ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Agni-3 का सफल परीक्षण, ताकत ऐसी जानकर रह जाएंगे हैरान… जाने मिसाइल से जुड़ी खास बातें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

Agni-3 का सफल परीक्षण, ताकत ऐसी जानकर रह जाएंगे हैरान… जाने मिसाइल से जुड़ी खास बातें

By Mohan Rao
Published: November 24, 2022
Share
अग्नि 3 मिसाइल का सफल परिक्षण
SHARE

श्रीकंचनपथ, डेस्क। भारत ने Agni-3 मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। गुरुवार को ओडिशा के अब्दुल कलाम व्हीलर आईलैंड पर Agni-3 मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया। इस मिसाइल को सेना में शामिल किए हुए 11 साल हो चुके हैं। यह एक इंटरमीडिएट-रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल है जो परमाणु हथियार ले जाने में भी सक्षम है। खासबात यह है कि चीन की राजधानी तक यह 13 मिनट में और पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद तक ढाई मिनट तक पहुंच कर तबाही मचा सकती है।  

अग्नि-3 की मिसाइल की सबसे बड़ी खासियत उसकी शानदार गति है। मिसाइल की रेंज 3 से 5 हजार किलोमीटर बताई जा रही है। 3 से 5 हजार किलोमीटर की रेंज यानी चीन का बहुत बड़ा हिस्सा, पूरा पाकिस्तान, पूरा अफगानिस्तान, हॉर्न ऑफ अफ्रीका, अरब देश, इंडोनेशिया, म्यांमार जैसे कई देश इसकी रेंज में हैं। यानी भारत अपनी चारों दिशाओं में अपनी सुरक्षा के लिए इस मिसाइल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

17 मीटर लंबी इस मिसाइल का वजन 50 हजार किलोग्राम है। अग्नि-3 मिसाइल बनाने में 25 से 35 करोड़ रुपए की लागत आती है। अग्नि-3 मिसाइल अपने टारगेट से अगर 40 मीटर यानी 130 फीट दूर भी गिरती है, तो तबाही 100 फीसदी पक्की है. इसे सर्कुलर एरर प्रोबेबल (CEP) कहते हैं। यह मिसाइल आसमान में अधिकतम 450 किलोमीटर की ऊंचाई तक जा सकती है। यानी दुश्मन के सैटेलाइट्स को मारने की क्षमता भी इसमें है।

उड़ान के बीच रास्ता बदलने की क्षमता
Agni-3 मिसाइल में रिंग लेजर गाइरोस्कोप इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम लगा है। यानी यह मिसाइल उड़ते समय बीच में रास्ता बदल सकती है. उड़ते समय ही यह इंफ्रारेड होमिंग, राडार सीन कोरिलेशन और एक्टवि राडार होमिंग की मदद से दुश्मन पर हमला करती है। यानी दुश्मन कितना भी भागने की कोशिश करे लेकिन उसकी मौत पक्की है।  अग्नि मिसाइल की एक और खासबात यह है कि इस पर 2490 किलोग्राम वजनी हथियार तैनात किया जा सकता है। इससे पहले साल 2013, 2015, 2017 में भी इसके सफल परीक्षण हो चुके हैं।

हर मिनट 42 हजार, डेढ़ बजे तक 1 करोड़ के पार, पीएम मोदी के बर्थडे पर टीकाकरण की बुलेट रफ्तार
केरल, कर्नाटक में कई आईएसआईएस आतंकी मौजूद, बड़े हमले को दे सकते हैं अंजाम: यूएन
राजिम कुंभ : सिर पर 1100 रुद्राक्ष धारण कर तपस्या में लीन महंत नीलगिरी महाराज, बने श्रद्धा का केंद्र
गोवर्धन पर्व पर ग्रामीणों से मिले मंत्री ताम्रध्वज साहू, बोले- यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में समृद्धि, सौभाग्य लेकर आए
धान के अवैध परिवहन पर बोले CM Baghel- अंतर्राज्यीय सीमाओं पर रहे मुस्तैद, किसानों को न हो परेशानी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG कैबिनेट की बड़ी बैठक शुरू, CM की अध्यक्षता में इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के बाद लिया जाएगा निर्णय CG कैबिनेट की बड़ी बैठक शुरू, CM की अध्यक्षता में इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के बाद लिया जाएगा निर्णय
Next Article Breaking News : महादेव ऐप आईडी के सटारियों के 90 खाते फ्रीज, अब तक 12 पैनल पर हो चुकी है कार्रवाई

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?