ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुपेबेड़ा की तरह किडनी रोग से प्रभावित आंध्रप्रदेश के उदानम के अध्ययन दौरे पर राज्य की टीम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

सुपेबेड़ा की तरह किडनी रोग से प्रभावित आंध्रप्रदेश के उदानम के अध्ययन दौरे पर राज्य की टीम

By @dmin
Published: February 6, 2020
Share
SHARE

2 सदस्यीय दल में विशेषज्ञ, अधिकारी और ग्रामीण शामिल
मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने किडनी रोग विशेषज्ञों की सलाह पर
अध्ययन के लिए उदानम जाने के दिए थे निर्देश

रायपुर।

गरियाबंद जिले के सुपेबेड़ा में किडनी रोग से पीड़ितों को राहत दिलाने और इसके कारणों का पता लगाने स्वास्थ्य विभाग की टीम आंध्रप्रदेश के अध्ययन भ्रमण पर है। आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के उदानम विकासखंड के कुछ गांवों के लोग भी सुपेबेड़ा की तरह किडनी रोगों से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां पीड़ितों के इलाज, पुनर्वास और बीमारी के कारणों का पता लगाने विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं एवं शासन-प्रशासन द्वारा किए जा रहे उपायों व इसके असर का अध्ययन करेगी।
उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली के प्रख्यात किडनी रोग विशेषज्ञों डॉ. विजय खेर और डॉ. विवेकानंद झा ने हाल ही में सुपेबेड़ा का दौरा कर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव से मुलाकात की थी। उनके द्वारा आंध्रप्रदेश के उदानम में भी सुपेबेड़ा जैसी समस्या की जानकारी देने पर मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को वहां के अध्ययन दौरे के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने विशेषज्ञों, अधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों की टीम वहां भेजी है। अध्ययन दल वहां भ्रमण कर पीड़ितों, विशेषज्ञों, डॉक्टरों, स्वास्थ्य विभाग और आंध्रप्रदेश सरकार के अधिकारियों से चर्चा कर किडनी पीड़ितों के इलाज व बीमारी के कारणों का पता लगाने किए जा रहे उपायों की जानकारी लेगी।
अध्ययन दल में राज्य स्तरीय टीम में रायपुर मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडीसिन के विभागाध्यक्ष और चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक डॉ. निर्मल वर्मा, एम्स (AIIMS) रायपुर के किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. विनय राठौर, सी.के.डी. (Chronic Kidney Disease) के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश जैन और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में सी.के.डी. सलाहकार डॉ. रणवीर सिंह बघेल शामिल हैं। देवभोग के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील भारती, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के उप-अभियंता श्री बी.एस. सिदार, गैर-संचारी रोग के एफ.एल.ओ. श्री तेजस राठौर और फॉर्मासिस्ट श्री भूपेन्द्र चन्द्राकर के साथ सुपेबेड़ा के 14 लोग भी अध्ययन दल के साथ गए हैं। इन 14 लोगों में सुपेबेड़ा के पंचायत प्रतिनिधि, महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और इलाज के बाद किडनी रोग से मुक्त हुए दो ग्रामीण भी शामिल हैं।

सीएम बघेल ने किया मुंगेली में स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल का लोकार्पण, कहा- हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना हमारा मुख्य ध्येय
जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एसबीआई को बेरहम और अक्षम करार दे डाला
रंजन गोगोई के शपथ ग्रहण के दौरान राज्यसभा से कांग्रेस का वाकआउट
छत्तीसगढ़ के तीन शासकीय जिला अस्पतालों को उत्कृष्ट गुणवत्ता प्रमाण पत्र…. बीजापुर अस्पताल को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन एवं नारायणपुर व कवर्धा जिला अस्पतालों को लक्ष्य सर्टिफिकेशन
सुरक्षा संगठन में एक हवाई अड्डे के कर्मचारी क्रोएशिया के ज़ाग्रेब में फ्रेंजो टुडमैन हवाई अड्डे पर क्रोएशिया एयरलाइंस के विमान की कीटाणुशोधन प्रक्रिया करते हुए।
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सर्विस सेक्टर की गतिविधियां 7 साल में सबसे तेज, जनवरी में इस सेक्टर का इंडेक्स 55.5 पर पहुंचा
Next Article छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों की जानकारी, पैकेज टूर एवं रिसॉर्ट बुकिंग टोल फ्री नंबर पर

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?