ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रदेश की पंचायतों ने फिर दिखाया दम, लगातार तीसरे साल 11 राष्ट्रीय पुरस्कार…. 5 ग्राम पंचायतें दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार के लिए चयनित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

प्रदेश की पंचायतों ने फिर दिखाया दम, लगातार तीसरे साल 11 राष्ट्रीय पुरस्कार…. 5 ग्राम पंचायतें दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार के लिए चयनित

By @dmin
Published: April 3, 2021
Share
Chief Minister Baghel appeals to industrialists: make more jobs available to local people
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ की त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाएं अपने कार्यों का लोहा पूरे देश में मनवा रही हैं। प्रदेश की ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों और जिला पंचायत को लगातार तीसरे साल विभिन्न श्रेणी के 11 राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल हुए हैं। भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा हाल ही में घोषित राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कारों की विजेताओं की सूची में प्रदेश की आठ ग्राम पंचायतें, दो जनपद पंचायतें और एक जिला पंचायत शामिल है।
केन्द्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा कोंडागांव जिला पंचायत, गरियाबंद और तिल्दा जनपद पंचायत तथा सरगुजा जिले के अंबिकापुर विकासखंड के सरगवां और लुंड्रा विकासखंड के रिरी, बालोद जिले के गुंडरदेही विकासखंड के माहुद (अ), कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड के महराटोला एवं रायपुर जिले के आरंग विकासखंड के बैहार ग्राम पंचायत का चयन दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार के लिए किया गया है। राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार-2021 के अंतर्गत बीजापुर जिले के भोपालपटनम विकासखंड के दूरस्थ वनांचल गोटईगुड़ा ग्राम पंचायत को नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार, रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड के नवागांव (ल) को बाल मित्र ग्राम पंचायत पुरस्कार और आरंग विकासखंड के बैहार को ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने प्रदेश की पंचायतीराज संस्थाओं की इस उपलब्धि पर इन पंचायतों से जुड़े सभी जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जिला पंचायतें, जनपद पंचायतें और ग्राम पंचायतें शासन की योजनाओं के मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ये संस्थाएं सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों को भी जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचा रही हैं। स्थानीय स्वशासन के उत्कृष्ट कार्यों से वे हर साल राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान भी बना रही हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 और 2020 में भी प्रदेश की अलग-अलग 11 ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों एवं जिला पंचायतों ने राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार हासिल किया है।

आत्मसमर्पित नक्सलियों का दर्द : चेहरे पर गमछा बांधकर पहुंचे मीडिया के पास, कहा- नहीं मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ
रिसाली निगम में आयुक्त का एक्शन : समय पर नहीं पहुंचे तो जारी किया शोकाज, एक दिन का वेतन भी काटा
पीएम मोदी के प्रवास की तैयारियों का सीएम साय ने लिया जायजा, बोले- प्रत्येक व्यवस्था हो गरिमामय और त्रुटिरहित
राज्य जल संसाधन उपयोगिता समिति की बैठक: जल प्रदाय हेतु जल आबंटन के अनेक प्रस्तावों को मिली मंजूरी…
राहुल गांधी के घर पहुंची पुलिस, नोटिस का जवाब नहीं देने का मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Implementation of Chief Minister Bhupesh Baghel's announcement started एटीएम कैश वैन लूट की गुत्थी 10 घंटे में सुलझाने पर पुलिस टीम को गृह मंत्री ने दिया नगद पुरस्कार
Next Article शासन की अनुमति के बिना किसी भी निजी लैब या अस्पताल में रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट नहीं प्रति 10 लाख आबादी पर रोजाना कोरोना जांच में छत्तीसगढ़ देश में तीसरे नंबर पर…. प्रदेश में अब तक कुल 58.33 लाख सैंपलों की जांच

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?