ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुश्किल में फंस सकती है टीम इंडिया, ऋषभ पंत पर ऑस्ट्रेलिया में लगे गंभीर आरोप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

मुश्किल में फंस सकती है टीम इंडिया, ऋषभ पंत पर ऑस्ट्रेलिया में लगे गंभीर आरोप

By @dmin
Published: January 2, 2021
Share
हार के बाद अब भारतीय टीम को एक और झटका, सभी खिलाडिय़ों पर ICC ने लगाया जुर्माना
हार के बाद अब भारतीय टीम को एक और झटका, सभी खिलाडिय़ों पर ICC ने लगाया जुर्माना
SHARE

स्पोट्र्स डेस्क (एजेंसी)। ऑस्ट्रेलिया दौरे में मौजूद भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाडिय़ों पर लापरवाही के गंभीर आरोप लग रहे हैं। सिडनी में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम मेलबर्न में ही अभ्यास कर रही है, 1 जनवरी को टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत, नवदीप सैनी खाना खाने बाहर निकले थे, वहीं इन खिलाडिय़ों से बड़ी चूक हो गई।

कोरोना महामारी के बीच अब क्रिकेट गतिविधियां बायो-बबल के भीतर हो रही है। प्रोटोकॉल के अनुसार खिलाड़ी सुरक्षा घेरे से निकलकर बाहर तो जा सकते हैं, लेकिन खाना रेस्त्रां के बाहर बैठकर खाना होगा। ऑस्ट्रेलियाई समाचार पत्र सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के मुताबिक, ‘यह बेहद गंभीर मसला है और बीसीसीआई आरोपी खिलाडिय़ों से अब पूछताछ कर सकता है।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, मेलबर्न के जिस रेस्त्रां में बैठकर भारतीय क्रिकेटर्स लंच कर रहे थे। उसी जगह नवलदीप सिंह नामक भारतीय क्रिकेट फैन भी मौजूद थे। अपने पसंदीदा खिलाडिय़ों को सामने बैठा देख उन्होंने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। एक के बाद नवलदीप ने लगातार कई ट्वीट्स किए, जिसमें उन्होंने अपने पसंदीदा स्टार्स का बिल चुकाने की बात भी कही। साथ ही साथ यह भी लिख दिया कि ऋषभ पंत ने उन्हें गले से लगाया, जिसके बाद से ही पूरा विवाद शुरू हुआ।

Bc mere saamne waale table par gill pant sharma saini fuckkkkkk pic.twitter.com/yQUvdu3shF

— Navaldeep Singh (@NavalGeekSingh) January 1, 2021

रिपोट्र्स के मुताबिक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस मामले को बायो-बबल के नियमों के खिलाफ माना है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया फिलहाल किसी नतीजे पर तो नहीं पहुंचा है, लेकिन वह इस मामले में बेहद ही गंभीरता के साथ जांच कर रहा है। इन खिलाडिय़ों पर क्या कार्रवाई होगी इस पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन सभी को कोरोना जांच से गुजरना पड़ सकता है।

वोरा की मौजूदगी में नागरिकों ने पूर्व सभापति दिनेश देवांगन से तीखा विवाद, लोगों ने वाल्व में छेड़छाड़ का लगाया आरोप
कल ‘महात्मा फुले समता’ पुरस्कार से सम्मानित होंगे सीएम बघेल
छत्तीसगढ़ में भगवान राम से जुड़ी स्मृतियों को संजोने मां कौशल्या के आंगन में समारोह की भव्य तैयारी… चंदखुरी में 7 अक्टूबर को होगा राम वन गमन पर्यटन परिपथ का शुभारंभ
ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी, घर में पत्नी और दो बच्चों की हत्या
छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार होने लगी तेज, 24 घंटे में सामने आए 1842 नए मामले, 13 लोगों की हुई मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article किसानों ने खारिज किया केंद्र सरकार का प्रस्ताव, देशभर में तेज करेंगे आंदोलन किसानों ने तय कर ली है वार्ता के बाद की रणनीति, बातचीत की नाकामी बदल देगी आंदोलन का रुख
Next Article Kovid-19 Vaccination: District administration told the mockdrill कोविड-19 टीकाकरण: जिला प्रशासन ने मॉकड्रिल कर बताया कैसे लगेगा लोगों को वैक्सीन… जिले के इन केन्द्रों में किया मॉकड्रिल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?