ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रिसाली निगम वार्डो में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का तूफानी दौरा, विकास कार्यो की दे रहे सौगात…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

रिसाली निगम वार्डो में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का तूफानी दौरा, विकास कार्यो की दे रहे सौगात…

By @dmin
Published: July 19, 2020
Share
SHARE

भिलाई। निगम रिसाली के पुरैना, जोरातराई और डुंडेरा वार्डो मे आज गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने विकास कार्यों की झड़ी लगा दी। वार्डो में पहुंचकर मंत्री ताम्रध्वज साहू नें लाखो रुपए के कार्यो का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को कोरोना काल में अपने बीच पाकर क्षेत्र की जनता में उत्साह और उमंग का माहौल दिखा। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने वार्ड पुरैना पहुंचकर डेढ़-डेढ़ लाख के दो मंचो का भूमि पूजन किया। वहीं वार्ड जोरातराई में 18 लाख से निर्मित उचित मूल्य के दुकान का लोकार्पण के पश्चात प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल में डेढ़ लाख के मंच निर्माण का भूमिपूजन भी किया गया।
वार्ड डुंडेरा में गृहमंत्री श्री साहू के निधि से सामुदायिक भवन के पास मंच व शेड निर्माण हेतु 2 लाख, सियान सदन निर्माण हेतु 2 लाख, गौठान निर्माण हेतु 23.6 9 लाख, कचरू नगर में मंच शेड निर्माण हेतु डेढ़ लाख व मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय में शेड निर्माण हेतु 1 लाख का भूमिपूजन कर क्षेत्र की जनता को 52.6 9 लाख की विकास कार्यो की सौगात दिये तथा इस दौरान गृहमंत्री ने क्षेत्र की जनता से कहा कि वार्ड के विकास के लिए आप स्वयं सुझाव दें आपके द्वारा दी गई सुझाव को ही पूरी महत्ता के साथ कार्य कराया जाएगा।


गृहमंत्री स्वयं पूछा कैसा होना चाहिए विकास
गृहमंत्री ने खुद जनता से पूछा वे ही बताएं कि उनके क्षेत्र में कैसा विकास कार्य होना चाहिए जिससे कि क्षेत्र का विकास हो और सभी लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिल सके। अधिकांश लोगो की मांग है कि क्षेत्र में नाली और सड़क निर्माण हो, इस पर गृहमंत्री साहू ने कहा कि सड़क और नाली बनाने के पहले वे वार्ड के हर गली, हर घर में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हेतु नल कनेक्शन देंगे। पाइप लाइन बिझाने का कार्य पूर्ण होने के पश्चात आप जब चाहें सड़क और नाली निर्माण हेतु राशि तत्काल स्वीकृति दिला दी जाएगी। नाली निर्माण हेतु गृहमंत्री साहू ने कहा कि जंहा जरूरत हो वहीं नाली निर्माण की मांग रखे।
महानगरों की तर्ज पर हो नाली निर्माण
इसके अलावा गृहमंत्री साहू नें कहा कि नाली निर्माण हेतु महानगरों के तर्ज पर बारिश का पानी गली में न भरे और नालियों से बड़ी आसानी से पानी का सुगम निकासी हो सके। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने रिसाली निगम के अधिकारियों को सड़क निर्माण हेतु सड़क के बीचो बीच भाग को 1 इंच उपर एवं दोनो किनारे के भाग को 1 इंच नीचे कर सड़क का निर्माण किये जाने का भी सुझाव दिया। इसके लिए अतिशीघ्र कार्य योजना बनाकर क्रियान्वित करने के निर्देश दिये। सभी जगहों पर विकास कार्यो की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस के महासचिव जितेंद्र साहू ने की। भूमि पूजन और लोकार्पण के दौरान प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अरूण सिसोदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव, जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत बंजारे, जिला कांग्रेस के भिलाई शहर अध्यक्ष तुलसी साहू, कांगे्रस के दुर्ग ग्रामीण ब्लाक अध्यक्ष नंद कुमार सेन, कांग्रेस के जिला सचिव राजेंद्र सिंग यादव, निगम क्षेत्र के कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, पूर्व अध्यक्ष जाकिर अहमद, उतई नगर पंचायत के अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी, रिसाली निगम के पूर्व पार्षदगण केशव बंछोर, गोविंद चतुर्वेदी, ममता बाग, नरेश कोठारी, चंद्रभान ठाकुर, एल्डरमेन तरूण बंजारे, संगीता सिंग, अपर कलेक्टर व रिसाली निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, निगम के नोडल अधिकारी रमाकांत साहू सहित रिसाली निगम के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

मोर गांव मोर पानी महा अभियान : जल संरक्षण के लिए कांकेर में जोरदार पहल
प्रदेश में लगातार दूसरे दिन 12 सौ से अधिक मिले कोरोना पॉजिटिव, राजधानी रायपुर में ही 50 फीसदी से ज्यादा केस
Big news : खौफनाक मंजर में बदली हेलोवीन पार्टी, 151 की मौत… भगदड़ ऐसी की पैरो तले रौंद दिए गए सैकड़ों लोग
श्रमिकों को मात्र पांच रुपए में मिलेगा चावल, दाल, सब्जी सहित ताजा भोजन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया कैंटीन का शुभारंभ
Gustakhi Maaf: चुप हो जा वरना ‘ईडी’ आ जाएगा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CM Baghel paid his respects on Dr. Khandchand Baghel Jayanti डॉ. खूबचंद बघेल जयंती पर सीएम बघेल ने दी श्रद्धाजंलि: कहा अंतिम समय तक की छत्तीसगढ़ की सेवा
Next Article महंगाई का एक और बोझ: चार दिन बाद इलाज पर बढऩे वाला है खर्च, 800 जरूरी दवाओं की कीमत में होगा इजाफा नकली दवा बेचने पर शिकंजा, क्यूआर कोड से होगी सभी फार्मास्युटिकल उत्पाद की बिक्री

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?