ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big Breaking : छत्तीसगढ़ में स्टूडेंट्स को मिलेगी फ्री यात्रा की सुविधा, सरकार ने शुरू की यह खास योजना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

Big Breaking : छत्तीसगढ़ में स्टूडेंट्स को मिलेगी फ्री यात्रा की सुविधा, सरकार ने शुरू की यह खास योजना

By Mohan Rao
Published: October 7, 2023
Share
सीएम भूपेश बघेल
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में पड़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए सरकार ने एक अच्छी पहल करते हुए खास योजना शुरू की है। शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ युवा मितान परिवहन योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के शुरू होने से छात्र-छात्राओं को घर से कॉलेज आने-जाने के लिए निःशुल्क परिवहन सुविधा मिलेगी। दूर-दराज से आने वाले छात्र-छात्राओं की परेशानी को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। कॉलेज और विवि में पढ़ने वाले 1 लाख से अधिक विद्यार्थियों को इस योजना से लाभ होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने इसकी मांग की थी जिस पर उन्होंने इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री की घोषणा पर अब अमल हो गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने योजना के शुभारंभ पर छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैंने आप लोगों से वादा किया था कि कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को घर से कॉलेज और कॉलेज से घर आने-जाने के लिए शासन की ओर से निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उसी वादे के अनुरूप आज के इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ युवा मितान परिवहन योजना का शुभारंभ किया जा रहा है। मैं बहुत अच्छी तरह यह समझ सकता हूं कि दूर-दराज से कॉलेज पढ़ने के लिए आने-जाने में विद्यार्थियों को कितनी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के विद्यार्थियों को और भी ज्यादा कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विद्यार्थियों को कॉलेज आने-जाने के लिए निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने का वादा हमारे घोषणा पत्र में भी था। आज से इस सुविधा की शुरुआत की जा रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत शासकीय कॉलेजों और राजकीय विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले 01 लाख से ज्यादा नियमित विद्यार्थियों को लाभ होगा। इस योजना पर लगभग 110 करोड़ रुपए का आर्थिक व्ययभार आएगा, इसमें से आधा भार राज्य शासन द्वारा वहन किया जाएगा एवं आधा व्यय बस संचालकों द्वारा छूट के तौर पर वहन किया जाएगा। पिछले पांच वर्षों के दौरान हमने प्राइमरी स्कूलों से लेकर महाविद्यालयों तक उत्कृष्ट शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार कदम उठाए हैं। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना के अंतर्गत राज्य में 753 अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के उत्कृष्ट विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। इन स्कूलों में 4 लाख से अधिक विद्यार्थियों को निःशुल्क प्रवेश दिया गया है।

विद्यार्थी ऐसे उठा सकते हैं योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ युवा मितान परिवहन योजना का लाभ उठाने के लिए छात्र वेबसाईट पर कॉलेज और रूट के साथ बस पास के लिए आवेदन कर सकते हैं। कॉलेज लॉग इन कर सभी विवरणों की जांच के पश्चात् आवेदन को स्वीकृत या अस्वीकार करेगा। स्वीकृत छात्र लॉग इन कर क्यूआर कोड युक्त अपना बस पास डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं। बस कंडेक्टर द्वारा पास की जांचकर घर से महाविद्यालय, महाविद्यालय से घर ले जाया जाएगा।

विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
छत्तीसगढ़ युवा मितान परिवहन योजना के तहत छात्रों को घर से महाविद्यालय तक आने-जाने में सुविधा होगी। निःशुल्क परिवहन से छात्रों को उच्चशिक्षा प्राप्त करने में आसानी होगी। यह योजना छात्रों के लिए आर्थिक रूप से भी मददगार होगी। यह योजना छात्रों के समय की बचत करेगी। यह योजना छात्रों के बीच सामाजिक समावेश को बढ़ावा देगी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि राज्य के सभी शासकीय स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करते हुए 30 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती की गई है। कॉलेजों में 1252 सहायक प्राध्यापकों, 40 ग्रंथपालों और 39 क्रीड़ा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। हाल ही में हमने 12 वीं के विद्यार्थियों के लिए स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना की शुरुआत भी की है। इस योजना में विद्यार्थियों को नीट और जेईई प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग दी जा रही है। पिछले पांच वर्षों के दौरान राज्य में 83 नये कॉलेज खोले गए हैं। पहले से संचालित कॉलेजों में 23 हजार 500 सीटों की वृद्धि की गई है। जिला मुख्यालयों में 10 नये कन्या महाविद्यालय खोले गए हैं। राज्य में अंग्रेजी माध्यम के 10 कॉलेजों की भी शुरूआत की गई है। प्रदेश में वर्ष 2018-19 में 02 लाख 26 हजार 373 विद्यार्थी कॉलेजों में प्रवेशित थे, इसकी तुलना में वर्ष 2022-23 में 03 लाख 35 हजार 139 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। साथियों, हमारी सरकार ने विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के उत्कृष्ट वातावरण के निर्माण के साथ-साथ उनके लिए अच्छा भविष्य भी सुनिश्चित किया है। कार्यक्रम में मंत्री अनिला भेंड़िया, विधायक लखेश्वर बघेल, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, उच्च शिक्षा आयुक्त शारदा वर्मा, कॉलेज के प्रधानाचार्य तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की प्रेसवार्ता: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, सस्ती ईएमआई के लिए करना होगा इंतजार
गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस विक्रेता संवाद: छत्तीसगढ़ के 67-हजार विक्रेता पंजीकृत, मिला 678 करोड़ का आर्डर
नृशंस हत्या : महुआ बीनने जंगल में गए तीन लोगों को पत्थरों से कुचलकर हत्या, मृतकों में 10 साल की बच्ची शामिल
भूकंप से निपटने के लिए इमारतों का सर्वेक्षण कर रहा है निगम, स्कूलों समेत 30 को नोटिस
रेलवे ब्रेकिंग: सांतरागाछी-पुणे के मध्य 3 फेरों के लिए साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन की सुविधा… 10 जून से मिलेगी सुविधा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लेमनग्रास अब छत्तीसगढ़ में भी, 800 एकड़ से अधिक रकबे में की हो रही खेती लेमनग्रास अब छत्तीसगढ़ में भी, 800 एकड़ से अधिक रकबे में की हो रही खेती
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: आखरी ओवर में भूपेश के दनादन छक्के

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?