ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जीत के साथ विदा लेना चाहेगी सुपरकिंग्स, KXIP के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

जीत के साथ विदा लेना चाहेगी सुपरकिंग्स, KXIP के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला

By @dmin
Published: November 1, 2020
Share
जीत के साथ विदा लेना चाहेगी सुपरकिंग्स, KXIP के लिए 'करो या मरो' का मुकाबला
जीत के साथ विदा लेना चाहेगी सुपरकिंग्स, KXIP के लिए 'करो या मरो' का मुकाबला
SHARE

स्पोट्र्स डेस्क (एजेंसी)। आईपीएल के 13वें सीजन में रविवार को दो मुकाबले होंगे। डबल हेडर का पहला मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच ‘करो या मरो’ का होगा। यह मुकाबला अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगा। अभी भी प्लेआफ की दौड़ में बरकरार किंग्स इलेवन पंजाब को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हर हालत में अच्छी जीत दर्ज करनी होगी जबकि महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई के लिए यह प्रतिष्ठा का ही मुकाबला है।

पंजाब के लिए ‘करो या मरो’ का मैच
राजस्थान रॉयल्स से सात विकेट से हराने के बाद पंजाब की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। के एल राहुल की टीम ने लगातार पांच मैच जीतकर प्लेऑफ की संभावना प्रबल की थी। इस हार के बाद अब पंजाब का भविष्य उसके हाथ में नहीं रह गया है। चेन्नई को हराने के बाद भी उसे दूसरे मैचों के नतीजे अनुकूल रहने की दुआ करनी होगी।

पंजाब की राह मुश्किल
अगर सनराइजर्स हैदराबाद (12 मैचों में 10 अंक) दोनों मैच जीत लेती है और दिल्ली कैपिटल्स (14) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (14) के बीच मुकाबला जीतने वाली टीम के अंक 16 हो जाएंगे तो ऐसी दशा में अंक या नेट रनरेट के आधार पर भी पंजाब क्वालीफाई नहीं कर सकेगी।

क्रिस गेल शानदार फॉर्म में हैं
पंजाब के लिए कप्तान राहुल टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बना चुके हैं जबकि क्रिस गेल शानदार फॉर्म में हैं जो कल 99 रन पर आउट होने का गम भुलाकर उतरना चाहेंगे। वहीं चौथे नंबर पर निकोलस पूरन ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। मयंक अग्रवाल के खेलने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है जो चोट के कारण पिछले तीन मैच नहीं खेल सके।

चेन्नई के लिए ऋतुराज गायकवाड़ शानदार फॉर्म में
रॉयल्स के खिलाफ मोहम्मद शमी समेत पंजाब के सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए। चेन्नई के खिलाफ वे ऐसी गलती नहीं कर सकते। चेन्नई के लिए 23 वर्ष के ऋतुराज गायकवाड़ ने उम्दा प्रदर्शन करके लगातार दो अर्धशतक जमाए हैं। रविंद्र जडेजा भी शानदार फॉर्म में हैं, जिन्होंने केकेआर के खिलाफ फिनिशिर की भूमिका निभाई थी।

चीन से लगती जमीनी सीमाओं की निगरानी के लिए नौसेना की मदद ले रही आर्मी
10 मंजिला मल्टी स्पेशियालिटी हॉस्पिटल का स्वास्थ्यमंत्री ने किया निरीक्षण, राज्य स्थापना दिवस पर होगा लोकार्पण
बड़ा फैसला: कोरोना वैक्सीन लगा चुके लोग बिना मास्क निकल सकते हैं बाहर
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना : असंगठित श्रमिकों को बुढ़ापे में संबल
रेल, सड़क एवं हवाईयात्रा से छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों के लिए राहत: 96 घंटे के भीतर की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट मान्य… कल से प्रभावी होंगे नए निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चार साल की बच्ची ने गाया वंदे मातरम, पीएम मोदी ने बताया मनमोहक एवं सराहनीय चार साल की बच्ची ने गाया वंदे मातरम, पीएम मोदी ने बताया मनमोहक एवं सराहनीय
Next Article Big news: Goods train derails near Bhilai Teen Sirsa Gate बड़ी खबर: भिलाई तीन सिरसा गेट के पास गूड्स ट्रेन पटरी से उतरी…. बड़ा हादसा टला
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?