रायपुर (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ के सुकमा में 19 घंटे का कर्फ्यू लगाया जाएगी। स्थानीय प्रशासन ने कोरोना के संक्रमण के प्रसार को देखते हुए दोपहर 12 बजे से सुबह सात बजे तक कर्फ्यू लगाने का यह फैसला लिया है। सुकमा जिला कलेक्टर ने कहा है कि यह आदेश 15 अप्रैल से लागू होगा। दुकानें केवल 7 बजे -12 बजे तक खुली रहने दी जाएंगी।




