ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुशांत मामला: बिहार के डीजीपी का आरोप- मुंबई पुलिस नहीं दे रही है कोई जानकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeaturedNational

सुशांत मामला: बिहार के डीजीपी का आरोप- मुंबई पुलिस नहीं दे रही है कोई जानकारी

By @dmin
Published: August 2, 2020
Share
सुशांत मामला: बिहार के डीजीपी का आरोप- मुंबई पुलिस नहीं दे रही है कोई जानकारी
सुशांत मामला: बिहार के डीजीपी का आरोप- मुंबई पुलिस नहीं दे रही है कोई जानकारी
SHARE

पटना (एजेंसी)। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले को लेकर बिहार और मुंबई पुलिस के बीच जारी खींचतान कम होने का नाम नहीं ले रही है। बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय का कहना है कि मुंबई पुलिस इस मामले में सहयोग नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस ने हमें अब तक जांच के दौरान सामने आईं पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और न ही अन्य कोई सूचना दी है।
डीजीपी ने कहा कि सुशांत मामला एक बड़ी मिस्ट्री बन गया है। इससे पर्दा उठना चाहिए। बिहार पुलिस जांच में सक्षम है। परिवार के लोग चाहते हैं तो सीबीआई जांच के लिए आवेदन दे सकते हैं। जिन लोगों को इन मामले में आरोपी बनाया गया है वे भागते फिर रहे हैं। बिहार पुलिस इतनी आसानी से मामले को जाने नहीं देगी। हम सबके सामने सच्चाई लाकर रहेंगे। 

Contents
  • मुंबई पुलिस नहीं दे रही है कोई जानकारी
  • नीतीश ने कहा- परिवार सीबीआई जांच की सिफारिश कर सकती है

मुंबई पुलिस नहीं दे रही है कोई जानकारी

गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा, ‘एक समस्या यह है कि हमें अभी तक सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले से जुड़े बुनियादी दस्तावेज नहीं मिले हैं। हमें मुंबई पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट का विवरण, सीसीटीवी फुटेज या अब तक की जांच के दौरान एकत्र की गई कोई भी जानकारी नहीं मिली है। सुशांत द्वारा जिन सिम कार्ड का इस्तेमाल किया जा रहा था, उनमें से कोई भी उनके नाम पर पंजीकृत नहीं है। उनमें से एक उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी के नाम पर पंजीकृत था। अब हम कॉल डिटेल रिकॉड्र्स (सीडीआर) को ट्रैक कर रहे हैं। हम सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियन (जिसने सुशांत की मौत से कुछ दिन पहले आत्महत्या की थी) के परिवार से भी पूछताछ करेंगे। फोन पर उनसे बात करने की लगातार कोशिशों के बाद भी हम संपर्क स्थापित करने में नाकाम रहे हैं।

We will also interrogate the family of #SushantSinghRajput's former manager Disha Salian (who died few days before Sushant's death). Even after constant attempts to connect with them on phone, we have failed to establish any contact: Bihar Police. https://t.co/jGThLyflYc

— ANI (@ANI) August 2, 2020

नीतीश ने कहा- परिवार सीबीआई जांच की सिफारिश कर सकती है

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि सुशांत के पिता केके सिंह यदि मांग करेंगे तो सीबीआई जांच की सिफारिश संभव है। एफआईआर दर्ज करने के बाद बिहार पुलिस मुंबई जाकर जांच कर रही है। इसमें मुंबई पुलिस को सहयोग करना चाहिए। हालांकि उन्होंने दोनों राज्यों में झगड़े की बात नकारी। बता दें कि सुशांत की आत्महत्या के बाद से ही सीबीआई जांच की मांग उठ रही है।

बालों की सही देखभाल के लिए पता होना चाहिए उनका प्रकार, जानिए कैसे हैं आपके बाल
महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच हलचल तेज, सीएम ने बुलाई महाअघाड़ी की बैठक
बदायूं हत्याकांड : बरेली से पकड़ाया दूसरा आरोपी जावेद, पुलिस के डर से थाने में किया सरेंडर
shreekanchanpath 193 # 27 April 2024
कोरोना के नए मामलों में गिरावट, 24 घंटे में आए 11692 केस, 28 संक्रमितों की जान गई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में अनुचित लाभ लेने का प्रयास कर रही भाजपा: श्रीमती तुलसी साहू भिलाई शहर जिला अध्यक्ष तुलसी साहू की मांग पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान: रक्षाबंधन पर खुलेगी राखी व मिठाई की दुकानें
Next Article 109 विधायकों के समर्थन का दावा, पर 99 के फेर में फंसते नजर आ रहे गहलोत 109 विधायकों के समर्थन का दावा, पर 99 के फेर में फंसते नजर आ रहे गहलोत !

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?