ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: व्यापारी एकता पैनल के प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी योगेश अग्रवाल व महामंत्री प्रत्याशी राजेश वासवानी पहुंचे भिलाई… भिलाई के व्यापारियों ने किया जोरदार स्वागत
Share
Notification Show More
Latest News
गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत की जांच के लिए लोक निर्माण विभाग ने बनाई जांच समिति 
October 3, 2026
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय
October 3, 2026
वन्यजीव संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचेगा ‘बाघ रथ’, वन मंत्री कश्यप ने दिखाई हरी झंडी
October 3, 2026
छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा: ऑटो से भिड़ी तेज रफ्तार पिकअप, 3 महिलाओं की मौत, 10 घायल
October 3, 2026
नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ राज्यपाल डेका ने की पदयात्रा
October 3, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

व्यापारी एकता पैनल के प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी योगेश अग्रवाल व महामंत्री प्रत्याशी राजेश वासवानी पहुंचे भिलाई… भिलाई के व्यापारियों ने किया जोरदार स्वागत

By @dmin Published March 3, 2021
Share
SHARE

भिलाई। चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव का शोरगुल अब अपने चरम पर है। व्यापारी एकता पैनल के प्रत्याशियों को प्रदेश भर में व्यापारियों का समर्थन मिल रहा है। व्यापारी एकता पैनल से प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी योगेश अग्रवाल व महामंत्री प्रत्याशी राजेश वासवानी बुधवार को भिलाई पहुंचे और यहां स्थानीय व्यापारियों से मुलाकात की। इस दौरान व्यापारियों ने दोनों प्रत्याशियों का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रत्याशी प्रमोद अग्रवाल एवं प्रदेश मंत्री प्रत्याशी अशोक बलवानी भी मौजूद रहे। व्यापारियों से जनसंपर्क कर व्यापारी एकता पेनल के लिए समर्थन मांगा।
प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी योगेश अग्रवाल व महामंत्री प्रत्याशी राजेश वासवानी ने भिलाई में प्रमोद अग्रवाल व अशोक बड़वानी के प्रचार कार्यक्रम पर संतोष जाहिर किया। उन्होंने कहा कि व्यापारी एकता पैनल व्यापारियों के हित में काम करता है। अब तक व्यापारियों ने सकारात्मक नजरिया दिखाया है यह दर्शाता है कि 13 मार्च को होने वाले चुनाव में व्यापारी एकता पैनल के सभी प्रत्याशी भारी मतों से विजयी होंगे। योगेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी एकता पेनल हमेशा से व्यापारियों के साथ रहा है और लगातार चेंबर के चुनाव जीत रहा है। व्यापारियों का विश्वास एकता पैनल के साथ है हमारा यह प्रयास रहा है कि छत्तीसगढ़ के व्यापारियों का कैसे विकास को इनका व्यापार कैसे बढ़े, उनको किस तरह से लाभ पहुंचाए। बड़े व्यापारी ही नहीं छोटे व्यापारियों का भी समर्थन व्यापारी एकता पेनल के साथ है।
भिलाई से प्रदेश उपाध्यक्ष प्रत्याशी प्रमोद अग्रवाल ने बताया कि आज लिंक रोड पावर हाउस आदि क्षेत्रों में व्यापारियों से जनसंपर्क किया। साथ में प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी योगेश अग्रवाल एवं प्रदेश महामंत्री प्रत्याशी राजेश वासवानी भी मौजूद रहे। जनसंपर्क के दौरान प्रमोद अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी योगेश अग्रवाल जी का हमेशा से सहयोगात्मक रवैया रहा है श्री चंद सुंदरानी ने चेंबर को नई ऊंचाइयां दी तो योगेश अग्रवाल भी उनसे कंधे से कंधा मिलाकर चलते रहे। आज चुनाव की घोषणा हो गई है तो सभी व्यापारियों का समर्थन भी एकता पैनल के साथ ही है। प्रमोद अग्रवाल ने कहा कि एकता पैनल ही सही मायने में व्यापारी की समस्याओं को सुलझाते आया है। कोरोना काल के दौरान नगर निगम के अधिकारियों द्वारा व्यापारियों से चालान के नाम पर वसूली की जा रही थी। जिसे हमारे पैनल चैनल ने पहल करते हुए बंद कराया। इसमें विधायक देवेंद्र यादव की सराहनीय भूमिका रही जिन्होंने अधिकारियों को कार्यवाही करने से रोका तीन अधिकारियों को शोकॉज नोटिस भी दिया।

You Might Also Like

गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत की जांच के लिए लोक निर्माण विभाग ने बनाई जांच समिति 

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वन्यजीव संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचेगा ‘बाघ रथ’, वन मंत्री कश्यप ने दिखाई हरी झंडी

छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा: ऑटो से भिड़ी तेज रफ्तार पिकअप, 3 महिलाओं की मौत, 10 घायल

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ राज्यपाल डेका ने की पदयात्रा

@dmin March 3, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Flood havoc in Assam, population of 40 lakhs affected: Kanjiranga National Park also affected भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल: 18 करोड़ 34 लाख की लागत से हुडकों में सिवरेज लाइन सहित होंगे पुल पुलिया के निर्माण
Next Article Army Recruitment Rally: More than three and a half आर्मी भर्ती रैली: पहले दिन साढ़े तीन हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने दिखाया दम
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?