ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्गा विसर्जन के दौरान पथराव व तोड़फोड़, बिलासपुर पुलिस की गिरफ्त में आए 14 आरोपी… जानिए क्यों हुआ था पूरा विवाद
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

दुर्गा विसर्जन के दौरान पथराव व तोड़फोड़, बिलासपुर पुलिस की गिरफ्त में आए 14 आरोपी… जानिए क्यों हुआ था पूरा विवाद

By Mohan Rao Published October 8, 2022
Share
पुलिस गिरफ्त में पथराव व तोड़फोड़ के आरोपी
SHARE

बिलासपुर। शुक्रवार को दुर्गा विसर्जन के दौरान हुए पथराव व मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। घटना के बाद इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी पारुल माथुर जिम्मेदारों को गिरफ्तार कर सख्त एक्शन लेने का निर्देश दिया था। इसी कड़ी में पुलिस ने फुटेज के आधार पर पहचान कर 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो नाबालग आरोपी भी शामिल हैं। पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 294,323,506,427,147,307 के तहत कार्रवाई की है।

बता दें दुर्गा विसर्जन के दौरान शुक्रवार तडके दो समितियों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। दोनों समितियों के बीच इस पथराव की घटना ने पुलिस की काफी किरकिरी थी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद स्थिति और भी बिगड़ गई। पुलिस ने बताया कि रिवर व्यू से सिम्स के रास्ते होते हुए चिंगराजपारा सरकण्डा के दुर्गा समिति माँ आदर्श दुर्गोत्सव समिति रपटा चौक एवं देवकीनंदन चौक से कुदुदण्ड शिव दुर्गोत्सव समिति नवीन तिवारी के नेतृत्व में सिम्स चौक पहुंची। सिम्स चैक में आगे बढने की बात को लेकर चिंगराजपारा दुर्गाउत्सव समिति के सदस्यो द्वारा विवाद शुरू किया गया।

नवीन तिवारी व उनके साथियो के द्वारा संरकण्डा दुर्गोत्सव समिति के लोगो व उनकी गाडियों पर पथराव किया गया। जिससे उनकी गाडी क्षतिगस्त हो गई एवं दुर्गा समिति के सदस्यों को चोट आई। इसके बाद दोनों समिति के सदस्य अपने-अपने प्रतिमाओं को लेकर विसर्जन के लिए गोल बाजार कि ओर आगे बढ गए। सुबह करीब 6 बजे  करोना चौक के पास कुदुदण्ड समिति के सदस्यों व उनकी गाडियों पर सरकण्डा क्षेत्र के लोगों द्वारा लाठी डण्डा व पत्थर से तोडफोड किया गया। इससे समिति के लोगों को चोट पहुंची। घटना उपरांत दोनों समिति के सदस्यों पे सिटी कोतवाली शिकायत दर्ज कराई।

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

  1. शैलेष कश्यप पिता राजू कश्यप उम्र 28 वर्ष साकिन रपटा चौक चांटीडीह थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर।
  2. पप्पू कौशिक तिपा शिव कुमार कौशिक उम्र 28 वर्ष साकिन रपटा चौक चांटीडीह थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर।
  3. बिट्टू उर्फ सूरज यादव पिता स्व. संतोष यादव उम्र 24 वर्ष साकिन रपटा चौक चांटीडीह थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर।
  4. दीपक साहू पिता रतन साहू उम्र 22 वर्ष साकिन रपटा चौक के पास चांटीडीह थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर।
  5. नितेश कश्यप पिता योगेश कश्यप उम्र 28 वर्ष साकिन रपटा चौक के पास चांटीडीह थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर।
  6. देव भद्रराजा पिता सुरेश भद्रराज उम्र 23 वर्ष निवासी रपटा चौक के पास थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर।
  7. अनिकेत यादव पिता श्रवण यादव उम्र 26 वर्ष साकिन शिव चौक कुदुदण्ड थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर।
  8. अनुराग उर्फ बजरंग यादव पिता श्रवण यादव उम्र 28 वष्र साकिन शिव चौक कुदुदण्ड थाना सिविल जिला बिलासपुर।
  9. नीरज जायसवाल पिता सुरेश जायसवाल उम्र 18 वर्ष साकिन कुदुदण्ड शिव चौक के पास थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर।
  10. सुभम द्विवेदी पिता अवधेश द्विवेदी उम्र 19 वर्ष साकिन शिव चौक के पास कुदुदण्ड थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर।
  11. राहुल राजपूत पित रोहित राजपूत उम्र 20 वर्ष साकिन माता चैरा शिव चौक के पास कुदुदण्ड थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर।
  12. हिमांशु राई पिता दीपक राई उम्र 27 वर्ष साकिन अशोक नगर सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Mohan Rao October 8, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Pin Up Casino Mobile: Android Üçün Apk Yükləyi
Next Article ईस्ट कोस्ट रेलवे में ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक के कारण चार ट्रेने रहेंगी रद्द… डेढ़ घंटे देरी से चलेगी समता

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?