ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वैशाली नगर विधानसभा का कैंप-1 शासकीय स्कूल बनेगा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल… सीएम बघेल की घोषणा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

वैशाली नगर विधानसभा का कैंप-1 शासकीय स्कूल बनेगा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल… सीएम बघेल की घोषणा

By Mohan Rao
Published: April 8, 2023
Share
सीएम भूपेश बघेल
SHARE

भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वैशाली नगर विधानसभा में भेंट मुलाकात के दौरान वैशाली नगर विधानसभा को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की सौगात दी है। कैंप-1 स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को पहला स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के रूप में संचालन किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में भेंट मुलाकात के दौरान इसकी घोषणा की है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात के दौरान वैशाली नगर विधानसभा के लिए कई बड़ी घोषणाएं की। वैशाली नगर विधानसभा के सभी वार्डों में 50 लाख रुपए तक के सीमेंटीकरण, पाथवे, पुलिया संधारण एवं अन्य निर्माण कार्य कराये जायेंगे। वैशाली नगर विधानसभा के सड़कों का मरम्मत एवं नवीनीकरण कराया जायेगा। वार्ड 07 रानी अवंतीबाई सरोवर का सौंदर्यीकरण कार्य कराया जायेगा। नेहरू नगर एवं हाउसिंग बोर्ड में सीवरेज लाइन संधारण एवं नवीनीकरण कराया जायेगा।

हाउसिंग बोर्ड एवं अन्य कॉलोनी जो नगर निगम को हस्तांतरित हुई उनका आंतरिक विकास कार्य कराया जाएगा। जवाहर नगर स्पोर्टस् कॉम्पलेक्स में बॉक्सिंग, टेबल टेनिस एवं वॉलीबॉल एकेडमी प्रारंभ की जायेगी।संजय नगर तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य कराया जायेगा।विभिन्न स्थानों पर डोम शेड निर्माण कार्य कराया जायेगा। वैशाली नगर क्षेत्र अंतर्गत छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापना एवं सौंदर्यीकरण कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा राधिका नगर मैदान का सौंदर्यीकरण कार्य कराया जायेगा।

भेंट मुलाकात के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भेंट-मुलाकात कार्यक्रम का उद्देश्य यह पता करना है कि योजनाओं का लाभ सभी को मिल रहा है कि नहीं। राशन कार्ड को लेकर मुख्यमंत्री ने लोगों की प्रतिक्रिया जानी उन्होंने कहा कि हमने आधार कार्ड से लिंक कर राशनकार्ड बनाया है, आज कोई भी व्यक्ति छुटा नहीं है। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव, पूर्व राज्य मंत्री बारुद्दीन कुरैशी, ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू, नगरपालिका निगम भिलाई के सभापति गिरवर बंटी साहू, अंत्यावसायी विकास निगम के उपाध्यक्ष नीता लोधी सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

लोगों ने योजनाओं का फीडबैक
मुख्यमंत्री से बात करते हुए उषा सिन्हा ने बताया कि राशनकार्ड बन गया है, घर में मैं और मेरे पति रहते हैं, चावल, शक्कर, नमक नियमित रूप से मिलता है। मेडिकल मोबाइल यूनिट के बारे में मुख्यमंत्री को बताते हुए शोभा देवी ने कहा कि तीन देवी मंदिर के पास गाड़ी लगती है। हमेशा मेडिकल मोबाइल यूनिट से इलाज कराती हूं, एक भी पैसा नहीं लगता। मुख्यमंत्री से बात करते हुए महिला ने बताया कि उसके नाती के सिर पर पस जमा हो गया है, इलाज रायपुर में चल रहा है। मदद की मांग पर मुख्यमंत्री ने उन्हें मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत आवेदन करने की बात कही ताकि तुरंत मदद हो सके।

मुख्यमंत्री बघेल द्वारा राजीव युवा मितान क्लब के गठन के बारे में पूछने पर क्लब के सदस्य ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के सपना को साकार करने के उद्देश्य से क्लब का गठन किया गया है। दो ग्रुप हैं, जिसमे 20- 20 सदस्य हैं, हम तालाब की सफाई का कार्य  भी रहे हैं। सेक्टर-1 निवासी श्रीकांत केडिया ने बताया कि उन्हें भवन नियमितीकरण का लाभ मिला। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भाग लेने वाली रिजवाना ने मुख्यमंत्री से बात करते हुए बताया कि वह कबड्डी खेलती है, टीम के 12 सदस्यों को 2-2 हजार रुपए की राशि मिली। मुख्यमंत्री ने उनकी टीम को बधाई दी और कहा कि आगे इसके लिए 25 करोड़ का प्रावधान रखा है, 26 लाख लोगों ने इस बार भाग लिया है, आने वाले सत्र में तुरंत ईनाम की राशि मिलेगी। दिलीप कुमार भगत ने बताया कि उन्होंने बिना अनुमति के भवन बनवा लिया था, अब वर्तमान में नियमितीकरण करा लिया है, उन्होंने भवन नियमितीकरण के सरलीकरण के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

अनुसुइया मरकाम ने बताया कि जुग्गी झोपड़ी योजना अंतर्गत लाभ मिला है। पहले घर मिट्टी का था अभी पट्टा मिला है। राशन कार्ड, श्रम कार्ड भी मिला है। श्रम विभाग से सिलाई मशीन भी मिली है, सिलाई का कार्य भी उनके द्वारा किया जा रहा है। समूह की महिला बिंदा यादव ने बताया कि उन्होंने 1.5 क्विंटल गोबर बेची हैं, जिससे उनको 60-65 हजार रुपए का लाभ प्राप्त हुआ है, इस पैसे से गाय खरीदी हैं, अभी सामान्य रिक्शे से गोबर बेचने जाते हैं। बिंदा ने मुख्यमंत्री से ई-रिक्शा और राशन कार्ड की मांग की, इसे सुनकर मुख्यमंत्री ने राशन कार्ड जारी करने का निर्देश दिया। स्वामी आत्मानंद स्कूल में कक्षा बारहवीं की छात्रा प्रज्ञा सिंह ने बताया कि स्वामी आत्मानंद  स्कूल में आधुनिक सुविधा से युक्त स्मार्ट क्लास, हाईटेक लैब, लाइब्रेरी है, स्कूल में हायर शिक्षा प्राप्त शिक्षक उपलब्ध हैं। फ्री ऑफ कॉस्ट में पढ़ाई होती है, यहां मध्यम वर्ग के बच्चे भी बिना किसी खर्च के पढ़ाई करते हैं, जिसके लिए प्रज्ञा ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री से बात करते हुए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ने वाली उज्ज्वला साहू ने स्कूल में इंग्लिश मीडियम में आर्ट्स की पढ़ाई शुरू करने की अपील की है, मुख्यमंत्री ने इस बात पर सहमति दी है।

राजधानी में दो दिवसीय खेल मड़ई शुरू: विशेष रूप से संरक्षित जनजातियों की पारंपरिक खेलों का हो रहा प्रदर्शन
Gustakhi Maaf: जब हाथी चले बाजार तो कुत्ते…
मोबाइल टावर में लगी बैटरी चुराता था गैंग, दिल्ली जाकर बेचने की थी तैयारी… ऐसे पकड़ाए शातिर चोर
गर्मी की छुट्टियां खत्म, आज से खुल गए स्कूल… मुख्यमंत्री साय ने कहा- खूब मन लगाकर पढ़िये
गिरावट के बाद देश में आज बढ़े कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटे में सामने आए 50,209 नए मरीज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news : बेमेतरा में दो  गुटो में विवाद के बाद युवक की हत्या से तनाव, एएसआई पर हमला… भारी पुलिस फोर्स तैनात
Next Article Big news : केंद्रीय गृहमंत्री ट्रॉफी सम्मान लिए पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (PTS) माना का चयन

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?