ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को किया 2-0 से क्लीन स्वीप…. दिल्ली टेस्ट में 7 विकेट से दर्ज की जीत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDelhiFeaturedSports

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को किया 2-0 से क्लीन स्वीप…. दिल्ली टेस्ट में 7 विकेट से दर्ज की जीत

By Mohan Rao
Published: October 14, 2025
Share
भारततीय टीम ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया
SHARE

नईदिल्ली। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया है। यहां खेले गए दूसरे व अंतिम टेस्ट के पांचवे दिन पहले सेशन में ही निर्धारित लक्ष्य पा लिया। भारत ने पहला टेस्ट पारी और 140 रन से जीता था। शुभमन गिल ने बतौर कप्तान होम ग्राउंड पर पहली टेस्ट सीरीज जीती है।

दिल्ली टेस्ट में भारत को 121 रन का टारगेट मिला था, जिसे भारत ने तीन विकेट पर हासिल कर लिया। केएल राहुल ने चौका लगाकर जीत दिलाई। वे 58 रन बनाकर नाबाद लौटे। एक दिन पहले फॉलो ऑन खेल रही वेस्टइंडीज दूसरी पारी में 390 रन पर ऑलआउट हो गई। पहली पारी में भारत ने 518 और वेस्टइंडीज ने 248 रन बनाए। भारत को पहली पारी में 270 रन की बढ़त मिली थी। भारत की पहली पारी में कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 129 और यशस्वी जायसवाल ने 175 रन बनाए।

भारत ने अपनी पहली पारी में पांच विकेट पर 518 रन बनाकर पारी घोषित की थी। जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन पर सिमट गई थी। तब भारत 270 रन से आगे था। ऐसे में भारत ने फॉलोऑन खिलाने का फैसला लिया और जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने 390 रन बनाए। वेस्टइंडीज की कुल बढ़त 120 रन की हुई और भारत को 121 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम इंडिया ने तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

यह बतौर कप्तान शुभमन गिल की पहली टेस्ट सीरीज जीत है। इंग्लैंड के खिलाफ पिछली सीरीज में गिल टेस्ट कप्तान बने थे। हालांकि, वह सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ था। अब गिल ने कप्तानी करियर की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है। उन्होंने वेस्टइंडीज का सफाया कर आगाज किया है। भारत को 14 नवंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने घर में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

भारत WTC पॉइंट्स टेबल में नंबर-3 पर
वेस्टइंडीज से जीतने के बाद भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 2025-27 सीजन की पॉइंट्स टेबल में नंबर-3 पर कायम है। टीम की स्थिति में बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले भारत ने इंग्लैंड में 5 मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराई थी। इस सीरीज का एक मैच ड्रॉ रहा था। इस सीरीज के बाद भारतीय टीम के पास 55.56% पॉइंट हैं। टीम ने 7 में से 4 मैच जीते हैं और 2 मुकाबले हारे हैं। एक मैच ड्रॉ रहे हैं।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना: छत्तीसगढ़ के किसानों को लाभ दिलाने की पहल
पूर्व प्रमुख सचिव और उनकी पत्नी को हाईकोर्ट से मिली राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में दर्ज प्राथमिकी निरस्त
श्रीलंका समझ गया चीन की चाल, बोला- ड्रैगन संग डील गलती, लेकिन अब भारत पहले की नीति पर चलेगा
shreekanchanpath 44 # 27 November 2024
सीएम बघेल ने कहा-हाथी अभयारण्य के दायरे में आने वाली कोयला खदानों में उत्खनन नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आंदोलनरत किसानों से मिले मंत्री गजेंद्र यादव, बोले- हम सभी एक किसान परिवार के हैं आपकी समस्याओं के हल के लिए हम प्रतिबद्ध
Next Article Breaking News : बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, 51 जिंदा BGL सहित भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?