डाका। बीएनपी नेता तारिक रहमान ने आज बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। इनके साथ मंत्रीमंडल के अन्य सदस्यों ने भी शपथ लिया। शपथ ग्रहण समारोह संविधान के अनुसार संसद के साउथ प्लाजा में हुआ, जहां राष्ट्रपति ने नया मंत्रिमंडल भी शपथ दिलाई। यह मौके पर लगभग 1,200 अतिथि मौजूद थे।

बता दें 17 साल बाद देश लौटे तारीक रहमान ने दो माह में ही बांग्लादेश की राजनीति को पलट कर रख दिया। 12 फरवरी को हुए आम चुनावों में अपनी पार्टी बीएनपी को बड़ी जीत दिलाई। उनकी पार्टी ने संसद में पूर्ण बहुमत हासिल किया, जिससे वह प्रधानमंत्री बने हैं। बांग्लादेश की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भारत की ओर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल हुए।




