ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टी-20 विश्व कप 2021: फिर भिड़ेंगी भारत व पाकिस्तान टीमें… एक ही ग्रुप में मिली जगह… जाने किस गु्रप में हैं कौन कौन सी टीमे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

टी-20 विश्व कप 2021: फिर भिड़ेंगी भारत व पाकिस्तान टीमें… एक ही ग्रुप में मिली जगह… जाने किस गु्रप में हैं कौन कौन सी टीमे

By @dmin
Published: July 16, 2021
Share
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। टी-20 विश्व कप में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत देखने को मिलेगी, क्योंकि सुपर-12 स्टेज में दोनों टीमों को एक ही ग्रुप में जगह मिली है। ये दोनों टीमें ग्रुप-दो में हैं। इस ग्रुप में न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की टीमें भी हैं। वहीं, सुपर-12 के ग्रुप-एक में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज को रखा गया है। हर ग्रुप में छह-छह टीमें होंगी। ग्रुप की अन्य टीमों का फैसला विश्व कप के क्वालिफायर राउंड के नतीजों से तय होगा।

बता दें कि कोरोना महामारी के कारण टी-20 विश्व कप 2021 का आयोजन भारत की बजाय संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ओमान में किया जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 17 अक्तूबर से होगी जबकि फाइनल 14 नवंबर को खेला जाएगा। 16 टीमों का टूर्नामेंट यूएई के तीन शहरों (दुबई, शारजाह और अबुधाबी) और ओमान में खेला जाएगा।

ग्रुप 1: ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, विजेता ग्रुप ए, उपविजेता ग्रुप बी 
ग्रुप 2: भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, विजेता ग्रुप बी, उपविजेता ग्रुप ए
ग्रुप ए: श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड, नामीबिया
ग्रुप बी: बांग्लादेश, स्कॉटलैंड, ओमान, पापुआ न्यू गिनी

पहले दौर में चार टीमें करेंगी क्वालिफाई
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक राउंड-1 में 12 मैच होंगे जबकि आठ टीमें शामिल होंगी। इनमें से चार (प्रत्येक समूह से शीर्ष दो) सुपर 12 के लिए क्वालिफाई करेंगी। आठ टीमों (बांग्लादेश, श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड, स्कॉटलैंड, नामीबिया, ओमान, पापुआ न्यू गिनी) में से क्वालिफाई हुईं चार टीमें शीर्ष आठ रैंकिंग वाली टी20 टीमों में शामिल होकर सुपर 12 में पहुंचेंगी। पहला दौर यूएई के एक स्थल के अलावा ओमान में होगा जिससे सुपर 12 के मैचों के लिए यूएई के मुख्य मैदानों की पिचों को तैयार करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा।  
 
सुपर-12 चरण में होंगे 30 मैच 

सुपर 12 का चरण, जिसमें 30 मैच शामिल हैं, 24 अक्तूबर से शुरू होने की संभावना है। सुपर 12 में टीमों को छह-छह के दो समूहों में विभाजित किया जाएगा, जो यूएई में तीन स्थानों (दुबई, अबू धाबी और शारजाह) में खेला जाएगा। इसके बाद तीन प्लेऑफ मैच होंगे दो सेमीफाइनल और फाइनल। बता दें कि पिछली बार दोनों टीमों की भिड़ंत साल 2016 में टी-20 विश्व कप के दौरान हुई थी। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया था।

अफसरों का प्रमोशन: राजेश मिश्र स्पेशल डीजी और दीपांशु काबरा बनाए गए एडीजी, आदेश का इंतजार
डेंगू के बढ़ते आंकड़ो से नगर निगम दुर्ग हुआ सतर्क
अहिवारा की बुनियादी समस्याएं होंगी हल, सीवरेज सिस्टम ठीक होगा, पेयजल की व्यवस्था होगी पूरी तरह से मुकम्मल
आदिवासी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का कार्य कर रही छत्तीसगढ़ सरकार: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री की घोषणा पर शुरू हुआ काम… रिसाली निगम क्षेत्र में 30 बिस्तर अस्पताल खोलने कलेक्टर ने देखी जगह…. ओपीडी से लेकर भर्ती सुविधा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Suraji Gaon Yojana: Bringing collective consciousness among women सुराजी गांव योजना: महिलाओं में ला रही सामूहिक चेतना…. वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, गेंदा फूल की खेती एवं सब्जी उत्पादन से बन रही स्वावलंबी
Next Article Tamil Nadu was a fan of Chhattisgarh's paddy procurement and public distribution system छत्तीसगढ़ की धान खरीदी और सार्वजनिक वितरण प्रणाली का मुरीद हुआ तमिलनाडु…. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अधिकारियों ने कहा इसे लागू करेंगे राज्य में

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?