ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अध्ययन में दावा: पहले से बीमार लोगों के लिए कोरोना बेहद खतरनाक, मृत्यु होने की संभावना अधिक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

अध्ययन में दावा: पहले से बीमार लोगों के लिए कोरोना बेहद खतरनाक, मृत्यु होने की संभावना अधिक

By @dmin
Published: June 17, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। हृदय रोग और मधुमेह जैसी बीमारियों से जूझ रहे रोगियों की स्वस्थ व्यक्ति की तुलना में कोरोना वायरस से मृत्यु होने की संभावना 12 गुना अधिक है। वहीं, ऐसे रोगियों की स्वस्थ व्यक्ति के मुकाबले कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती होने की छह गुना तक संभावना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) द्वारा जारी रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है।  82 लाख लोगों को संक्रमित करने वाली और 4 लाख से अधिक लोगों की जान लेने वाली इस बीमारी के मरीजों की रिपोर्ट का विश्लेषण करने के बाद विश्व स्वास्थ्य निकाय ने इसकी पुष्टि की है।  

अमेरिका की संघीय एजेंसी सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (सीडीसी) ने डब्लूएचओ को मरीजों की रिपोर्ट का विश्लेषण करने के बाद जानकारी सौंपी। रिपोर्ट में अमेरिका में 22 जनवरी से 30 मई तक सामने आए 13 लाख संक्रमण के मामलों और 1,03,700 मौत के मामलों का विश्लेषण किया गया। इसमें सामने आया कि पांच में से एक (19.5 फीसदी) अंतर्निहित बीमारियों वाले लोग 1.6 त्न स्वस्थ लोगों की तुलना में मर गए। रिपोर्ट में बताया गया कि पुरानी बीमारियों से जूझ रहे लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की संभावना भी अधिक थी। पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे 45.4 फीसदी लोग अस्पताल में भर्ती हुए, जबकि बिना किसी बीमारी से ग्रसित 7.6त्न लोग ही अस्पताल में भर्ती हुए। 

सीडीसी ने रिपोर्ट में कहा कि 13 लाख संक्रमित लोगों में 14 फीसदी मरीजों को अस्पताल में भर्ती करवाने की जरूरत पड़ी, दो फीसदी को गहन देखभाल और पांच फीसदी की मौत हुई। हालांकि, वास्तविक मृत्यु दर कम होने की संभावना रही क्योंकि हल्के या बिना किसी लक्षण वाले लोग अक्सर ठीक हो गए। विश्लेषण के अनुसार, गंभीर बीमारी और मृत्यु की संभावना उम्र के साथ बढ़ती है, विशेषकर पुरुषों और अंतर्निहित स्वास्थ्य स्थितियों वाले लोगों में। सीडीसी रिपोर्ट भारत सहित दुनिया भर की रिपोर्टों के अनुरूप है, जहां अन्य बीमारियों वाले लोगों को अस्पताल में भर्ती होने और मृत्यु का खतरा अधिक था। अमेरिका में, हृदय रोग (32 फीसदी), मधुमेह (30 फीसदी) और फेफड़ों की बीमारी (18 फीसदी) कोविड-19 रोगियों में सबसे आम पुरानी बीमारियां हैं।

Fatal Accident: ट्रक से भिड़ी बस, 14 लोगों की मौत, 27 गंभीर रूप से घायल
अंब्रेला मिशन शक्ति: महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग में तैनात 100 कर्मचारियों की छुट्टी
हरियाणा के बाद पंजाब में भी बर्ड फ्लू की दस्तक, मोहाली के दो पोल्ट्री फार्म की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
Cricket News: यहां बनेगा एक और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, बीसीसीआई ने किया निरीक्षण, 24 को पीएम मोदी रख सकते हैं आधारशिला
फंस गई कांग्रेस: सिद्धू का इस्तीफा मान ले तो कम होगा एक चेहरा, न माने तो बढ़ेगी मुश्किल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारतीय सेना ने पाकिस्तान को फिर सिखाया सबक, तीन सैनिक ढेर भारतीय सेना ने पाकिस्तान को फिर सिखाया सबक, तीन सैनिक ढेर
Next Article डॉक्टर व स्वस्थ्य कर्मचारियों के वेतन का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने कहा राज्यों को निर्देश दे केंद्र
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?