ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टाटा मोटर्स नहीं करेगी कर्मचारियों की छंटनी, अब फोकस न्यू लॉन्च पर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

टाटा मोटर्स नहीं करेगी कर्मचारियों की छंटनी, अब फोकस न्यू लॉन्च पर

By @dmin
Published: December 17, 2019
Share
SHARE

नई दिल्ली,ऑटो सेक्टर अभी भी संकट से बाहर नहीं निकल पाया है. पिछले एक साल के दौरान तमाम ऑटो कंपनियों को मंदी की वजह से छंटनी जैसे कदम उठाने पड़े. लेकिन इस दौरान टाटा मोटर्स में सभी कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित रही.

दरअसल ऑटो इंडस्ट्री में सुस्ती की वजह से आशंका जताई जा रही थी कि टाटा कंपनी भी कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है. लेकिन अब कंपनी ने साफ कर दिया है कि इस तरह का कोई कदम उठाने का प्लान नहीं है. यानी टाटा मोटर्स घरेलू वाहन बाजार में जारी सुस्ती के बाद भी कर्मचारियों की छंटनी नहीं करेगी.

टाटा मोटर्स में छंटनी नहीं
कंपनी को अगले कुछ महीनों में बाजार में उतारे जाने वाले नये वाहनों के दम पर प्रदर्शन में सुधार की उम्मीद है. कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक गुंटर बटशेक ने पीटीआई से कहा कि कंपनी की छंटनी की कोई योजना नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर कंपनी की कोई ऐसी योजना होती तो वह अब तक उसे अमल में ला चुकी होती.

कंपनी को स्थिति सुधरने की उम्मीद
गुंटर बटशेक ने बताया कि कंपनी का अब पूरा फोकस न्यू लॉन्चिंग पर है. साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि धीरे-धीरे स्थिति सुधर रही है और आने वाले महीनों में और बेहतर रिजल्ट मिलेंगे. उन्होंने कहा कि कंपनी अगले कुछ महीनों में Altroz, Nexon EV और Gravitas SUV सहित नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने वाली है. इसके साथ ही बीएस-6 नियमों को भी अपनाना है.

टाटा मोटर्स के अधिकारी ने कहा कि खराब आर्थिक हालात के बावजूद कंपनी की पकड़ मार्केट पर अच्छी है. इसलिए वह आने वाले समय को लेकर काफी सकारात्मक है. हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि अपने 30 साल के करियर में उन्होंने अबतक बाजार में इस प्रकार की उथल-पुथल नहीं देखी थी.

‘सूर्यवंशी’ में कैटरीना को कोई नहीं देखेगा वाले रोहित के बयान पर बवाल, बचाव में खुद उतरी कैटरीना
मक्के से होगा किसानों को अधिक मुनाफा
महापौर देशमुख ने दिलाई नशा मुक्ति के लिये शपथ
नगर के फारेस्ट डिपो में 26 श्रमिक कर रहे थे काम, नयाब तहसीलदार ने रोका
ऋतिक रोशन का सफर सभी के लिए प्रेरणादायक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CM भूपेश बघेल ने BJP पर कसा तंज, कहा- 15 सालों में नहीं किया वो अब क्या वादा निभाएंगे!
Next Article आज से बदल गए NEFT ट्रांजैक्शन और नंबर पोर्ट करने के नियम

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?