भिलाई। सुपेला रेलवे फाटक पर 22 व 24 दिसंबर की रात सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। फाटक के बीच रेलवे ट्रैक की मरम्मत ही जानी है इसे देखते हुए रेल मंडल रायपुर ने फाटक को दो रातों के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है। इस दौरान यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए रेल मंडल ने खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपील की है।
रायपुर रेल मंडल से मिली जानकारी के मुताबिक भिलाई व भिलाई नगर स्टेशनों के मध्य स्थित समपार फाटक कम्रांक 442 (किमी.859/18-20) सुपेला में स्थित है। उक्त फाटक पर रेलवे ट्रैक की मरम्मत का कार्य 22 दिसंबर 2020 को रात 8 बजे से 23 दिसंबर 2020 सुबह 8 बजे तक किया जाएगा। इसी तरह 23 दिसंबर 2020 को रात 10 बजे से 24 दिसंबर 2020 सुबह 8 बजे तक और 24 दिसंबर 2020 को रात 10 बजे से दिनांक 25 दिसंबर 2020 सुबह 8 बजे तक समपार फाटक से वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
सुपेला रेलवे फाटक पर 22 से 24 दिसंबर की रात को वाहनों की आवाजाही पर रोक… रात 8 से सुबह 8 बजे तक बंद रहेगा फाटक




