ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान की मैदानी जंग में हर एक सेकंड लाखों का, 24 को होगा दोनों के बीच महामुकाबला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSportsWorld

T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान की मैदानी जंग में हर एक सेकंड लाखों का, 24 को होगा दोनों के बीच महामुकाबला

By @dmin
Published: October 5, 2021
Share
T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान की मैदानी जंग में हर एक सेकंड लाखों का, 24 को होगा दोनों के बीच महामुकाबला
T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान की मैदानी जंग में हर एक सेकंड लाखों का, 24 को होगा दोनों के बीच महामुकाबला
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क (एजेंसी)। भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट के महामुकाबले में खेल प्रेमियों की धकडऩों के साथ प्रसारण कंपनियों के जेब का वजन भी बढ़ेगा। चिर परिचित प्रतिद्वंदियों के बीच दुबई की क्रिकेट पिच पर होने वाले ‘युद्ध’ को बाजार जोरशोर से भुनाने में जुट गया है। हाल ये है कि महामुकाबले के बीच अपने ब्रांड का नाम दर्शकों तक पहुंचाने के लिए कंपनियां प्रति सेकंड के लिए तीन से साढ़े तीन लाख रुपये तक चुकाने को तैयार हैं। ये पिछले वर्षों से तीन से चार गुना ज्यादा है।

10 सेकेंड्स के 30 से 35 लाख रुपये
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस बार आईसीसी टी-20 विश्व कप मैचों का प्रसारण करने वाले स्टार स्पोट्र्स 24 अक्टूबर को दुबई में खेले जाने वाले भारत-पाकिस्तान के मैच के लिए अलग से विज्ञापन का कोई स्लॉट नहीं बेच रही हैं। जबकि 17 अक्तूबर से शुरू हो रहे टी-20 विश्व कप के सभी क्रिकेट मैचों के लिए पैकेज में विज्ञापन स्लॉट सभी बुक भी हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के लिए विज्ञापनदाता 10 सेकंड्स के लिए करीब 30 से 35 लाख रुपये दे रहे हैं।

इस बाजार से जुड़े विशेषज्ञों के अनुसार, भारत और पाकिस्तान का क्रिकेट मैच विश्व कप में सबसे पसंदीदा मैचों में से एक होता है। हजारों दर्शक टीवी, डिजिटल माध्यम के जरिए इसे देखते हैं। इन मैचों के दर्शक अन्य मैचों की तुलना में बहुत ज्यादा होते हैं इसलिए विज्ञापनदाता कंपनियों के लिए ये मैच बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। भारतीय टीम के प्रदर्शन के कारण भी ये दरें बहुत प्रभावित होती हैं। 2019 आईसीसी विश्व कप टूर्नामेंट में क्रिकेट मैच प्रसारक ने एन वक्त पर कुछ स्लॉट की ब्रिकी की थी। तब भारत और पाकिस्तान के मुकाबले में 10 सेकंड्स के लिए 20 लाख रुपये लिए गए थे।

विशेषज्ञों के मुताबिक, भारत पाकिस्तान के मैच शुरू से ही दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमियों की पसंद रहे है। दोनों देशो में बढ़ते तनाव के कारण दोनों टीमों के मैच यदाकदा ही देखने को मिलते हैं। दोनों देशों की अपनी टीमों के साथ भावनात्मक लगाव के कारण अक्सर दर्शकों की संख्या का रिकॉर्ड टूट जाता है। इसलिए विज्ञापनदाताओं के लिए ऐसे मैच काफी महंगे होते हैं। कई बार यह भी देखने में आया है कि क्रिकेट के फाइनल मुकाबले से ज्यादा इन दोनों टीमों के मैच की विज्ञापन दरें ज्यादा होती हैं। आईसीसी विश्व कप 2019 में  भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मैच को सबसे ज्यादा 27.3 करोड़ दर्शकों ने टीवी पर देखा। इनमें से 23.3 करोड़ दर्शक भारत के थे। इसके अलावा पांच करोड़ लोगों ने डिजिटल रूप में मैच का आनंद लिया।

17 अक्तूबर से संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जाने वाले 2021 आईसीसी टी20 वल्र्ड कप के लिए ऑनलाइन टिकट की बिक्री भी शुरू हो गई है। इस बार टी20 विश्व कप में 45 मुकाबले खेले जाएंगे। इस विश्व कप के ज्यादातर मुकाबले यूएई के दुबई, अबू धाबी और शारजाह में खेले जाएंगे। इसके अलावा ओमान में भी कुछ मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा। इस वल्र्ड कप में टीम इंडिया 24 अक्तूबर को पहला मुक़ाबला खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। विश्व कप में भारत अपना पहला मुकाबला प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के साथ होगा। पाकिस्तान के अलावा भारत के ग्रुप में न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की टीम भी है।

इतना रखा गया है टिकट का दाम
विश्व कप का पहला मुकाबला 17 अक्तूबर को ओमान की राजधानी मस्कट में खेला जाएगा। इस विश्वकप में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। ओमान में खेले जाने वाले मुकाबलों की टिकट का सबसे कम लगभग 1900 रुपये रखी गई है। वहीं संयुक्त अरब अमीरात में खेले जाने वाले मुकाबलों में टिकट का दाम सबसे कम 600 रुपये रखा गया है। दुबई में लगभग 70 फीसदी दर्शकों को स्टेडियम में एंट्री की इजाजत होगी। जबकि अबु धाबी में भी सोशल डिस्टेंसिंग नियमों के पालन करते हुए दर्शक स्टेडियम आकर मैच देखेंगे। ओमान की राजधानी मस्कट में जो मैच खेले जाएंगे उनमें सिर्फ तीन हज़ार दर्शकों को ही स्टेडियम में एंट्री की इजाजत मिली है।

बिना राशन कार्ड के भी प्रवासी मजदूरों को मिलेगा दो माह का मुफ्त खाद्यान्न: पंजीयन के लिए प्रवासी खाद्य मित्र एप्प जारी
केंद्र सरकार स्वयं ऋण लेकर राज्यों को दें जीएसटी क्षतिपूर्ति की राशि : टीएस सिंहदेव
यात्रीगण ध्यान दें: 10 से 22 अगस्त तक रद्द रहेंगी कई गाडिय़ां, कई ट्रेनों का बदला समय, यहां देखें विवरण
एसईसीआर के 383 किलोमीटर का सेक्शन ऑटोमैटिक सिग्नल प्रणाली से लैस, कोरबा – गेवरा रोड के बीच भी लगा सिस्टम
करदाता सावधान! बिक्री रिटर्न में मिली बड़ी खामी तो तुरंत रद्द होगा जीएसटी पंजीयन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पकड़ी गई आर्यन खान की प्याज के छिलके वाली तकनीक, पढ़ें डार्क नेट की डरावनी कहानी पकड़ी गई आर्यन खान की प्याज के छिलके वाली तकनीक, पढ़ें डार्क नेट की डरावनी कहानी
Next Article सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, समूह की कंपनियों को अंतरिम राहत से इनकार लखीमपुर केस सुप्रीम कोर्ट में: हिंसा को लेकर मंत्रियों पर एफआईआर की मांग, सीबीआई जांच की भी गुहार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?