भारत के लोग दूसरी आजादी का इंतजार कर रहे हैं।

टीएमसी सांसद की इस टिप्पणी पर गवर्नर जगदीप धनखड़ ने प्रतिक्रिया देते हुए हैरानी जताई है। उन्होंने कहा कि वह कल्याण बनर्जी का बयान सुनकर हैरान हैं। दरअसल नारदा स्टिंग केस के मामले को गवर्नर ने सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया था। इसके बाद ही बंगाल सरकार के दो मंत्रियों सुब्रत बनर्जी, फिरहाद हाकिम समेत 4 नेताओं को अरेस्ट किया गया है और उन्हें जेल भेजा गया था। इसके बाद से ही टीएमसी एक बार फिर से गवर्नर जगदीप धनखड़ पर हमलावर है। कल्याण बनर्जी ने सीबीआई को मामला ट्रांसफर करने को लेकर गवर्नर को संविधान का हत्यारा भी बताया है।

बीएसपी में काम करने वाले ठेका श्रमिकों का होगा पुलिस वेरिफिकेशन, एसएसपी ने दिए ट्रेड यूनियनों को निर्देश
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार ब्रह्मास्त्र, अब तक एडवांस बुकिंग में बिके इतने करोड़ के टिकट…
Gustakhi Maaf: राहुल को राहत के बाद राजनीति
पुलिस-नक्सली मुठभेड़: नक्सलियों ने घात लगाकर किया जवानों पर हमला, एक जवान शहीद
Breaking News : राम खिलावन बने भिलाई चरोदा निगम के नेता प्रतिपक्ष, सांसद व विधायक की मौजूदगी में हुआ चयन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मिसाल: कोरोना संक्रमित शवों के अंतिम संस्कार के लिए छोड़ दी नर्स की नौकरी
Next Article कलेक्टर के बाद अब सूरजपुर के ही एसडीएम की गुंडई, कानून के नाम पर सड़क पर की थप्पड़बाजी, देखे विडियो

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?