ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लॉकडाउन की अवहेलना करने वालों के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई: सोनपापड़ी गोदाम को किया सील
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

लॉकडाउन की अवहेलना करने वालों के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई: सोनपापड़ी गोदाम को किया सील

By @dmin
Published: July 23, 2020
Share
Strict action of corporation against those who defy lockdown
Strict action of corporation against those who defy lockdown
SHARE

भिलाई। निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी, उपायुक्त, जोन कमिश्नर, कार्यपालन अभियंता सहित अन्य अधिकारियों ने शहर का भ्रमण कर लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया। रहवासी और मार्केट क्षेत्र का निरीक्षण किया। लोगों से लॉकडाउन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का आग्रह किया गया। 1 दिन पूर्व से ही निगम भिलाई द्वारा लॉकडाउन को लेकर व्यापक रूप से तैयारी कर ली गई थी बुधवार की रात्रि को निगम की टीम द्वारा अलग-अलग बाजार एवं व्यवसायिक क्षेत्रों का भ्रमण किया गया।

Contents
  • जोन-2 में 78 लोगों के खिलाफ कार्रवाई
  • मजदूर बना रहे थे मिठाई, जोन 3 ने की कार्रवाई
  • जोन-1 की टीम ने 17 लोगों पर लगाया जुर्माना
  • सुबह से जायजा लेते रहे अधिकारी

आज सुबह से ही लॉकडाउन को लेकर निरीक्षण किया गया इस दौरान लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले दो प्रतिष्ठान संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की गई! नियमों के उल्लंघन के मामले में वार्ड-13 स्थित सोनपापड़ी स्वीट्स के गोदाम को सील कर दिया गया। वहीं बैंकुठधाम के गुप्ता लड्डू हाउस के संचालक के खिलाफ 25 हजार रूपए जुर्माना की कार्रवाई की। इस तरह से पांच जोन की टीम ने लॉक डाउन का उल्लंघन के मामले में 146 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। उनसे तकरीबन 1 लाख 18 हजार 620 रुपए जुर्माना लगाया।

जोन-2 में 78 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

जोन-2 की आयुक्त पूजा पिल्ले की टीम ने 22 और 23 जुलाई को 78 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। गुरूवार की सुबह टीम निरीक्षण करते हुए वार्ड-13 रहवासी क्षेत्र पहुंची। जहां सोनपापड़ी स्वीट्स संचालक सुनील अग्रवाल के गोदाम में 25 -30 मजदूर काम करते हुए मिले। टीम ने उल्लंघन के मामले में पंचनामा तैयार कर गोदाम को सील कर दिया। इसी प्रकार छोटू होटल संचालक के खिलाफ 3 हजार, वार्ड-10 शांति नगर स्थित पालीवॉल होटल संचालक के खिलाफ 2 हजार जुर्माना लगाया गया, होटल में भीड़ के साथ ही सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं हो रहा था। इस वजह से होटल संचालकों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की गई।

मजदूर बना रहे थे मिठाई, जोन 3 ने की कार्रवाई

जोन-3 की आयुक्त प्रीति सिंह की टीम वार्ड-21 बैकुंठधाम सुंदर नगर गुप्ता लड्डू हाउस में दबिश दी। जहां 15-20 मजदूर काम कर रहे थे। लॉक डाउन का उल्लंघन के मामले में संचालक के खिलाफ 25 हजार रूपए का अर्थदंड की कार्रवाई की। 22 जुलाई की शाम को वार्ड-20 स्थित राइस मिल और कपड़े के दुकान संचालक के खिलाफ कार्रवाई की थी। इस तरह से पिछले दो दिन में जोन-3 की टीम ने 30 लोगों से कुल 67 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया।

जोन-1 की टीम ने 17 लोगों पर लगाया जुर्माना

जोन क्रमांक-1 के आयुक्त सुनील अग्रहरि के नेतृत्व में सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे और पुलिस की टीम ने 17 लोगों के खिलाफ जुर्माना की कार्रवाई की। उनसे 32 हजार रूपए अर्थदंड वसूल किया गया। टीम ने नेहरू नगर, आकाग गंगा, होजियारी मार्केट सुपेला और लक्ष्मी मार्केट सुपेला के दुकानों का निरीक्षण किया। टाउनशिप और खुर्सीपार क्षेत्र में भी की गई कार्रवाई जोन-5 के आयुक्त महेन्द्र पाठक की टीम ने 21 लोगों से 3950 रूपए जुर्माना वसूल किया। वहीं जोन-4 के आयुक्त अमिताभ शर्मा की टीम ने मार्निंग वाक पर निकले दो लोगों पर 150-150 रुपए जुर्माना लगाया।

सुबह से जायजा लेते रहे अधिकारी

निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी, उपायुक्त अशोक द्विवेदी, तरूण पाल लहरे ने सुबह 6 बजे से शहर का भ्रमण किया। इस बीच सेक्टर-6, 7, 8, 10 मार्केट, नेहरू नगर, वैशाली नगर, शांति नगर, गौरवपथ, घासीदास नगर, छावनी, नंदनी रोड, पावर हाउस, नेताजी सुभाष मार्केट, सर्कुलर मार्केट, जवाहर मार्केट, लिंक रोड और सुपेला मार्केट में रूककर लॉक डाउन की स्थिति का जायजा लेते रहे। इस दौरान जोन आयुक्त, सहायक राजस्व अधिकारी, जोन के स्वास्थ्य अधिकारियों से चर्चा भी किए।

Gustakhi Maaf: पांचवी पास पढ़ा रहा पांच-पांच क्लास
राज्य वीरता पुरस्कार के लिए आवेदन 20 दिसंबर तक
डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से पर्यावरण शिक्षा का प्रचार-प्रसार करना भी युवाओं का दायित्व: राज्यपाल डेका
भिलाई शहर को मिला स्वच्छता के महा मुकाबले में सबसे बड़ा सम्मान…. थ्री स्टार से नवाजा गया…. रंग लाई निगम एवं भिलाई वासियों की मेहनत
शहर के कई वार्डों में जलसंकट की शिकायत : निगम अफसर सर्वोच्च प्राथमिकता से करें पानी संकट की समस्या का समाधान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Could not take arhar dal in June, they will be able to take it free in July: State government issued order जून में नहीं ले पाए हैं अरहर दाल वे जुलाई में ले सकेंगे नि:शुल्क: राज्य शासन ने जारी किया आदेश
Next Article प्रदेश में स्व. बिसाहूदास मंहत बुनकर पुरस्कार योजना फिर होगी शुरू: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?