ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग जिले का ग्राम ढौर में कोरोना का तांडव, मिले 119 संक्रमित, 1 की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

दुर्ग जिले का ग्राम ढौर में कोरोना का तांडव, मिले 119 संक्रमित, 1 की मौत

By @dmin
Published: March 28, 2021
Share
39 new cases found in Chhattisgarh…. Infection rate 0.14 percent
39 new cases found in Chhattisgarh…. Infection rate 0.14 percent
SHARE

24 घंटे में कोरोना वायरस के 3162 नए केस, संक्रमण से 11 लोगों की मौत
भिलाई। दुर्ग जिले के ग्राम ढौर (जामुल नगर पालिका क्षेत्र) में कोरोना ने होली के रंग में भंग डाल दिया है। ग्राम ढौर में कोरोना तांडव कर रहा है। इस गांव में 119 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है जिसमें 45 वर्षीय एक कोरोना मरीज की मौत हो गई है। बिगड़ते हालात को देखते हुए इस गांव में जिला प्रशासन ने एक हफ्ते का लॉकडाउन लगा दिया है। बाहर से आने-जाने वालों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। वहीं स्वास्थ्य कर्मियों की माने तो पिछले दिनों ग्राम ढौर में झांकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। जिसके बाद लोगों की कोरोना जांच कराई गई जिसमें गांव की सरपंच व 2 पंच भी संक्रमित पाए गए।

निकुम ब्लॉक के चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेन्द्र बेलचंदन सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी व सुपरवाइजर गांव में तैनात है। बीएमओ ने बताया कि गांव में 13 मार्च को झांकी प्रतियोगिता और 16 मार्च को मंडई मेला का आयोजन हुआ था। जिसके बाद लोगों में सर्दी-जुकाम, बुखार के मामले सामने आने लगे। उपस्वाथ्य केन्द्र ढौर में लोगों ने जांच कराई जिसमें 27 मार्च को स्थिति में 119 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं शंकराचार्य मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान 1 मरीज की मौत हो गई। वहीं पूरे गांव की आबादी लगभग 4000 बताई जा रही है।
बीएमओ डॉ. देवेन्द्र बेलचंदन ने बताया कि ग्राम ढौर में सर्दी-खांसी, बुखार के लक्षण वाले मरीजों को कोरोना जांच के लिए कहा गया है। इस संबंध में गांव में मुनादी कराई गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना जांच के लिए दो मोबाइल टीम तैनात की गई है।
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण का विस्फोट हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में 3,162 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे अब यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,37,940 हो गई है। इस दौरान कोरोना वायरस संक्रमित 11 मरीजों की मौत हुई है। शनिवार को 71 लोगों को संक्रमणमुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 440 लोगों ने गृह पृथकवास पूर्ण किया है।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को संक्रमण के 3,162 नए मामले सामने आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 796, दुर्ग से 1128, राजनांदगांव से 222, बालोद से 77, बेमेतरा से 124, कबीरधाम से 31, धमतरी से 34, बलौदाबाजार से 53, महासमुंद से 92, गरियाबंद से 11, बिलासपुर से 137, रायगढ़ से 37, कोरबा से 52, जांजगीर-चांपा से 24, मुंगेली से नौ, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 15, सरगुजा से 83, कोरिया से 49, सूरजपुर से 54, बलरामपुर से तीन, जशपुर से 51, बस्तर से 20, कोंडागांव से 24, दंतेवाड़ा से नौ, सुकमा से एक, कांकेर से 21, नारायणपुर से चार और अन्य राज्य से एक मामला शामिल है।
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,37,940 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वहीं 3,16,043 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि 17,836 मरीज उपचाराधीन हैं। कोरोना संक्रमण से प्रदेश में कुल 4061 लोगों की मौत हुई है।
रायपुर जिले में सबसे अधिक 62,840 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमित 870 लोगों की जान चली गई है।

26 नक्सलियों के सरेंडर पर बोले सीएम साय- शांति, विश्वास और विकास की ओर तेज़ी से बढ़ता नया बस्तर
मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने सात दिव्यांग दम्पत्तियों को प्रदान किए 5.50 लाख रूपए के चेक
यूपी बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी : छठ पूजा के लिए दुर्ग से दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें शेड्यूल
101 युवाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता, विधायक ने गर्मजोशी से किया जोरदार स्वागत
एसएलआरएम में कचरा छटाई के नाम पर लीपापोती, आयुक्त ने रोका एजेंसी का भुगतान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दर्दनाक सड़क हादसा, दो गाडिय़ों की टक्कर में 6 की मौत, 10 घायल सड़क हादसा: टेंपो और लॉरी में हुई भीषण टक्कर, 8 की मौत, 6 घायल
Next Article मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम मन की बात: पीएम ने किया जनता कर्फ्यू का जिक्र, कहा- ‘ दवाई भी, कड़ाई ‘ भी मंत्र को जीना जरूरी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?