ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुनेत्रा पवार का महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री बनना तय, आज ले सकती हैं शपथ… जानें सीएम फडणवीस ने क्या कहा
Share
Notification Show More
Latest News
​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल
September 26, 2026
धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू
September 26, 2026
मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
September 26, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई
September 26, 2026
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
September 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNationalPolitics

सुनेत्रा पवार का महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री बनना तय, आज ले सकती हैं शपथ… जानें सीएम फडणवीस ने क्या कहा

By Mohan Rao Published January 31, 2026
Share
दिवंगत अजित पवार व उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार
SHARE

मुंबई। दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार का महाराष्ट्र्र की राजनीति में कद बढ़ना तय हो गया है। वे शनिवार को महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकती हैं। सुनेत्रा पवार अभी राज्यसभा सदस्य हैं। बताया जा रहा है कि 31 जनवरी को एनसीपी की संसदीय बोर्ड की बैठक होगी, जहां सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुना जायेगा। संभावना है कि शनिवार शाम तक उन्हें उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिला दी जाएगी। वहीं इस पूरे घटनाक्रम पर सीएम देवेन्द्र फडणवीश का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि अजित पवार के परिवार के फैसले का समर्थन करूंगा।

बता दें बुधवार को पुणे जिले के बारामती में एक विमान दुर्घटना में अजित पवार और चार अन्य लोगों की मृत्यु हो गई थी। गुरुवार को बारामती के विद्या प्रतिष्ठान कॉलेज मैदान में प्रमुख राजनेताओं और हजारों लोगों की उपस्थिति में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अजित पवार का अंतिम संस्कार किया गया था। इसके बाद से चर्चा शुरू हो गई थी कि अजित पवार की जगह महाराष्ट्र का डिप्टी सीएम किसे बनाया जाएगा। शुरुआत से ही उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार का नाम सामने आया था और संभवत: शनिवार को इस पर मुहर भी लग जाएगी।

सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भाजपा दिवंगत अजित पवार के परिवार और एनसीपी द्वारा लिए गए किसी भी निर्णय का समर्थन करेगी। केंद्रीय मीडिया से बात करते हुए फडणवीस ने कहा कि एनसीपी उपमुख्यमंत्री पद के लिए जो भी फैसला लेगी, सरकार और भाजपा उस फैसले का समर्थन करेंगे। मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि हम अजित दादा के परिवार और एनसीपी के साथ खड़े हैं।

You Might Also Like

​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल

धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू

मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई

आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

Mohan Rao January 31, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नारायणपुर में जवानों से मिले मुख्यमंत्री साय, बस्तर में शांति व सुरक्षा के लिए उनके योगदान को सराहा
Next Article सोना चांदी में रिकार्ड गिरावट : चांदी एक दिन में ही सवा लाख रुपए टूटा और सोना भी हुआ धड़ाम

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?