ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में होगा स्वदेशी मेले का आयोजन, सीएम साय ने किया ब्रोशर को विमोचन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में होगा स्वदेशी मेले का आयोजन, सीएम साय ने किया ब्रोशर को विमोचन

By Mohan Rao
Published: August 16, 2024
Share
छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में होगा स्वदेशी मेले का आयोजन, सीएम साय ने किया ब्रोशर को विमोचन
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को यहां अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में भारतीय विपणन विकास केंद्र द्वारा आयोजित होने वाले  ‘स्वदेशी मेला’ की विवरणिका (ब्रोशर)  का विमोचन किया। छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिलों में 17 अक्टूबर 2024 से 9 मार्च 2025 तक स्वदेशी मेला का आयोजन किया जाएगा।

गौरतलब है कि प्रदर्शनी का आयोजन भारतीय विपणन विकास केंद्र (स्वदेशी जागरण फाउंडेशन की इकाई) द्वारा किया जाएगा। भारतीय विपणन विकास केंद्र के मेला प्रबंधक सुब्रत चाकी ने बताया कि पिछले दो दशक से यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष विभिन्न जिलों में आयोजित किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि स्वदेशी मेला भारतीय उद्यमियों के लिए नए व्यावसायिक अवसर उपलब्ध करता है। यह मेला भारतीय उत्पादकों, ग्रामीण, कुटीर, निजी, सहकारी और सार्वजनिक क्षेत्रों के उपक्रमों के लिए लाभकारी व्यापार उपक्रम के रूप में उभरा है। जिससे इस कार्यक्रम की लोकप्रियता आमजन के बीच बढ़ती जा रही है।

इस वर्ष यह स्वदेशी मेला कबीरधाम में 17 से 23 अक्टूबर, बिलासपुर में 15 से 21 नवम्बर, रायपुर में 27 दिसम्बर 2024 से 3 जनवरी 2025,  राजनांदगांव में 7 फ़रवरी से 13 फरवरी 2025  व जगदलपुर में 2 मार्च से 9 मार्च 2025 तक आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. रामप्रताप सिंह, प्रान्त समन्वयक जगदीश पटेल, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, प्रवीण मैशेरी, शीला शर्मा, युगबोध अग्रवाल, अमर बंसल, स्वदेशी मेला एवं भारतीय विपणन विकास केंद्र के प्रबंधक सुब्रत चाकी, अमरजीत सिंह छाबड़ा एवं अन्य स्वदेशी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय पुरखौती मुक्तांगन में पतंग उत्सव में हुए शामिल, दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं
गंदे पानी की निकासी ना होने से नागरिक परेशान, वोरा ने आयुक्त को दिये समस्या का निराकरण करने के निर्देश
श्रद्धा की डुबकी पर कोरोना की बंदिश, छत्तीसगढ़ में मकर संक्राति पर मास्क पहनने पर ही मिला मंदिरों में प्रवेश
भिंड में लेडी डॉन गिरफ्तार, जबरन वसूली करती थी, पिस्तौल व 15 कारतूस बरामद
Loksabha Elections 2024 : राजेश मूणत ने ली लोकसभा कोर कमेटी और प्रबंधन समिति की बैठक, कहा- सभी सीटें जीतेंगे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 303 # 16 Aug 2024
Next Article यूपी में सड़क हादसा, छत्तीसगढ़ के तीन लोगों की मौत…. सीएम साय ने जताई संवेदना
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?