ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शेयर बाजार में उछाल जारी, 122 अंकों की बढ़त के साथ 51400 के पार खुला सेंसेक्स
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

शेयर बाजार में उछाल जारी, 122 अंकों की बढ़त के साथ 51400 के पार खुला सेंसेक्स

By @dmin
Published: February 9, 2021
Share
शेयर मार्केट: रिकॉर्ड तोड़ उछाल जारी, सेंसेक्स पहली बार 57 हजार के पार, निफ्टी ने भी बनाया कीर्तिमान
शेयर मार्केट: रिकॉर्ड तोड़ उछाल जारी, सेंसेक्स पहली बार 57 हजार के पार, निफ्टी ने भी बनाया कीर्तिमान
SHARE

बिजनेस डेस्क (एजेंसी)। घरेलू शेयर बाजार के लिए पिछला सप्ताह बढ़त वाला रहा। आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भी शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 122.08 अंक (0.24 फीसदी) की तेजी के साथ 51470.85 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 48.35 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 15164.15 के स्तर पर खुला। शेयर बाजार में तेजी का यह सातवां दिन है।
पिछले छह दिनों में निवेशकों की संपत्ति में 16.70 लाख करोड़ रुपये का बढ़ेतरी हुई है। बाजार में एक फरवरी को पेश बजट के दिन से तेजी बनी हुई है। एक फरवरी से बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 16,70,154.05 करोड़ रुपये बढ़कर 2,02,82,798.08 करोड़ रुपये के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 5,063 अंक यानी 10.93 फीसदी मजबूत हुआ है। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण एक लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा 28 नवंबर, 2014 को पार किया था।

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान आईओसी, सन फार्मा, इंफोसिस, बजाज फिनसर्व और एशियन पेंट्स के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं पावर ग्रिड, हीरो मोटोकॉर्प, जेएसडब्ल्यू स्टील, एसबीआई और श्री सीमेंट के शेयर लाल निशान पर खुले। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा और मीडिया के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स की शुरुआत बढ़त पर हुई। इनमें बैंक, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, ऑटो, एफएमसीजी, आईटी, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक और रियल्टी शामिल हैं।

इस सप्ताह इन कारकों से प्रभावित होगा बाजार
विश्लेषकों ने कहा कि इस सप्ताह कोई बड़ा आर्थिक घटनाक्रम नहीं है, इसलिए कंपनियों के तिमाही परिणाम और वैश्विक संकेतक बाजार को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि बजट और रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा जैसे बड़े घटनाक्रम बीते चुके हैं। ऐसे में अब निवेशकों की धारणा फिर से बुनियादी कारक तय करेंगे। बीते सप्ताह बीएसई के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में करीब 9.6 फीसदी का उछाल आया है। बजट और कंपनियों के तिमाही नतीजे अच्छे रहने से दीर्घावधि की दृष्टि से बाजार की धारणा सकारात्मक हुई है। हालांकि, विश्लेषकों का मानना है कि बीते सप्ताह जोरदार उछाल के बाद इस सप्ताह बाजार में कुछ ‘करेक्शनÓ आ सकता हमोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘हमारा मानना है कि आगे चलकर बाजार का यह रुख कायम रहेगा। बाजार की दिशा कंपनियों के वित्तीय नतीजों जैसे बुनियादी कारकों से तय होगी। बजट के साथ कंपनियों के भविष्य के मजबूत अनुमानों से दीर्घावधि में बाजार के सकारात्मक ढांचे की पुष्टि होती है।Ó

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.01 बजे सेंसेक्स 46.15 अंक (0.09 फीसदी) ऊपर 51394.92 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 31.70 अंक (0.21 फीसदी) ऊपर 15147.50 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन रिकॉर्ड स्तर पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 473.04 अंक (0.93 फीसदी) की तेजी के साथ 51204.67 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 136.70 अंक यानी 0.92 फीसदी की बढ़त के साथ 15060.95 के स्तर पर खुला था। 

सोमवार को रिकॉर्ड स्तर बंद हुआ था सेंसेक्स 
सोमवार को भी शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 617.14 अंक यानी 1.22 फीसदी की तेजी के साथ 51348.77 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 191.55 अंक (1.28 फीसदी) की बढ़त के साथ 15115.80 के स्तर पर बंद हुआ था। यह बाजार बंद होते समय सूचकांक का उच्चतम स्तर है।

Bhilai Breaking : रेलवे ओवरब्रिज की हाइड्रोलिक जेक चुरा ले गए बदमाश, 48 घंटे में पुलिस ने दबोचा… एसपी ने लगाई क्लास
भरोसे का सम्मेलन: 355 करोड़ 23 लाख रूपए की लागत के कुल 1 हजार 867 विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन एवं लोकार्पण
गुस्ताखी माफ: स्कूल में लगेगी गुरुजी की तस्वीर
जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की बैठक: अध्यक्ष तुलसी साहू की मौजूदगी में बूथ कमेटी व बूथ प्रभारी गठन पर हुई चर्चा
रेड डीपनेक ड्रेस में नजर आई इस एक्ट्रेस की बोल्डनेस ने यूजर्स को बनाया लट्टू…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Security forces killed 3 militants in Kulgam दो दिवसीय अहमदाबाद प्रवास पर पहुंचे गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू…. तैयार करेंगे निकाय चुनाव की रणनीति
Next Article Preparations to seal Ayodhya, will not get admission from August 4 हाइवे पर भीषण हादसा, सात की मौत, 10 घायल

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?