ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अलर्ट मिलते ही अवैध प्लाटिंग और कालोनाइजर पर होगी सख्त कार्रवाई… राजस्व एवं पुलिस विभाग ने बनाई रणनीति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

अलर्ट मिलते ही अवैध प्लाटिंग और कालोनाइजर पर होगी सख्त कार्रवाई… राजस्व एवं पुलिस विभाग ने बनाई रणनीति

By @dmin
Published: December 10, 2020
Share
Strict action will be taken against illegal plotting and colonizer
Strict action will be taken against illegal plotting and colonizer
SHARE

दुर्ग। अवैध प्लाटिंग और अवैध कालोनाइजर पर शिकंजा कसने के लिए राजस्व एवं पुलिस महकमा बेहतर समन्वय से सख्त कार्रवाई करेगा। यह कार्रवाई अलर्ट मिलते ही की जाएगी ताकि अविलंब ऐसी सूचना मिलने पर कार्रवाई की जा सके। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं एसपी श्री प्रशांत ठाकुर ने राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। कलेक्टर एवं एसपी ने कहा कि अवैध प्लाटिंग की जानकारी होते ही जरूरत के हिसाब से पुलिस बल प्रशासन को उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसमें न्यूनतम समय लगे यह राजस्व एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सुनिश्चित करेंगे। अधिकारी द्वय ने इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता से करने को कहा। बैठक में नगर निगम भिलाई कमिश्नर श्री ऋतुराज रघुवंशी, अपर कलेक्टर श्री प्रकाश सर्वे, श्री बीबी पंचभाई, एडीशनल एसपी श्री रोहित झा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर ने कहा कि किसानों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना एवं उनकी परेशानियां दूर करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसान अपनी परेशानी हेल्पलाइन नंबर में भी रख सकते हैं इसलिए शासन ने 112 की सुविधा उपलब्ध कराई है। इसमें आने वाली शिकायतों की मानिटरिंग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं। इसमें आने वाली शिकायतों का त्वरित समाधान करना है। आने वाली समस्या के प्रभावी निराकरण की स्थिति की नियमित समीक्षा की जाएगी।

स्थानीय स्तर पर सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई करें
एसपी श्री प्रशांत ठाकुर ने कहा कि कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर लोगों का फीडबैक लेते रहना बहुत जरूरी है। जहां कहीं पर किसी तरह की समस्या बनने की आशंका हो या समस्या आ रही हो तो बातचीत से समाधान निकालने की कोशिश करें। यदि समस्या के हल के लिए उच्चस्तर पर पहल करने की जरूरत हो तो इस संबंध में भी अवगत कराएं। संवाद से हमेशा बेहतर स्थिति बनती है और टकराव नहीं होता। कलेक्टर ने कहा कि ओवरलोडिंग पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। ओवरलोडिंग को नियंत्रित करने के लिए जरूरी है कि जिस प्वाइंट से ओवरलोडिंग हो रही है वहां पर इसकी मानिटरिंग की जाए। इसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को अवैध शराब एवं अवैध खनिज परिवहन के रोकथाम के निर्देश भी दिये।

चिटफंड कंपनियों पर कार्रवाई की समीक्षा
कलेक्टर एवं एसपी ने चिटफंड कंपनियों पर कार्रवाई की समीक्षा भी की। इन कंपनियों में अब तक हुई कार्रवाई की विस्तार से समीक्षा बैठक में की गई। आगे भी तेज रफ्तार से इन मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिये गए। अधिकारियों ने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। ऐसे में बेहद जागरूकता की जरूरत इस संबंध में है। मास्क का उपयोग आवश्यक है। मास्क उपयोग नहीं किये जाने के मामले में नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करें। लोगों में इस संबंध में जागरूकता बढ़ाने मास्क वितरण आदि कार्यक्रम भी करें। इस संबंध में सेवाभावी संगठनों की मदद भी ली जा सकती है।

ब्रह्मकुमारी केन्द्र में दो सगी बहनों ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट छोड़ा; जांच में जुटी पुलिस
आतंकवाद पर जबरदस्त प्रहार: सोपोर मुठभेड़ में तीन आतंकियों का खात्मा, इस साल अब तक मारे गए 101 दहशतगर्द
शुभ मुहूर्त में खुले केदारनाथ धाम के कपाट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई पहली पूजा
सीएम बनते ही चन्नी नए विवाद में घिरे, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने बताया महिलाओं के लिए खतरा, कहा- मी टू में लगे आरोप
IDFC फर्स्ट बैंक के निदेशक मंडल ने आईडीएफसी लिमिटेड के साथ विलय को दी मंजूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chief Minister Bhupesh Baghel's big announcement: CM मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा: सोनाखान पहुंचे सीएम ने कहा शहीद वीर नारायण सिंह के वंशजों को देंगे हर महीने 10 हजार रुपए पेंशन
Next Article Farmer reaches Supreme court against agriculture law कृषि कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे किसान, पीएम मोदी ने लोगों से की खास अपील

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?