ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Big Breaking : शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, सांरगढ़ में जमीन विवाद में हुई थी मारपीट… अस्पताल में मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG Big Breaking : शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, सांरगढ़ में जमीन विवाद में हुई थी मारपीट… अस्पताल में मौत

By Mohan Rao
Published: May 30, 2023
Share
सारंगढ़ में शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या
SHARE

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में जमीन विवाद में एक टीचर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर टीचर की बेरहमी से पिटाई कर दी। बीच बचाव में परिजन पहुंचे लेकिन वे रुके नहीं। इस मारपीट में टीचर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। यह पूरा मामला जिले के कोसीर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार कोसीर थाना क्षेत्र के गौटिया पारा निवासी त्रियुगीनारायण चंद्रा (42) बस्तर जिले में सरकारी स्कूल टीचर थे। गर्मी की छुट्टियों में वे कुछ दिन पहले ही घर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उनका अपने ही रिश्तेदारी में जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कई बार विवाद हो चुका था। पंचायत ने भी दोनों के बीच समझौता कराया लेकिन कभी बात नहीं बनी।

घटना 28 मई की बताई जा रही है। इस दिन सुबह भूपेद्र चंद्रा, विनय चंद्रा और केशव प्रसाद चंद्रा आदि टीचर त्रियुगीनारायण चंद्रा के घर पहुंचे और विवाद करना शुरू कर दिया। तीनों ने घर की महिलाओं से विवाद करना शुरू कर दिया। यह देख त्रियुगीनारायण बीच बचाव करने पहुंचे तो मारपीट शुरू हो गई। पास पड़ोस के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर दोनों पक्षों को शांत कराया।

इस मारपीट में त्रियुगीनारायण चंद्रा बुरी तरह से घायल हो गया। वह जमीन से उठ नहीं पा रहा था। इसके बाद आनन फानन में उसे रायगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। अब इस पूरे मामले में पुलिस ने कुल 8 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शिवनाथ नदी में कूदकर शख्स ने की खुदकुशी, एसडीआरएफ ने निकाला शव…. सुसाइड नोट में बताई वजह
सी-मार्ट की भव्य अधोसंरचना तैयार, निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण
भाजपा सरकार के सुशासन वाला बजट,बनाएगा विकसित राज्य: दक्ष वैद्य
रायपुर बस स्टैंड से 29 किलो गांजा सहित तस्कर पकड़ाया…
कूलर, गमला व डस्टबीन में मिला मच्छर का लार्वा, 5 से जुर्माना 9 को नोटिस… निगम ने चेताया- दोबारा लार्वा मिलने पर 1 की जगह 5 हजार अर्थदण्ड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री 31 मई को करेंगे एक लाख 5 हजार 395 युवाओं को देंगे बेरोजगारी भत्ता, 32 करोड़ से ज्यादा राशि होगी ट्रांसफर
Next Article Fraud : शातिर ने अपना बताकर सरकारी जमीन बेच दी, 28 लाख रुपए में किया सौदा… पुलिस की गिरफ्त में आया ठग

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?