ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में अनाधिकृत निर्माण का हो रहा सर्वे, स्पॉट पर जारी किया जा रहा नोटिस, नियमितीकरण के दायरे में लाने की कवायद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

भिलाई में अनाधिकृत निर्माण का हो रहा सर्वे, स्पॉट पर जारी किया जा रहा नोटिस, नियमितीकरण के दायरे में लाने की कवायद

By Mohan Rao
Published: February 7, 2023
Share
भिलाई निगम का सर्वे
SHARE

भिलाई। भवन अनुज्ञा के विपरीत निर्माण, मिली हुई स्वीकृति के विपरीत निर्माण, आवासीय प्रयोजन में व्यवसायिक निर्माण या बिना स्वीकृति के निर्माण को लेकर हमेशा चिंता बनी रहती है तथा कभी भी निगम द्वारा तोड़फोड़ होने की कार्यवाही का भय भी बना रहता है। परंतु अब इसकी समस्या छत्तीसगढ़ शासन ने दूर कर दी है ऐसे अनाधिकृत निर्माणों को अब नियमितीकरण कराया जा सकता है। नियमितीकरण होने के बाद निर्माणकर्ता राहत की सांस ले सकते हैं।

अब भिलाई निगम ने अनाधिकृत निर्माण करने वालों के लिए सर्वे करना प्रारंभ कर दिया है। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत अनाधिकृत निर्माण को लेकर ऐसे निर्माण कर्ताओं को नोटिस जारी किया जा रहा है। इसके लिए निगम के अधिकारी फील्ड में जाकर सर्वे कर रहे हैं और अनाधिकृत निर्माण जैसे कि प्रदाय स्वीकृति के विपरीत निर्माण, स्वीकृत प्रयोजन के विपरीत निर्माण, आवासीय प्रयोजन में व्यवसायिक संचालन, बिना स्वीकृति के निर्माण जो 14 जुलाई 2022 के पूर्व बने हुए निर्माण है इनका फील्ड में जाकर निरीक्षण किया जा रहा है।

अनाधिकृत निर्माण पाए जाने पर तत्काल उन्हें स्पॉट पर ही नोटिस थमाया जा रहा है और नियमितीकरण के दायरे में लाने का काम किया जा रहा है। निगम आयुक्त रोहित व्यास ने अनाधिकृत निर्माण को नियमितीकरण कराने के लिए सभी जोन आयुक्त को टारगेट भी दिया है तथा नियमितीकरण के कार्य को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए हैं। अनाधिकृत निर्माण के सर्वे के दौरान आर्किटेक्ट भी मौजूद रहेंगे तथा ये नियमितीकरण कराने के लिए प्रक्रियाओं को पूर्ण करेंगे। आर्किटेक्ट की सूची प्राप्त करने के लिए भिलाई निगम की वेबसाइट www.bhilainagarnigam.com की सहायता भी ली जा सकती है।

अधिक जानकारी के लिये भवन अनुज्ञा विभाग के उप अभियंता शहबाज अहमद के मोबाइल नंबर 9399414300 पर संपर्क किया जा सकता है। नियमितिकरण के लिए भिलाई निगम के किसी भी नजदीकी जोन या निगम मुख्य कार्यालय में शीघ्र आवेदन करना होगा। भिलाई निगम क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग, व्यवसायिक कांप्लेक्स का भी सर्वे किया जाएगा और अनाधिकृत निर्माण के लिए नोटिस जारी होगा। अनाधिकृत निर्माण को नियमितीकरण के दायरे में लाने के लिए भिलाई निगम द्वारा मुनादी तथा अन्य माध्यमों से प्रचारित किया जा रहा है। नगर पालिक निगम भिलाई की अपील है कि अनाधिकृत निर्माण को नियमितीकरण कराने के लिए शीघ्र ही आवेदन करें, निगम के जनप्रतिनिधियों से भी लोगो को इसके लिए उचित माध्यम से जागरूक करने अपील है। क्योंकि नियमितीकरण हेतु आवेदन की अधिसूचित तिथि दिनांक 14 जुलाई 2022 से 1 वर्ष तक ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

धान के अवैध भंडारण पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, 17 व्यापारियों से 13 लाख रूपए का 622 क्विंटल पुराना धान जब्त
भीषण हादसा: एक ही परिवार के सात लोगों की मौत, पीएम और सीएम ने जताया दुख
आज से 25 तक क्षेत्रीय सरस मेले का आयोजन, कई राज्यों के उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ होगी बिक्री
छत्तीसगढ़ चेंबर का शपथ ग्रहण : सीएम साय बोले-विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में चेंबर की है महत्वपूर्ण भूमिका
बिग ब्रेकिंग: राजधानी में दुकानों के खुलने व बंद होने का समय निर्धारित… शाम 6 बजे के बाद नहीं खुलेंगी दुकानें…. कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फ्लोटिंग कप फुटबॉल टूर्नामेंट : भिलाई की बीकेपी ने जीती प्रतियोगिता, हेलमेट पहन कर खेला गया मैत्री मैच
Next Article छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं से लोगों के जीवन में आया परिवर्तन: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं से लोगों के जीवन में आया परिवर्तन: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?