ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बाइकर्स ऑफ जशपुर गैंग पर सर्जिकल स्ट्राईक, पुलिस ने 17 युवकों से वसूले 37 हजार
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर समेत 24 राज्यों के 50 शहर बनेंगे स्वच्छता के मॉडल शहर
September 29, 2026
दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कमीशन के लालच में बेंक खातों का दुरुपयोग, 14 आरोपी गिरफ्तार
September 29, 2026
मुख्यमंत्री साय ने यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया संवाद
September 29, 2026
छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल : 125 अफसरों का तबादला
September 29, 2026
शहरी स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के कार्यों में आएगी तेजी, केंद्र सरकार देगी विशेष तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन
स्वच्छता की राष्ट्रीय पहल ‘प्रगति-50’ में रायपुर और बिलासपुर शामिल
September 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

बाइकर्स ऑफ जशपुर गैंग पर सर्जिकल स्ट्राईक, पुलिस ने 17 युवकों से वसूले 37 हजार

By Mohan Rao Published June 8, 2025
Share
स्टंटबाज बाइकर्स पर कार्रवाई
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने खतरनाक स्टंट करने वाले 17 युवकों को पकड़ा है। इन युवाओं में दो नाबालिग भी शामिल हैं। मयाली से लगे NH-43 हाईवे पर खतरनाक स्टंटबाजी कर रहे थे।  बाईकर्स गैंग के 17 सदस्यों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 37 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। यह सभी युवक बाइकर्स ऑफ जशपुर नाम से गैंग चला रहे थे। बाइकर्स गैंग के कई परिजनों को समक्ष में बुलाकर सख्त हिदायत भी दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम लगभग 04 बजे जिला जशपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल से लगे NH-43 एवं स्टेट हाईवे में तेज गति से बाइकर्स गैंग की स्टंटबाजी करने की शिकायत एसएसपी शशि मोहन सिंह को मिली। कई लोग खतरनाक स्टंट करते हुये रील बना रहे हैं, इनके कृत्य से शांति भंग हो रहा है, आसपास के रहवासी परेशान हो रहे हैं।

इस सूचना पर एसएसपी स्वयं मौके पर रवाना हुये एवं एसडीओपी कुनकुरी श्री विनोद मंडावी एवं उप निरीक्षक संतोष तिवारी को तत्काल मौके पर पहुंचने हेतु कहा गया। पुलिस टीम द्वारा चारों ओर से घेराबंदी कर कुल 17 स्पीड बाइकर्स को धर दबोचा गया। पूछताछ में बाइकर्स गैंग ने बताया कि इन युवकों ने “बाइकर्स ऑफ जशपुर” नामक एक सोशल मीडिया ग्रुप बनाया है एवं इसी के तहत् यह गैरकानूनी स्टंट शो का आयोजन किया गया था, इसमें न केवल जशपुर जिले के ग्रामीण अंचलों से बल्कि सीमावर्ती ओड़िसा, झारखंड से भी कई बाइकर्स आये थे। पुलिस द्वारा उक्त सभी बाइकर्स को पकड़कर थाना लाया गया जहां उनके ड्राईविंग लायसेंस, वाहनों का रजिस्ट्रेशन और वाहनों का मोडिफिकेशन की जांच की गई।

जांच में पुलिस द्वारा मोटर सायकल चालक 1-सेत राम उम्र 21 साल निवासी किलकिला थाना पत्थलगांव, 2-गनपत पैंकरा उम्र 21 साल निवासी लोड़हापानी, 3- राहुल राम उम्र 21 साल निवासी रानीबगीचा जषपुर, 4-बादल भगत उम्र 23 साल निवासी प्रेमनगर जषपुर, 5-तरूण भगत उम्र 23 साल निवासी तेतरटोली, 6- विनोद साय उम्र 28 साल निवासी बगिया, 7-शंकर राम उम्र 24 साल निवासी राउरकेला, 8-किषन कुमार उम्र 29 साल निवासी बागबहार, 9-दीपेष कुमार उम्र 22 साल निवासी सोनतराई, 10-गजेन्द्र पैंकरा उम्र 26 साल निवासी राजाआमा कोतबा, 11-षिषु पाला पैंकरा उम्र 21 साल निवासी कोतबा, 12-गान्दरू बरला उम्र 23 साल निवासी राउरकेला, 13-रूस्तम पैंकरा उम्र 23 साल निवासी सागीभावना थाना कांसाबेल, 14-अजय कुमार जाड़ी उम्र 23 साल निवासी मेराल चैकी आरा, 15-आमोश एक्का उम्र 21 साल निवासी लैलुंगा 16-धरमजगढ़ का 17 वर्षीय बालक, 17-आरा क्षेत्र का एक 17 वर्षीय बालक के विरूद्ध मोटर सायकल को खतरनाक तरीके से स्टंट करते पाये जाने, मोडिफाई कराने पर इन सभी के विरूद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत् कार्यवाही कर कुल 37 हजार रुपए का चालान काटा गया है।

एसएसपी द्वारा इन सभी बाइकर्स गैंग से अपील किया गया कि खतरनाक स्टंट करना बंद करें, आप सब समाज के भविष्य हो, आपको देखकर ही अन्य लोग सीखेंगें। आपके कृत्य से जान जोखिम में डाला जा रहा है एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था खराब हो रही है। समाज के विकास में आप सभी योगदान दें। 

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर समेत 24 राज्यों के 50 शहर बनेंगे स्वच्छता के मॉडल शहर

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कमीशन के लालच में बेंक खातों का दुरुपयोग, 14 आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री साय ने यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया संवाद

छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल : 125 अफसरों का तबादला

स्वच्छता की राष्ट्रीय पहल ‘प्रगति-50’ में रायपुर और बिलासपुर शामिल

Mohan Rao June 8, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायपुर से जबलपुर मदन महल के बीच दौड़ेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस, 7 घंटों में पूरा होगा सफर
Next Article shreekanchanpath 235 # 08 June 2025

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?