गढ़चिरौली। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर बसे गांव में होली की छुट्टी मनाने घर पहुंचे छात्र की नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गुरुवार की है जब छात्र गांव में घूमने निकला था। इस दौरान ग्रामीणा वेशभूषा में पहुंचे नक्सलियों ने पहले छात्र का अपहरण किया और जंगल में लेजाकर गोली मार दी। इसके बाद शव को उसके गांव में फेंक कर भाग गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार गढ़चिरौली जिले के गांव मर्दूहूर निवासी साईनाथ नरोट (26) गढचिरौली में रहकर पढ़ाई कर रहा था। लगभग पांच दिन पहले होली की छुट्टी मनाने गांव आया था। होली के बाद गुरुवार को वह गांव से बाहर घूमने निकला। इसकी भनक नक्सलियों को लग गई। इसके बाद नक्सली ग्रामीण वेशभूषा में पहुंचे और साईनाथ का अपहरण कर लिया। इसके बाद जंगल में ले गए और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद नक्सलियों ने शव को गांव में ही फेंक दिया। घटना की सूचना गांववालों ने शुक्रवार को पुलिस को दी। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने जंगल में सर्चिंग शुरू की लेकिन नक्सली भाग चुके थे। छात्र की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है।




