ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : कांकेर के नरहरपुर में शुरू हुआ प्रदेश का पहला स्वामी आत्मानंद आदर्श महाविद्यालय, सीएम भूपेश बघेल ने किया लोकार्पण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

Breaking News : कांकेर के नरहरपुर में शुरू हुआ प्रदेश का पहला स्वामी आत्मानंद आदर्श महाविद्यालय, सीएम भूपेश बघेल ने किया लोकार्पण

By Mohan Rao
Published: July 13, 2023
Share
कांकेर के नरहरपुर में शुरू हुआ प्रदेश का पहला आत्मानंद कॉलेज
SHARE

रायपुर। कांकेर जिले के नरहरपुर में छत्तीसगढ़ का पहला स्वामी आत्मानंद अंगेज़ी माध्यम आदर्श महाविद्यालय शुरू हो गया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निवास कार्यालय से वर्चुअल रूप से कांकेर जिले के नरहरपुर में स्वामी आत्मानंद अंगेज़ी माध्यम आदर्श महाविद्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश के प्रथम स्वामी आत्मानंद अंगेज़ी माध्यम आदर्श महाविद्यालय का वर्चुअल लोकार्पण किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जिले में शिक्षा  हमर लक्ष्य अभियान के तहत चयनित छात्रों ने बातचीत की। बता दें  जिले के 75 बच्चों ने जेईई में क्वालीफाई किया है। इसमें से 3 बच्चों का चयन एनआईटी रायपुर एवं 1 बच्चे का चयन सेंट्रल यूनिवर्सिटी बिलासपुर में हो चुका है। इन चारों छात्रों को पढ़ाई हेतु सहयोग राशि प्रदान की गयी। मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान इन छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इन छात्रों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी।

इस वर्ष 10 कॉलेज खोलने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के गरीब से गरीब परिवार के विद्यार्थी को भी उत्कृष्ट शिक्षा दिलाने के लिए हमने वर्ष 2020 में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय की शुरुआत की यह योजना प्रदेश में काफी लोकप्रिय हुई। भेंट मुलाकात के दौरान प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्री में स्वामी आत्मानंद विद्यालयों की मांग की जाती थी। प्रदेश में आज स्वामी आत्मानन्द योजना के अंतर्गत अंग्रेजी माध्यम के 377 और हिंदी माध्यम के 350 स्कूल संचालित हो रहे हैं। स्कूलों के साथ- साथ हमने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कॉलेजों की भी शुरुआत करने का निर्णय लिया है। इस साल 10 कॉलेज खोलने का लक्ष्य रखा है, इन्हीं मैं से एक कॉलेज का लोकार्पण गुरुवार कांकेर में किया गया है।

स्कूल के बाद कॉलेज में भी अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा
मुख्यमंत्री ने कहा कि अंग्रेजी माध्यम से जो बच्चे हायर सेकंडरी स्कूलों से पढ़कर निकलेंगे, उन्हें स्वामी आत्मानंद अंगेज़ी माध्यम आदर्श महाविद्यालयों में आगे भी इसी माध्यम से शिक्षा मिलती रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े चार सालों में 26 हजार 989 शिक्षकों की भर्तियां निकाली गई हैं। पहले 14 हजार 500 शिक्षकों की भर्तियां निकाली गई थी, इनमें से 10 हजार 834 शिक्षकों को स्कूलों में नियुक्तियां दी जा चुकी है। हाल ही में 12 हजार 489 शिक्षकों की और भर्तियां निकाली है, जोकि प्रक्रिया में है बस्तर संभाग के सभी जिलों में शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में प्राथमिकता के साथ काम किया गया है। बस्तर संभाग के 314 बंद स्कूलों को पुनः खोल गया, जोकि एक बड़ी उपलब्धि है।

आज दुर्ग में रहेंगे मुख्यमंत्री साय, पोला उत्सव, किसान उत्सव और बैल दौड़ में होंगे शामिल
दो जलाशय योजना के कार्यों के लिए 39.61 करोड़ रुपये स्वीकृत
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ‘महात्मा फुले समता पुरस्कार’ से किया गया सम्मानित
सहकारी आंदोलन को और अधिक संगठित कर मजबूत बनाने की आवश्यकता : भूपेश बघेल
कांग्रेस सांसद राजीव सातव का निधन, कोरोना से हुए थे संक्रमित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरबा में सब्जी बेचने वाले के घर से टमाटर चोरी, पांच कैरेट उठा ले गए चोर… FIR दर्ज
Next Article बारिश में भीग जाएं तो भी खराब नहीं होगा मेकअप, ये है मानसून के स्मार्ट मेकअप टिप्स…

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?