ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Sushant Singh Rajput Suicide: कौन हैं वो ‘बॉलीवुड गैंग्स’ जिन पर फूटा कंगना, रवीना और शेखर कपूर का गुस्‍सा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Entertainment

Sushant Singh Rajput Suicide: कौन हैं वो ‘बॉलीवुड गैंग्स’ जिन पर फूटा कंगना, रवीना और शेखर कपूर का गुस्‍सा

By @dmin
Published: June 16, 2020
Share
Sushant Singh Rajput Suicide: कौन हैं वो 'बॉलीवुड गैंग्स' जिन पर फूटा कंगना, रवीना और शेखर कपूर का गुस्‍सा
Sushant Singh Rajput Suicide: कौन हैं वो 'बॉलीवुड गैंग्स' जिन पर फूटा कंगना, रवीना और शेखर कपूर का गुस्‍सा
SHARE

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या ने बॉलीवुड में जीवन के लिए संघर्ष को फिर से चर्चा में ला दिया है। इस घटना को लेकर बॉलीवुड दो भागों में बंट गया है। कंगना रनौत और शेखर कपूर जैसे कलाकार साफ तौर पर कह रहे हैं कि यह सुसाइड नहीं बल्कि प्लांड मर्डर है। इन सितारों ने इंडस्ट्री के क्रुर और अक्षम्य व्यवहार विशेषकर फिल्मी दुनिया में बाहर से आने वाले लोगों के प्रति बॉलीवुड के खोखलेपन को लेकर निशाना साधा।

Contents
  • कंगना रनौत ने क्या कहा ?
  • सुशांत को कर दिया गया था बैन
  • रवीना टंडन ने साधा जमकर निशाना
  • शेखर कपूर बरसे

कंगना रनौत ने क्या कहा ?

यह पहली बार नहीं है जब कंगना रनौत ने ‘बॉलीवुड गैंग’ पर निशाना साधा है। कंगना ने इस गैंग को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, सुशांत ने बड़ी-बड़ी फिल्में की हैं। ‘छिछोरे’ अगर किसी स्टार किड ने की होती तो उन्हें बहुत बड़ा स्टार माना जाता। जब करण के एक करीबी की वेडिंग थी तो उसमें सुशांत को क्यों नहीं बुलाया गया? सुशांत को इज्जत क्यों नहीं दी गई? अपनी पार्टीज में कभी नहीं बुलाया। उन्हें एकदम से डिस्क्रेडिट करके रखा।

सुशांत को कर दिया गया था बैन

बॉलीवुड फिल्मों का बिजनेस बताने वाले ट्विटर हैंडल RK BOX OFFICE (KRKBoxOffice) के एक ट्वीट के अनुसार, सुशांत सिंह राजपूत को यशराज, धर्मा, बालाजी, टी-सीरिज, साजिद नाडियावाला बैनर ने बैन कर दिया था। तो क्या वह सिर्फ टीवी और वेब सीरीज में काम करते हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है इसका दावा नहीं कर सकते।

sushant singh rajput

रवीना टंडन ने साधा जमकर निशाना

रवीना टंडन ने अपने पोस्ट में लिखा, फिल्म इंडस्ट्री में मीन गर्ल गैंग मौजूद हैं। ये लोग दूसरों को अपने फायदे के लिए फिल्म से निकलवा देते है। झूठे किस्से फैला दिये जाते है, जिसके कारण कभी-कभी करियर भी बर्बाद हो जाता है। इस दौरान कुछ अपनी लड़ाई लडऩे के लिए कड़ी संघर्ष करते है तो कुछ हार जाते है। जब आप सच बोलते हैं, तो आप को एक झूठे, पागल और मानसिक रूप से बीमार होने का दर्जा मिल जाता है। जिसने इस फिल्म इंडस्ट्री में जन्म लिया और वो जो इस दुनिया में बाहर से आया है, जिन्हें आउटसाइडर कहा जाता है। ऐसा मैंने कुछ एंकर से सुना, जो इनसाइडर और आउटसाइडर कहते रहते है। पर इन सब से आपको लडऩा है। ये मुझे जितना दबाने की कोशिश करते है, उतने ही ताकत से मैं लड़ाई लड़ती हूं। गंदी राजनीति हर जगह होती है।

शेखर कपूर बरसे

शेखर कपूर ने लिखा, मैं जानता था कि सुशांत किस दर्द में थे। मैं उनलोगों के बारे में जानता हूं जिन्होंने आपको निराश किया, आपको रोने पर मजबूर किया। काश कि मैं पिछले छह माह आपके साथ रह पाता। काश की तुम मेरे साथ होते। तुम्हारे साथ जो हुआ वह उनके कर्म हैं, तुम्हारे नहीं। दुनिया में कोई भगवान नहीं है, यह जिंदगी का सबक है, ऐसा वे कहते थे, मैंने भी कहा था, हां यह सच है कि जीवन में सिर्फ आशा है, उम्मीद है, प्रेम है। सुशांत की आत्महत्या की खबर के बाद शेखर कपूर ने यह ट्वीट किया था कि सुशांत तुम्हें यूं नहीं जाना चाहिए था।

Big news : नक्सलियों से मुठभेड़ में एक महिला नक्सली ढेर.. सुरक्षाबलों से बरामद किया शव
संसद में घमासान के बीच पवार-ठाकरे को आयकर का नोटिस, चुनावी हलफनामे पर सवाल
15 साल बाद घर पर भारत को दक्षिण अफ्रीका से मिली हार, तीसरे ही दिन मिली करारी हार
कच्छ में जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं
उपलब्धि: यूनिवर्सल रेल मिल ने रेल उत्पादन में बनाये कई कीर्तिमान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़ी खबर : फिर शर्मसार हुई इंसानियत, दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी को जिंदा जलाया सुरजपुर के भाजपा नेता की सिरकटी लाश मिलने से मचा हड़कंप: परिजनों ने की थी लापता होने की शिकायत
Next Article एंटरटेनमेंट के डेली डोज़ के लिए हो जाइए तैयार, जी अनमोल और जी अनमोल सिनेमा डीडी फ्री डिश पर लौट आया है

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?