ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्यसभा उपचुनाव में निर्विरोध चुने गए सुशील कुमार मोदी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

राज्यसभा उपचुनाव में निर्विरोध चुने गए सुशील कुमार मोदी

By @dmin
Published: December 7, 2020
Share
राज्यसभा उपचुनाव में निर्विरोध चुने गए सुशील कुमार मोदी
राज्यसभा उपचुनाव में निर्विरोध चुने गए सुशील कुमार मोदी
SHARE

नई दिल्ली/पटना (एजेंसी)। बिहार के राज्यसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सुशील कुमार मोदी निर्विरोध चुने गए हैं। बता दें कि बिहार में राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव में बीते गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई थी। इसके बाद सुशील कुमार मोदी का राज्यसभा के लिए निर्विरोध रूप से चुना जाना तय माना जा रहा था।

सुशील कुमार मोदी के खिलाफ विपक्ष ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था, लेकिन एक निर्दलीय प्रत्याशी श्याम नंदन प्रसाद ने बीते बुधवार को नामांकन दाखिल किया था। हालांकि नामांकन के लिए जरूरी 10 विधायकों का समर्थन वाला पत्र उन्होंने नहीं दिया था, ऐसे में सुशील कुमार मोदी को राज्यसभा में पहुंचने लिए किसी बाधा का सामना नहीं करना पड़ा।
गौरतलब है कि यह सीट पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के कारण खाली हुई थी। चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक जरूरी होने पर इस सीट के लिए 14 दिसंबर को मतदान होना था। बीते शुक्रवार को पर्चों की जांच का काम होना था। लिहाजा चुनाव आयोग ने सोमवार को सुशील मोदी को प्रमाणपत्र सौंप दिया।

Bihar: Bharatiya Janata Party leader Sushil Kumar Modi elected unopposed to Rajya Sabha
(Photo source: Sushil Kumar Modi’s Twitter) pic.twitter.com/0UBZmSuGoy
— ANI (@ANI) December 7, 2020

चारों सदन के सदस्य बनने वाले इकलौते भाजपा नेता
बिहार भाजपा के इतिहास में सुशील कुमार मोदी चारों सदन का सदस्य बनने वाले इकलौते नेता बन गए हैं। सुशील कुमार मोदी साल 1990 में पहली बार विधानसभा सदस्य बने थे। इसके बाद साल 2004 में भागलपुर से लोकसभा सांसद बने। 2005 से अब तक वह बिहार विधान परिषद के सदस्य रहे और अब राज्यसभा सांसद बन गए हैं।

अब राज्यसभा में उठाऊंगा बिहार के मुद्दे: सुशील मोदी
राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार में मुझे जो जिम्मेदारी मिली उसे पूरी ईमानदारी से निभाया, अब राज्यसभा में बिहार से जुड़े मुद्दे उठाता रहूंगा। उन्होंने कहा कि इस बार बिहार चुनाव में मेरी भूमिका उस गिलहरी की तरह रही, जिसने राम सेतु बनाने में योगदान दिया था।

शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल हुए राज्यपाल डेका, कहा- विद्यार्थियों के लिए मातृभाषा का ज्ञान भी जरूरी
घर-घर दस्तक दे रही दुर्ग पुलिस… साइबर फ्राड व शेयर मार्केट में इन्वेस्ट को लेकर कर रही सजग
Breaking News : अभनपुर से राजिम के बीच नई रेलवे लाइन का काम पूरा, रेलवे ने शुरू किया ट्रायल रन
चुनाव के समय आयकर के छापे से गरमाई राजनीति, नल-जल योजना के ठेकेदारों से बरामद हुए 2.28 करोड़ रुपये
फर्जी जज बनकर विधवा व तलाकशुदा महिलाओं को देता था झांसा… पुलिस ने विज्ञापन निकालकर दबोचा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ' भारत बंद ' को देखते हुए केंद्र का राज्यों को निर्देश, कहा- सुरक्षा कड़ी और शांति सुनिश्चित की जाए ‘ भारत बंद ‘ को देखते हुए केंद्र का राज्यों को निर्देश, कहा- सुरक्षा कड़ी और शांति सुनिश्चित की जाए
Next Article One year of Modi government's second term: strategy to reach people, target to reach 100 million homes कल इंडिया मोबाइल कांग्रेस को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?