ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big News : दुर्ग एसपी ऑफिस में तैनात आरक्षक की संदिग्ध मौत, तालाब में तैरती मिली लाश… जांच में जुटी पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

Big News : दुर्ग एसपी ऑफिस में तैनात आरक्षक की संदिग्ध मौत, तालाब में तैरती मिली लाश… जांच में जुटी पुलिस

By Mohan Rao
Published: April 12, 2023
Share
एसपी ऑफिस में तैनात आरक्षक की तालाब में तैरती मिली लाश
SHARE

दुर्ग Durg. जिला पुलिस लाइन के पीछे मंगलवार की शाम को पुलिस कांस्टेबल की लाश तैरती पाई गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। लाश करीब दो दिन पुरानी बताई जा रही है। वहीं शव की तलाशी में आईकार्ड मिला है जिससे मृतक की पहचान आरक्षक 0894 अक्षय कुमार नागरे के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम करीब 5 बजे पुलिस लाइन के पीछे स्थित तालाब में शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और तलाशी लेने पर आईकार्ड मिला। मृतक की पहचान होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आरक्षक अक्षय कुमार नागरे दुर्ग एसपी ऑफिस में पदस्थ था और उसने आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी नहीं मिली है।

कोतवाली पुलिस ने घटना की सूचना आरक्षक के परिजनों को दी है। वहीं उसके परिवार व दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। आरक्षक ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है फिलहाल पुलिस दोनों एंगल से जांच कर रही है। मृतक के कॉल डिटेल्स भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो पाएगा कि आरक्षक ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है।

78वां स्वतंत्रता दिवसः प्रिया अग्रवाल हेब्बर ने वेदांता एल्युमिनियम में लांच किया वुमेन-एक्सक्लूसिव नाइट शिफ्ट प्रोजेक्ट का तीसरा चरण
भारत-पाक बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे संदिग्ध बीएसएफ की फायरिंग के बाद भागे, अमृतसर में मार गिराया ड्रोन
स्वच्छता वीर सम्मान समारोह : राज्यपाल रमेन डेका ने कहा- स्वच्छता की जिम्मेदारी हम सभी की है
CG Crime : सूने मकानों में सेंधमारी करने वाले बांग्लादेशी चोर पकड़ाए, फेरी वाला बनकर करते थे रेकी
एमआईसी सदस्यों के साथ डुंडेरा पहुंची महापौर, कहा- रिसाली का मान बढ़ाना है, तो स्वच्छता को अपनाना जरूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Crime : सूने मकान में चोरी, सोने चांदी के जेवर के साथ गैस सिलेंडर भी ले भागे बदमाश
Next Article CG Big News: सांप्रदायिक घटनाओं के बाद अलर्ट मोड पर कई जिलों की पुलिस, सख्त कार्रवाई के निर्देश CG Big News: सांप्रदायिक घटनाओं के बाद अलर्ट मोड पर कई जिलों की पुलिस, सख्त कार्रवाई के निर्देश

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?