ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई में मिली चोरी की कार, सूर्या मॉल के पास दो दिनों से थी पार्क
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई में मिली चोरी की कार, सूर्या मॉल के पास दो दिनों से थी पार्क

By Mohan Rao
Published: November 23, 2023
Share
SHARE

भिलाई। यातायात पुलिस की नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई के दौरान चोरी की कार मिली। यातायात पुलिस द्वारा गुरुवार को जुनवानी सूर्यामॉल के पास कार्रवाई की जा रही थी। इस दौरान एक कार मिली जिसका कोई मालिक नहीं मिला। यहीं नहीं आसपास के लोगों ने बताया कि उक्त कार दो दिनों से वहां खड़ी है। इसके बाद मेकेनिक को बुलवाकर कार का दरवाजा खुलवाया तो पता चला कार का नंबर भी बदला गया है। इसके बाद पुलिस ने असली मालिक को सूचना दी।

यातायात पुलिस की कार्रवाई के दौरान गुरुवार दोपहर को उप निरीक्षक राजकरण सिंह एवं सहायक उप निरीक्षक राजकुमार दुबे द्वारा नेहरू नगर चौक से सूर्या मॉल रोड में नो पार्किंग में खड़ी वाहनों पर कार्रवाई की जा रही थी। इस दौरान एक वाहन क्रमांक सीजी 04 एम 1399 टाटा कंपनी की कार मुख्य मार्ग में खड़ी थी। आसपास वाहन मालिक के बारे में पूछने पर एक व्यक्ति द्वारा बताया गया कि यह कार पिछले दो दिनों से खड़ी है और इस कार का नंबर एवं मेरे कार का नंबर दोनों एक होना बताया गया।

इसके बाद  सहायक उप निरीक्षक राजकुमार दुबे को यह कार चोरी अथवा किसी प्रकार का संदिग्ध अपराध से संबंधित होने की शंका होने पर वहान को मिस्त्री बुलाकर ग्लास नीचे कराया गया। वाहन में कागजात रखे हुए थे। वहान के पेपर में उसका सही नंबर सीजी 07 बी 5635 होना पाया गया। वाहन नंबर से वाहन मालिक का डिटेल निकालकर संपर्क करने पर वाहन मालिक वेंकट राव भिलाई तीन निवासी को सूचना दी गई। वेंकट सुपेला में टूल्स एंड ट्रेवल्स का कार्य करता है। उसने बताया कि दो दिन पूर्व उसका वहान राजेंद्र प्रसाद चौक से चोरी हो गया था जिस संबंध में वह मोहन नगर थाने में चोरी की घटना का अपराध दर्ज भी कराया है। इसकी सूचना तत्काल उप पुलिस अधीक्षक (यातायात ) को दी गई जिसे वरिष्ठ अधिकारी द्वारा उक्त वाहन को थाना मोहन नगर पेट्रोलिंग के सुपुर्द किया गया।

रेल हादसा: मेंटेनेंस ट्रेन से मालगाड़ी की टक्कर, दुर्घटना इतनी तेज कि पलट गए इंजन, घटना के बाद 14 ट्रेनें हुई रद्द
एमआईसी ने किया दर का निर्धारण, अब विवाह एवं अन्य समारोह के लिए 5 हजार में उपलब्ध होगा भवन
हरेली पर मुख्यमंत्री साय बोले- छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सजीव और निर्जीव सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना
भारत में कोरोना: स्वस्थ्य होने वाले मरीजों का आंकड़ा 93 लाख के पार…. पिछले 24 घंटे में सामने आए 30005 नए मामले
CG accident : चावल की बोरियों से लदी ट्रक बाइक सवार युवकों पर गिरी, दोनों की मौके पर मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आईपीएल के आगामी सीजन में नहीं खेलेंगे ये स्टार ऑलराउंडर, सीएसके ने बताया कारण आईपीएल के आगामी सीजन में नहीं खेलेंगे ये स्टार ऑलराउंडर, सीएसके ने बताया कारण
Next Article तीसरी आंख हुई एक्टिव: ट्रैफिक नियमों को न करें अनदेखी, नहीं तो लायसेंस होगा रद्द तीसरी आंख हुई एक्टिव: ट्रैफिक नियमों की न करें अनदेखी, नहीं तो लायसेंस होगा रद्द
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?