ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: State Level Youth Festival: लोकनृत्य प्रतियोगिता में धमतरी एवं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला पहले स्थान पर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

State Level Youth Festival: लोकनृत्य प्रतियोगिता में धमतरी एवं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला पहले स्थान पर

By Om Prakash Verma
Published: January 29, 2023
Share
State Level Youth Festival: लोकनृत्य प्रतियोगिता में धमतरी एवं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला पहले स्थान पर
State Level Youth Festival: लोकनृत्य प्रतियोगिता में धमतरी एवं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला पहले स्थान पर
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में चल रहे राज्य स्तरीय युवा महोत्सव -2023 के अंतर्गत पहले दिन आयोजित लोकनृत्य प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी संभागों से आए लोकनृत्य दलों के सदस्यों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। 15 से 40 वर्ष एवं 40 वर्ष से अधिक आयुवर्ग की दो श्रेणियों में आयोजित इस प्रतियोगिता के 15 से 40 वर्ष आयुवर्ग में पहला स्थान रायपुर संभाग के जिला धमतरी, दूसरा स्थान बिलासपुर संभाग के जिला जांजगीर-चांपा एवं तीसरा स्थान दुर्ग संभाग के जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के लोकनृत्य दल ने हासिल किया। वहीं 40 वर्ष से अधिक तक के आयुवर्ग में पहला स्थान बिलासपुर संभाग के जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दूसरा स्थान दुर्ग संभाग के जिला राजनांदगांव एवं तीसरा स्थान रायपुर संभाग के जिला महासमुन्द के लोकनृत्य दल ने प्राप्त किया।

शुरुआती चरण में 15 वर्ष से 40 वर्ष तक के आयुवर्ग में रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग से 40 वर्ष से अधिक के आयुवर्ग में रायपुर, दुर्ग संभाग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के लोकनृत्य दलों ने गेड़ी नृत्य एवं डंडा नृत्य की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर पहला स्थान पाने वाले धमतरी के लोकनृत्य दल ने पारंपरिक वेशभूषा में गेड़ी पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों का दल जीत लिया, इस दल के पुरुष एवं युवती सदस्यों ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक परिधानों के साथ मनोरम नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं दूसरा स्थान पाने वाले जांजगीर-चांपा जिले से आए लोकनृत्य दल के सभी सदस्य लाल वेशभूषा एवं सिर पर कलगी गमछा बांधे एवं तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के लोकनृत्य दल के पुरुष सदस्य पीले एवं हरे परिधान में, कलगी गमछा बांधे हुए एवं युवतियां पारंपरिक वेशभूषा एवं आभूषणों से सुसज्जित होकर नृत्य प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता में 40 से अधिक आयुवर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के लोकनृत्य दल के सभी पुरुष सदस्य पीला कुर्ता, नीला कोट एवं सफेद धोती के परिधान एवं गमछा कलगी बांधे हुए एवं दूसरा स्थान पाने वाले राजनांदगांव जिले के लोकनृत्य दल द्वारा छत्तीसगढ़ के लोक रिवाजों को प्रतिबिंबित करते हुए पारंपरिक वेशभूषा के साथ और तीसरे स्थान पर आने वाले महासमुन्द जिले के लोकनृत्य दल ने रोमांचकारी सामंजस्य के साथ कदम से कदम मिलाकर बेहतरीन प्रस्तुति दी। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के अंतर्गत मुख्य मंच में हो रहे लोकनृत्यों की प्रस्तुतियों के प्रति दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

खनन हादसा: चार के मिले शव, बचाव कार्य जारी, माइनिंग कंपनी ने की मृतकों के परिवार को 10-10 लाख मुआवजे की घोषणा
आग में खाक हुई जिंदगी: ठंड से बचने अलाव जलाकर सो रहे दंपति की मौत
एआई इंजीनियर अतुल की खुदकुशी का विरोध, टूरा फाउंडेशन ने की पुरुष आयोग की मांग, सिविक सेंटर में निकाला कैंडल मार्च
कितना खास होगा इस बार का मानसून सत्र, 18 जुलाई से 4 दिन तक चलेगी कार्यवाही
एक्सिस बैंक ने क्लियरट्रिप के साथ साझेदारी की, 12.5 मिलियन ग्राहकों को मिलेंगे यात्रा संबंधी अनूठे फायदे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 15 तक होगी खरीदी: समर्थन मूल्य पर अब तक लगभग 6 करोड़ रूपए की 18 हजार क्विंटल से अधिक कोदो, कुटकी और रागी की खरीदी 15 तक होगी खरीदी: समर्थन मूल्य पर अब तक लगभग 6 करोड़ रूपए की 18 हजार क्विंटल से अधिक कोदो, कुटकी और रागी की खरीदी
Next Article कांकेर में जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़, दोनों ओर से हुई फायरिंग… भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?