ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: झांसी के छात्र इंटर्नशिप के लिए पहुंचे बारनवापारा अभ्यारण्य, वन्यजीव प्रबंधन ß संरक्षण का ले रहे प्रशिक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BalodabazarBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

झांसी के छात्र इंटर्नशिप के लिए पहुंचे बारनवापारा अभ्यारण्य, वन्यजीव प्रबंधन ß संरक्षण का ले रहे प्रशिक्षण

By Mohan Rao
Published: September 24, 2025
Share
SHARE

रायपुर। बारनवापारा अभ्यारण्य में रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी के बीएससी फारेस्ट्री के 31 विद्यार्थियों का दो सप्ताह का इंटर्नशिप प्रशिक्षण जारी है, इसमें 17 छात्र एवं 14 छात्राएं शामिल हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 10 सितम्बर से 24 सितम्बर 2025 तक चलेगा। विद्यार्थियों को दो ग्रुप में विभाजित कर बारनवापारा अभ्यारण्य तथा देवपुर वन परिक्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को वन्यजीव प्रबंधन एवं संरक्षण से सम्बधित विभिन्न गतिविधियों का अनुभव कराया जाएगा, जिनमें ट्रेकिंग व बर्ड वॉचिंग, आवास प्रबंधन तकनीक, पौधों एवं वृक्षों की पहचान कराया गया। इसी प्रकार गश्त एवं एंटी-स्नेर वॉक, मानव-वन्यजीव संघर्ष और उसका समाधान, मिट्टी एवं जल संरक्षण कार्य, फायर प्रोटेक्शन, फॉरेस्ट से जुड़े एप का उपयोग, सामुदाय आधारित संरक्षण, रिपोर्ट लेखन एवं प्रस्तुतीकरण शामिल हैं।

वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार गणवीर धम्मशील ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें बलौदाबाजार वनमण्डल में चल रहे विभिन्न नवाचारों की जानकारी दी। उन्होंने जल जंगल यात्रा, युवान कार्यक्रम एवं सामुदायिक सहभागिता से चल रहे संरक्षण कार्यों के संबंध में विस्तार से बताया। साथ ही उन्होंने जनसहभागिता से वन्यजीव संरक्षण, इको-टूरिज्म, वानिकी आधारित आजीविका संवर्धन की भी जानकारी दी।

इस अभयारण्य में चार सींग वाले हिरण, बाघ, तेंदुए, जंगली भैंसें, अजगर, बार्किंग हिरन, हाइना, साही, चिंकारा और ब्लैक बक्स आदि देखने को मिलते है। यहां पक्षी प्रेमियों के लिए काफी कुछ देखने को है। प्रशिक्षणार्थियों को 15 ओर 16 की संख्या में दो ग्रुप में विभाजित कर बारनवापारा अभ्यारण्य के प्राकृतिक सौंदर्य एवं जैव विविधता का अवलोकन कराया गया तथा स्थानीय समुदाय के साथ बातचीत कर संरक्षण कार्यों के सामाजिक आयामों को समझा।

छत्तीसगढ़ में मेदांता अस्पताल और वरुण बेवरेजेस संयंत्र की स्थापना का प्रस्ताव, मुख्यमंत्री से निवेशकों ने की मुलाकात
अर्जुन रामपाल से पहले फिल्मों में निगेटिव किरदार निभा चुके हैं बॉलीवुड के ये सुपरस्टार्स…
मुख्यमंत्री ने बीजापुर में सी-मार्ट का किया लोकार्पण
विश्वास यात्रा : विधायक देवेंद्र मिल रहा भारी समर्थन, सभा में उमड़ रही भारी भीड़
एसएसपी ने बैठक में अपराधिक प्रकरणों की समीक्षा, पेंडिंग मामलों के निपटान व प्रभावी पुलिसिंग पर जोर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- जल संचय और रिचार्जिंग सिस्टम के लिए शहरों में बुनियादी ढांचा विकसित करने की जरूरत
Next Article छत्तीसगढ़ के खूबसूरत पर्यटन स्थल दनगरी घाट तक पहुंच होगी आसान, सड़क निर्माण के लिए 18.37 करोड़ की मंजूरी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?