ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह… प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर 4 शिक्षकों को स्मृति पुरस्कार… 54 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान से होंगे सम्मानित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह… प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर 4 शिक्षकों को स्मृति पुरस्कार… 54 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान से होंगे सम्मानित

By @dmin
Published: September 4, 2021
Share
State Level Teacher Award Ceremony on Teacher's Day… In the name of great litterateurs of the state
State Level Teacher Award Ceremony on Teacher's Day… In the name of great litterateurs of the state
SHARE

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके के मुख्य आतिथ्य में 5 सितंबर 2021 को सुबह 11 बजे से राजभवन के दरबार हॉल में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे और विशिष्ट अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम और संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव होंगे।

शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 58 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें से 54 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान और 4 शिक्षकों को प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित 54 शिक्षिकों में से प्रत्येक को 21-21 हजार रूपाए की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के महान विभूतियों की स्मृति में दिए जाने वाले पुरस्कार से सम्मानित होने वाले प्रत्येक शिक्षक को 50-50 हजार रूपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

इन्हें मिलेगा राज्य स्मृति पुरस्कार
शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश के 04 महान साहित्यिक विभूतियों के नाम पर 04 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान से नवाजा जाएगा। इनमें बलोदाबाजार जिले के विकासखंड भाटापारा की पंचम दीवान शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधान पाठक केशव राम वर्मा को डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्मृति पुरस्कार और बलौदाबाजार जिले के विकासखंड सिमगा की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केसदा के व्याख्याता चोवाराम वर्मा को डॉ. गजानन्द माधव मुक्तिबोध स्मृति पुरस्कार, महासमुंद जिले के विकासखंड बागबाहरा की शासकीय उच्चतर प्राथमिक शाला कसेकेरा के प्रधान पाठक विजय कुमार शर्मा को डॉ. मुकुटधर पाण्डेय स्मृति पुरस्कार और गरीयाबंद जिले के विकासखंड की शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला उसरीजोर के शिक्षक कमलकिशोर ताम्रकार को डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

राज्य शिक्षक पुरस्कार से यह होंगे सम्मानित
राज्य शिक्षक पुरस्कार 2020 से सम्मानित होने वाले 54 शिक्षकों में से गरियाबंद जिले के सहायक शिक्षक संतोष कुमार साहू और शिक्षक टेकराम साहू, रायपुर जिले के व्याख्याता बिहारी लाल शर्मा और सहायक शिक्षक श्रीमती सुचीता साहू, बलौदाबाजार जिले के शिक्षक शिवकुमार श्रीवास और प्रधान पाठक धनेश कुमार वर्मा, राजनांदगांव जिले के शिक्षक विष्णु प्रसाद शर्मा और प्रधान पाठक श्रीमती शीला सोनी, नारायणपुर जिले के प्रधान अध्यापक महेन्द्र कुमार पुजारी, बेमेतरा जिले की प्रधान पाठक श्रीमती मीनाक्षी शर्मा और व्याख्याता कमल दास मानिकपुरी, महासमुंद जिले के शिक्षक लेखराम साहू और व्याख्याता तुलेन्द्र कुमार सागर, बिलासपुर जिले के प्राचार्य कैरोलाईन सतुर और व्याख्याता डॉ. धनंजय पाण्डे, जशपुर जिले के व्याख्याता महेश कुमार गुप्ता और प्रभारी प्राचार्य इकबाल अहमद खान, मुंगेली जिले की व्याख्याता श्रीमती लीला श्रीवास्तव और राजेन्द्र कुमार क्षत्रीय, दंतेवाड़ा जिले की प्रधान अध्यापक श्रीमती सुमित्रा सोरी और व्याख्याता श्रीमती शैनी रविन्द्र, जांजगीर-चांपा जिले के शिक्षक अभिषेक कालविन और सहायक शिक्षक नरेन्द्र कुमार लहरे का नाम शामिल है।

इसी प्रकार दुर्ग जिले की प्राचार्य श्रीमती संगीता सिंह बघेल और संजय कुमार टिकरिहा, बलरामपुर जिले के व्याख्याता रामनारायण तिवारी और व्याख्याता रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा, बस्तर जिले की प्राचार्य श्रीमती सुधा परमार और व्याख्याता श्रीमती करमजीत कौर परमार, शिक्षा जिला सक्ती के शिक्षक फूलसाय सिदार, सूरजपुर जिले के गोवर्धन सिंह और श्रीमती प्रियंका सिंह, कोरबा जिले के व्याख्याता राकेश टंडन और प्रधान पाठक सर्वेश सोनी, कांकेर जिले के व्याख्याता ओम प्रकाश सेन और व्याख्याता वाजिद खान, रायगढ़ जिले के व्याख्याता पवन कुमार नायक और प्रधान पाठक शैलेन्द्र राय, कोण्डागांव जिले के व्याख्याता राम गोपाल ठाकुर और राकेश कुमार विश्वकर्मा, कोरिया जिले की प्रधान पाठक श्रीमती मटिल्डा टोप्पो और प्राचार्य श्रीमती सुदिप्ता शर्मा, बालोद जिले के प्रधान पाठक दयालुराम पिंकेश्वर और शिक्षक मिथलेश कुमार शर्मा, बीजापुर जिले के प्रधान अध्यापक देवी चन्द शोरी और सहायक शिक्षक सुरेश कुमार राठौर, अंबिकापुर जिले के व्याख्याता ओम प्रकाश साहू और व्याख्याता जनार्दन सिंह, सुकमा जिले की शिक्षक श्रीमती सच्चावती नाग और शिक्षक श्रीमती शेख सकीना, धमतरी जिले के प्रधान पाठक दयाराम साहू और सहायक शिक्षक देवनाथ साहू, कबीरधाम जिले की व्याख्याता श्रीमती सुस्मिता डागसरे और सहायक शिक्षक महेश कुमार सिंह का नाम शामिल हैं।

भिलाई का लाल लेफ्टिनेंट कर्नल कपिलदेव पाण्डेय शहीद, इंफाल में चार दिन पहले हुए भूस्खलन के बाद से थे लापता
Breaking News : दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में आए तीन शराब तस्कर, बस्तर में बेची जा रही थी एमपी की शराब
शांतिपूर्ण मतदान के बीच जीत के दावे, मतदाताओं में दिखा उत्साह
औद्योगिक क्षेत्र के दो फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग…. फायर ब्रिगेड की 6 गाडिय़ों से बुझी आग
Alert: बढ़ रहे कोरोना के मामले, सक्रिय मरीजों की संख्या 3700 के पार, सबसे ज्यादा एक्टिव केस केरल में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अभिनेता अरमान कोहली के घर पर रेड, ड्रग्स मामले में एनसीबी ने की कार्रवाई ड्रग्स केस: जेल में ही रहेंगे अरमान कोहली, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
Next Article तालिबान ने सरकार गठन का फैसला एक हफ्ते के लिए टाला, मुल्ला बरादर को मिल सकती है कमान तालिबान ने सरकार गठन का फैसला एक हफ्ते के लिए टाला, मुल्ला बरादर को मिल सकती है कमान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?