ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुकमा-बीजापुर में मुठभेड़ : सुरक्षाबलों ने 14 नक्सलियों को मारा, नक्सली कमांडर मंगडु भी ढेर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BijapurBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedSukma

सुकमा-बीजापुर में मुठभेड़ : सुरक्षाबलों ने 14 नक्सलियों को मारा, नक्सली कमांडर मंगडु भी ढेर

By Mohan Rao
Published: January 3, 2026
Share
बीजापुर मुठभेड़
SHARE

सुकमा। बस्तर रेंज में नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीजापुर और सुकमा जिलों में चलाए गए सघन तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने कुल 14 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। इन नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में एके-47, आईएनएसएएस और एसएलआर राइफल जैसे अत्याधुनिक हथियार भी जब्त किए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, बीजापुर और सुकमा जिलों के दक्षिणी इलाकों में सशस्त्र नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। अभियान के तहत दक्षिण बस्तर क्षेत्र में डीआरजी की विशेष टीमों को रवाना किया गया था। ऑपरेशन के दौरान बीजापुर जिले में सुबह लगभग 5 बजे से डीआरजी और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी रही। सुकमा जिले में भी सुबह लगभग 8 बजे सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच फायरिंग जारी है।

14 नक्सलियों के शव बरामद
लगातार जारी मुठभेड़ों के बीच, अब तक तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ स्थलों से कुल 14 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। इनमें बीजापुर जिले से 2 और सुकमा जिले से 12 माओवादी शामिल हैं। सुरक्षा बलों ने इन नक्सलियों के पास से एके-47, आईएनएसएएस और एसएलआर राइफल सहित कई अन्य हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए हैं।

सुकमा में बढ़ सकती है संख्या
सुकमा में मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या और भी बढ़ सकती है। रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। इस कार्रवाई को नक्सली गतिविधियों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों में कई ऐसे भी शामिल हैं जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आकाश राव की हत्या में संलिप्त थे। इस पूरे ऑपरेशन की कमान सुकमा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) किरण चव्हाण खुद संभाल रहे थे। सूत्रों के अनुसार, इस मुठभेड़ में नक्सली कमांडर मंगडु के भी मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। मारे गए नक्सलियों में कोन्टा एरिया कमेटी के एसीएम हितेश भी शामिल हैं।

BREAKING NEWS : टी-20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे से पिट‌‌ गया पाकिस्तान… बढ़ गया टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा
ऑस्कर्स 2023 में भारत की धूम : RRR के Naatu Naatu की ऑरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में जीत
नहीं रोक पाया सड़क हादसों में मौतें, मानता हूं अपने विभाग की असफलता : नितिन गडकरी
न्यूज पोर्टलों को भी कराना होगा रजिस्ट्रेशन, केंद्र सरकार ला रही यह विधेयक, खत्म होगा 155 साल पुराना कानून
व्हीकल माउंटेन द्वारा कराया जा रहा है निगम क्षेत्रों में फागिंग, सघन गली मोहल्लों में हैंड फागिंग मशीन का उपयोग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में आरआई पदोन्नति परीक्षा रद्द, गड़बड़ियों पर हाईकोर्ट का फैसला, नए सिरे से होगी परीक्षा
Next Article वन प्रबंधन समितियों के साथ बैठकों का दौर जारी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?