ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भाजपा विधायक गुरु खुशवंत साहेब की गाड़ी पर पथराव, हमले में विधायक के हाथ में आई चोट, पुलिस ने दर्ज किया केस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BemetaraBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

भाजपा विधायक गुरु खुशवंत साहेब की गाड़ी पर पथराव, हमले में विधायक के हाथ में आई चोट, पुलिस ने दर्ज किया केस

By Mohan Rao
Published: July 13, 2025
Share
SHARE

बेमेतरा। आरंग विधायक व सतनामी समाज के गुरु खुशवंत साहेब के काफिले पर पथराव हुआ था। विधायक खुशंवत साहेब नवागढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायपुर लौट रहे थे। बेमेतरा-रायपुर बायपास पर भोईनाभांठा के पास उनकी कार पर अचानक पथराव हुआ। इस हमले में उनकी कार के सामने के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। बताया जा रहा है कि इस पथराव से विधायक के हाथ में चोट भी आई है। इस मामले में बेमेतरा सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 324(4) व 125(ए) के तहत मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार विधायक गुरु खुशवंत साहेब शनिवार को नवागढ़ में सतनामी समाज के कार्यक्रम में शमिल होने गए थे। कार्यक्रम होने के बाद वे रात को वापस रायपुर लौट रहे थे। इस दौरान उनकी कार के सामने कांच में एक पत्थर टकराने से आरंग विधायक खुशवंत साहेब की बांये हाथ में कांच का टुकड़ा लगने से चोट आया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने अपने सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट कर कहा कि…नवागढ़ प्रवास के दौरान मेरे ऊपर हुए कायरतापूर्ण हमले की खबर से आप सभी शुभचिंतकों,क्षेत्रवासियों, समाजजनों एवं समर्थकों की चिंता एवं व्याकुलता स्वाभाविक है। परम् पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के आशीर्वाद से मैं सुरक्षित व स्वस्थ हूं। परम् पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की कृपा व आप सभी के शुभकामनाओं से कोई गंभीर अनहोनी नहीं हुई।आप सभी के स्नेह, चिंता और समर्थन के लिए हृदय से धन्यवाद। आप सभी का प्रेम, स्नेह, शुभकामनाएं और विश्वास ही मेरी असली ताकत है। मैं आप सभी के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ। मैं समाज व जनसेवा के मार्ग से पीछे नहीं हटूंगा। आप सभी से आग्रह है कि शांति व संयम बनाए रखें और अफवाहों से दूर रहें।

आपातकाल के 50 वर्ष पूरे : पीएम मोदी बोले- वह समय लोकतंत्र का काला अध्याय, कभी नहीं भूलेगा देश
CG Big News: सामूहिक आत्महत्या: दो बच्चों को फांसी से लटकाकर पति-पत्नी भी फंदे से लटके
करमा तिहार शामिल हुए सीएम साय, बोले- प्रगति के साथ-साथ आदिवासी संस्कृति का संरक्षण भी है जरूरी
भारत में कोरोना: नए संक्रमितों से अधिक डिस्चार्ज होने वाले मरीज… दो दिन में 42 हजार से ज्यादा एक्टिव केस घटे… मौतों के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
खुद थाने पहुंचा दुष्कर्म का आरोपी, चाय में नशीली गोलियां डालकर ब्यूटी पार्लर संचालिका का किया था रेप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विदेश में छत्तीसगढ़ की बेटियां बढ़ाएंगी मान, बीजापुर की चंद्रकला और जांजगीर-चांपा की शालू एशिया कप सॉफ्टबॉल चौंपियनशिप में
Next Article देवधाम, सिंधू भवन और सब्जी मंडी का होगा काया कल्प, डेढ़ करोड़ के विकास कार्यों का विधायक रिकेश ने किया भूमिपूजन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?