ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुशांत सिंह राजपूत केस के खुलेंगे राज? रिया चक्रवर्ती से ED दफ्तर में पूछताछ जारी, एजेंसी ने नहीं दी मोहलत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeaturedNational

सुशांत सिंह राजपूत केस के खुलेंगे राज? रिया चक्रवर्ती से ED दफ्तर में पूछताछ जारी, एजेंसी ने नहीं दी मोहलत

By @dmin
Published: August 7, 2020
Share
Riya Chakraborty did not get concession from special court
Riya Chakraborty did not get concession from special court
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में बयान दर्ज कराने के लिए आरोपी रिया चक्रवर्ती आज मुंबई स्थित ईडी दफ्तर पहुंची हैं। यहां मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करेगी और कथित लेन-देन को लेकर सवाल दागेगी। हालांकि, इससे पहले चक्रवर्ती ने प्रवर्तन निदेशालय के सवालों की बौछार का सामना करने से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई तक की मोहलत की मांगी थी। उनके वकील सतीष मानेशिंदे ने कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती ने अनुरोध किया है कि प्रवर्तन निदेशालय के सामने उनके बयान की रिकॉर्डिंग सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई तक के लिए टाल दी जाए।

Contents
  • रिया के दोस्त सैमुअल मिरांडा से पूछताछ कर चुकी है ईडी
  • क्या हैं रिया पर आरोप

#SushantSinghRajput death case: Rhea Chakraborty arrives at Enforcement Directorate (ED) office in Mumbai.

ED rejected her earlier request that the recording of her statement be postponed till Supreme Court hearing. pic.twitter.com/MIWYlYMXhT

— ANI (@ANI) August 7, 2020

दरअसल, सुशांत केस के सिलसिले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 7 अगस्त पूछताछ के लिए मुंबई में पेश होने का नोटिस भेजा था। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत केस में आर्थिक पहलू से जांच कर रहा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम रिया की संपत्ति को खंगाल रही है। वहीं, श्वष्ठ ने सुशांत की पूर्व बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी को भी आज पूछताछ के लिए बुलाया है। जांच एजेंसी ने सुशांत के साथ रहने वाले उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को भी कल यानी 8 अगस्त को बुलाया है।
वहीं, मानशिंदे ने कहा कि अभिनेत्री शुक्रवार को ईडी के समक्ष पेश नहीं होंगी। उन्होंने बताया कि चक्रवर्ती ने न्यायालय में उनकी याचिका की सुनवाई तक उनका बयान दर्ज नहीं किए जाने का अनुरोध किया है। मानशिंदे ने कहा कि ईडी ने उनके अनुरोध का अभी कोई उत्तर नहीं दिया है। मगर, रिया अब जब मुंबई स्थित ईडी दफ्तर पहुंच चुकी हैं तो माना जा रहा है कि ईडी ने मोहलत नहीं दी है।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में 31 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच शुरू करते हुए मनी लॉन्ड्रिंग के तहत केस दर्ज किया था। ईडी ने यह केस बिहार पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर किया गया है। सबसे पहले ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सोमवार (3 अगस्त) को बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चार्टर्ड अकाउंटेंट संदीप श्रीधर से पूछताछ की।

रिया के दोस्त सैमुअल मिरांडा से पूछताछ कर चुकी है ईडी

इससे पहले गुरुवार को ईडी ने सुशांत की लिव इन पार्टनर रिया के दोस्त सैमुअल मिरांडा से पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक, उससे रिया की संपत्ति को लेकर दर्जनों सवाल दागे गए। ईडी ने 31 जुलाई को इस मामले में सुशांत के पिता केके सिंह की बिहार पुलिस के समक्ष दर्ज शिकायत के आधार पर प्रारंभिक रिपोर्ट दर्ज की थी।

क्या हैं रिया पर आरोप

सुशांत के पिता के के सिंह का आरोप है कि रिया ने सुशांत के बैंक खाते से पिछले एक साल में 15 करोड़ रुपये निकाल लिए और उसे ऐसे खातों में डाल दिया, जिसका सुशांत से कोई लेना-देना नहीं था। गौरतलब है कि सुशांत 14 जून को मुंबई स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से प्रख्यात अभिनेता पद्मश्री मनोज जोशी ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण पर हुई चर्चा
इस बार नहीं टलेंगे निकाय चुनाव, 12 को ऐलान !, आचार संहिता भी लगेगी तत्काल
Bhilai News : बाइक पर बेशर्मी पड़ गई भारी, यातायात पुलिस ने काटा युवक का चालान… पैरेंट्स की लगाई क्लास
Big News: गोल्डी बराड़ के मारे जाने की खबर, सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस का था मास्टरमाइंड
अंडर-19 वुमेन टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल आज, दूनिया जीतने मैदान पर उतरेंगी भारत की बेटियां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Underbridge of power house opened for common people ब्रेकिंग न्यूज: आम लोगों के लिए खोला गया पावर हाउस का अंडरब्रिज, अधिकारियों के निर्देश पर हुआ औपचारिक उद्घाटन
Next Article Lockdown opened in the district after 14 days 14 दिन के बाद जिले में खुला लॉकडाउन, बाजारों में लौटी रौनक, पहले दिन जिम रहे खाली

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?