ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: T20 World Cup: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, प्रेक्टिस के दौरान कैप्टन रोहित शर्मा हुए चोटिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

T20 World Cup: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, प्रेक्टिस के दौरान कैप्टन रोहित शर्मा हुए चोटिल

By Om Prakash Verma
Published: November 8, 2022
Share
T20 World Cup: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, प्रेक्टिस के दौरान कैप्टन रोहित शर्मा हुए चोटिल
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क/एडिलेड (एजेंसी)। टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 10 नवंबर को होने वाले सेमीफाइनल मैच से पहले एडिलेड में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा चोटिल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार उनके दाहिने हाथ में चोट लगी है। हालांकि यह चोट कितनी गंभीर है, इसकी रिपोर्ट सामने नहीं आई है।

चोट लगते ही छोड़ी प्रैक्टिस
रोहित को नेट पर थ्रो-डाउन स्पेशलिस्ट एस रघु अभ्यास करवा रहे थे। इसी दौरान एक गेंद उनके दाहिने हाथ पर लगी। चोट लगते ही रोहित शर्मा ने तुरंत बल्लेबाजी प्रैक्टिस रोक दी। चोट लगने के बाद रोहित आइस पैक लगाकर बैठे हुए नजर आए। रोहित शर्मा के हाव-भाव से साफ पता चल रहा है कि वे काफी दर्द में थे।

चोट गंभीर हुई तो टीम इंडिया के लिए खड़ी हो सकती हैं मुश्किलें
अगर कप्तान रोहित शर्मा की चोट गंभीर हुई तो इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल से पहले ये टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। हालांकि, रोहित ने कुछ देर बाद नेट पर वापसी की और कुछ गेंदों का सामना किया। इससे ऐसा लग रहा है कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। प्रैक्टिस सेशन के बाद रोहित का टेस्ट हो सकता है। उसके बाद ही चोट के बारे में विस्तार से पता लग पाएगा।

सेमीफाइनल में इंग्लैंड से है मुकाबला
भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला 10 नवंबर को एडिलेड में खेला जाएगा। भारतीय टीम सुपर-12 में ग्रुप-2 में शीर्ष पर थी। उसने पाकिस्तान, नीदरलैंड, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत हासिल की थी। उसके पांच मैचों में आठ अंक थे। टीम इंडिया को टूर्नामेंट में एकमात्र हार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली थी।

अंडमान को मिली फाइबर केबल कनेक्टिविटी की सौगात, लोगों को मिलेगा तेज इंटरनेट का शानदार अनुभव, पीएम मोदी बोले- बनेगा पर्यटन का प्रमुख केंद्र
रायपुर से लखनऊ के बीच स्पेशल एक्सप्रेस की सुविधा 1 जुलाई से… जाने पूरी समय सारणी
सीईसीबी की पहल: राज्य स्तरीय ईको क्लब प्रतियोगिता में बीएसपी स्कूलों को कई पुरस्कार
रीवांगढ़ पुरातात्विक उत्खनन स्थल में मिले उत्तर वैदिक काल से पूर्व मानव सभ्यता के अवशेष
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सपरिवार पहुंचे खुर्सीपार: विशेष पूजा-अर्चना के बाद दया सिंह से की लंबी चर्चा…सफल आयोजन के लिए पदाधिकारियों को सराहा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी गुस्ताखी माफ: बालाश्रम में दब गई किशोरी की चीख
Next Article भिलाई में आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के दिव्य प्रवचनों का मिलेगा लाभ, पार्श्वनाथ धाम रिसाली में 10 नवंबर से भव्य आयोजन

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?