भिलाई। नोएडा उत्तर प्रदेश में स्पोट्र्स ऊडल द्वारा आयोजित पंच बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भिलाई के सूरज सिंह ने विजयी पंच लगाया। चार राउंड के इस गेम के फाइनल में सूरज सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी को धूल चटाते हुए विजेता बनने का गौरव पाया। भिलाई के ही एक और खिलाड़ी अनिकेत सिंह ने तीसरे राउंड के मैच में जीत हासिल की। दोनों ही खिलाड़ी सेक्टर-1 बॉक्सिंग क्लब के खिलाड़ी हैं।
उक्त प्रतियोगिता नोएड़ा में 5 नवंबर को हुई थी। इस प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण यू-ट्यूब पर स्पोट्र्स ऊडल के चैनल ने किया था। सूरज सिंह स्टार स्पोट्र्स पर प्रसारित बिग बाउट में हिस्सा लिया था। उक्त प्रतियोगिता में भी सूरज का प्रदर्शन शानदार रहा था। सूरज व अनिकेत सेक्टर-1 बॉक्सिंग क्लब में कोच कुलदीप सोनकर, तीरथ राउत व शिव कुमार कापसे के सरंक्षण में प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान कारन सिंह, गीतांजय साहू व निशांत चंदेल हर समय इनके साथ मौजूद रहे और तैयारियां कराते रहे।





