ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एयर इंडिया के लिए टाटा ग्रुप लगाने जा रहा है बोली, 88 साल पहले की थी इस एयरलाइन की स्थापना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

एयर इंडिया के लिए टाटा ग्रुप लगाने जा रहा है बोली, 88 साल पहले की थी इस एयरलाइन की स्थापना

By @dmin
Published: December 14, 2020
Share
International air service will continue till 15 July
International air service will continue till 15 July
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत के सबसे बड़े उद्योग समूह टाटा ग्रुप आज संकटग्रस्त राष्ट्रीय वाहक एयर इंडिया के लिए ‘एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट’ (खरीदने की इच्छा के लिए औपचारिक रूप से पेश किए गए दस्तावेज) दाखिल कर सकता है, यानी कि वह एयर इंडिया को खरीदने के लिए बोली लगाने वाला है। एयर इंडिया के लिए टाटा ग्रुप एयर एशिया को एक वाहन के रूप में उपयोग करेगा जहां टाटा संस की बड़ी हिस्सेदारी है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है।

Tata Group to file an Expression of Interest for Air India today. Tata group will use Air Asia as a vehicle where Tata Sons has a significant majority stake: Sources pic.twitter.com/bonhekaHJm

— ANI (@ANI) December 14, 2020

स्पाइसजेट के अजय सिंह भी एयर इंडिया पर नजर गड़ाए हुए हैं, लेकिन स्पाइसजेट ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। गौरतलब है कि जब सरकार ने 2018 में एयर इंडिया के लिए बोली लगवाई थी, उस दौरान कोई भी खरीददार आगे नहीं आया, लेकिन अब इसे खरीदने के लिए कई लोग आए हैं। 
उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पिछले साल कहा था कि अगर एयर इंडिया का निजीकरण नहीं किया गया तो इसे बंद करना पड़ सकता है। पुरी ने रविवार को कहा, यह (एयर इंडिया का डिवेस्टमेंट) एक गोपनीय प्रक्रिया है। संबंधित विभाग (डीआईपीएएम) उचित समय पर टिप्पणी करेगा।
वर्तमान में टाटा संस सिंगापुर एयरलाइंस के साथ मिलकर विस्तारा एयरलाइंस का परिचालन करता है। ग्रुप ने तय किया है कि वह बजट कैरियर एयर एशिया इंडिया के जरिए एयर इंडिया के रूटों पर संचालन करेगा। वहीं, सिंगापुर एयरलाइंस पहले से ही घाटे में चल रही एयर इंडिया के निजीकरण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उत्सुक नहीं है। 
कोरोना वायरस की वजह से यात्रा की मांग में गिरावट के कारण दक्षिण-पूर्व एशियाई कंपनी लाभ बढ़ाने का प्रयास कर रही है। वहीं, एयर इंडिया पर करीब 90 हजार करोड़ रुपये ऋण-सह-देनदारियां हैं। 
सूत्रों ने बताया कि एयर एशिया इंडिया को विस्तारा से पहले गठित किया गया था, इसलिए इसके माध्यम से उड्डयन के व्यापार में टाटा समूह को फायदा मिलने वाला है। हाल ही में, टाटा संस ने एयर एशिया इंडिया में अपनी हिस्सेदारी 51 फीसदी से बढ़ा दी, क्योंकि इसमें मलेशियाई साझेदार ने अपने गृह देश में वित्तीय परेशानियों के कारण संयुक्त उद्यम में नए फंडों को देने में असमर्थता व्यक्त की।
माना जा रहा है कि टाटा ग्रुप इस बोली में आसानी से विजयी होगा। बता दें कि टाटा ग्रुप ने अक्तूबर 1932 में टाटा एयरलाइंस के नाम से एयर इंडिया की शुरुआत की थी। भारत सरकार ने 1953 में एयर इंडिया को अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया। 

बीजापुर में माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, कोबरा कमांडो के दो जवान घायल
मां महामाया गैस एजेंसी में खाद्य विभाग का छापा, 6 लाख से ज्यादा के अवैध सिलेण्डर जब्त
कोरबा में सराफा कारोबारी की हत्या का खुलासा : पुराने व नए ड्राइवर ने दिया वारदात को अंजाम, लूट की नीयत से घुसे थे घर में
केन्द्रीय पर्यवेक्षकों ने छत्तीसगढ़ में पशुधन योजनाओं का लिया फीडबैक
अभिनेता सलमान के घर गोलीबारी का मामला, हिरासत में एक आरोपी ने की खुदकुशी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रदेश अध्यक्षों के चयन के लिए नए फॉर्मूले पर काम कर रही है कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षों के चयन के लिए नए फॉर्मूले पर काम कर रही है कांग्रेस
Next Article RTGS 24X7: बड़ी राशि की लेनदेन की सुविधा अब 24 घंटे उपलब्ध, साल के 365 दिन करें ट्रांसफर RTGS 24X7: बड़ी राशि की लेनदेन की सुविधा अब 24 घंटे उपलब्ध, साल के 365 दिन करें ट्रांसफर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?