ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तबलीगी जमात के मौलाना साद बोले, डॉक्टरों की बात में आकर मिलना जुलना न कर दें बंद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

तबलीगी जमात के मौलाना साद बोले, डॉक्टरों की बात में आकर मिलना जुलना न कर दें बंद

By @dmin
Published: April 11, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर मौलाना का एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह लोगों को भड़काते हुए सुनाई दे रहे हैं। दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में तबलीगी जमात के मरकज में एक बड़ी धार्मिक सभा की अगुवाई करने वाले मौलाना साद की पोल खुल गई है। इससे पहले तबलीगी जमात ने अपनी सफाई में कहा था कि हमने लगातार पुलिस और अधिकारियों को जानकारी दी थी कि हमारे यहां लोग रुके हुए हैं। वह लोग पहले से यहां आए हुए थे। उन्हें अचानक इस बीमारी की जानकारी मिली। वायरल ऑडियो में मौलाना साद कह रहे हैं कि यह समय अल्लाह से माफी मांगने का है। इस बात पर क्यों आपको यकीन हो गया कि मिलेंगे तो बीमारी फैल जाएगी। मस्जिदें और बैठकें बंद नहीं कर सकते, लोग मस्जिदों में आना और नमाज जारी रखें। वह यह भी कर रहे हैं यह जमात के खिलाफ साजिश है। हालांकि, यह पता नहीं चल सका है कि यह ऑडियो किस दिन का है। मौलाना कह रहे हैं कि यह मौका इसका नहीं है कि डॉक्टरों की बात में आकर नमाज अदा करना और मिलना-जुलना बंद कर दें। यह अछूत बनने और बनाने का वक्त नहीं है। यह मौका मस्जिदों को अबाद करने का है, मस्जिदों को छोड़ने और बिखरने देने का नहीं है।
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने एक विडियो जारी कर यह साफ कर दिया था कि तबलीगी जमात के लोगों को पहले ही चेतावनी दी गई थी कि वे जल्द से जल्द मरकज को खाली कर दें। पुलिस की ओर से जारी किया गया यह वीडियो 23 मार्च का है। इसमें दिल्ली पुलिस की तरफ से मरकज के सदस्यों से यह पूछा जा रहा है कि अब तक कितने लोगों और कहां-कहां से वहां पर ठहरे हुए हैं। साथ ही, दिल्ली पुलिस ने उन लोगों से जल्द उसे खाली न करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दे रही है। दिल्ली पुलिस ने तबलीगी जमात में शामिल हुए कई लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद आज सुबह छह बजे तक ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन के तहत पुलिस ने अभी तक 2317 लोगों को हटाया है और 600 से अधिक लोगों को अस्पताल भेज दिया गया है। तबलीगी जमात के मरकज में शामिल हुए 93 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया है।
संदीप/देवेंद्र/ईएमएस/नई दिल्ली/01/अप्रैल/2020/

युवाओं ने कैनवास पर बिखेरे छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति के विभिन्न रंग
नाबालिग की छत पर कराई डिलीवरी, फिर नवजात बच्चे को ले जाकर नाले में फेंक दिया
बंदरों के आतंक से नगर सहित ग्रामीण भी हो रहे परेशान
सिल्क की साड़ी पहनते समय इन 5 बातों का रखें ख्याल
चंद्रा मौर्या के समीप कॉन्प्लेक्स निर्माण, संचालक ने मांगा जवाब के लिए और समय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article निजामुद्दीन मरकज से निकाले 2361 लोग, हरियाणा से 125 और पंजाब से 9 लोग आये
Next Article विधायक, महापौर, और सभापति ने कराया एमआईसी मेम्बरों को विभागों का पदभार ग्रहण
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?