ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा स्पर्धा का समापन : सांसद बघेल ने कहा- सफलता पाने के लिए हमेशा करते रहना चाहिए प्रयास
Share
Notification Show More
Latest News
लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत 15 दिनों में जारी हुए जाति प्रमाण पत्र
पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला अधिकार, जाति प्रमाण पत्र बना शिक्षा और शासकीय योजनाओं की राह आसान
September 21, 2026
बिहान से मिली उड़ान, साय सरकार की योजनाओं से मजबूत हुआ आत्मविश्वास
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के विजन की दिख रही जमीनी तस्वीर
September 21, 2026
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की समीक्षा की
सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश
September 21, 2026
मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन की आस, साय सरकार की योजना से पूरा हुआ डोमन-पार्वती का सपना
कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन
September 21, 2026
सतत जांच, उपचार और विभागीय परामर्श से हुए पूरी तरह स्वस्थ
सेवा संकल्प अभियान : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम : विजय को मिली टीबी से मुक्ति
September 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiEducationFeaturedSports

राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा स्पर्धा का समापन : सांसद बघेल ने कहा- सफलता पाने के लिए हमेशा करते रहना चाहिए प्रयास

By Mohan Rao Published September 13, 2024
Share
राज्य स्तरीय शालेय खेलों का समापन
SHARE

भिलाई। राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता 2024 का शुक्रवार को भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 परिसर में रंगारंग समापन हुआ। समापन समारोह में राज्य से विभिन्न संभागों के प्रतिभागी खिलाड़ियों ने बैण्ड की धुन पर आकर्षक मार्चपास्ट किया। मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने आयोजन के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य के संभागों बस्तर, रायपुर, सरगुजा, बिलासपुर व दुर्ग से विभिन्न खेलों में शामिल प्रतिभागी खिलाड़ी बच्चों का खेल प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। सफलता पाने के लिए हमेशा प्रयास करते रहना चाहिए।

सांसद विजय बघेल ने कहा कि यह खिलाड़ी राज्य के साथ पूरे देश का नाम रौशन करेंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने लगातार कदम उठाये जा रहे हैं। जिससे खिलाड़ियों और खेल के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित हुआ। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभागी सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता के समापन पर उन्होंने खेल ध्वज अवतरण कर खेल प्रभारी को सौंपा और अपने करकमलों से विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया। समारोह में पहुंचे दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल का भी बहुत महत्व है। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागी बच्चों ने अच्छा खेल का प्रदर्शन किया है। सभी खेल में प्रदर्शन के बदौलत देश में अपना पहचान स्थापित करें।

स्पर्धा में 980 स्कूली बच्चों ने लिया भाग
24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 10 से 13 सितम्बर 2024 तक दुर्ग-भिलाई में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में योगा 14, 17 व 19 बालक-बालिका, बाक्सिंग 14, 17 व 19 बालक-बालिका, टेबल टेनिस 19 बालक-बालिका, जुडो 14, 17 व 19 बालक-बालिका, लॉन टेनिस 14,17 व 19 बालक-बालिका और साइकिलिंग (ट्रेक) 14, 17 व 19 बालक-बालिका खेलों का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के कुल 5 संभाग रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के कुल 980 स्कूली बच्चे भाग लिये।

राज्यस्तीय शालेय खेलों में ऐसा रहा प्रदर्शन

  • बाक्सिंग बालक 14 वर्ष के प्रतिभागी दुर्ग संभाग से प्रथम , द्वितीय बिलासपुर संभाग, तृतीय रायपुर संभाग।
  • बाक्सिंग बालक 17 वर्ष के प्रतिभागी दुर्ग संभाग से प्रथम, बिलासपुर से द्वितीय, रायपुर से तृतीय।
  • बाक्सिंग बालक 19 वर्ष के प्रतिभागी दुर्ग संभाग से प्रथम, बिलासपुर से द्वितीय, बस्तर से तृतीय।
  • योगा बालक 14 वर्ष के प्रतिभागी रायपुर संभाग से प्रथम, दुर्ग से द्वितीय, बिलासपुर से तृतीय।
  • योगा बालक 17 वर्ष के प्रतिभागी रायपुर संभाग से प्रथम, दुर्ग से द्वितीय, बिलासपुर से तृतीय।
  • योगा बालक 19 वर्ष के प्रतिभागी रायपुर संभाग से प्रथम, दुर्ग से द्वितीय, बिलासपुर से तृतीय।
  • योगा बालिका 14 वर्ष के प्रतिभागी रायपुर संभाग से प्रथम, दुर्ग से द्वितीय बिलासपुर से तृतीय।
  • योगा बालिका 17 वर्ष के प्रतिभागी रायपुर संभाग से प्रथम, दुर्ग से द्वितीय, सरगुजा से तृतीय।
  • योगा बालिका 19 वर्ष के प्रतिभागी रायपुर संभाग से प्रथम, दुर्ग से द्वितीय, बिलासपुर से तृतीय।
  • लॉन टेनिस बालक 14 वर्ष के प्रतिभागी दुर्ग संभाग से प्रथम, रायपुर से द्वितीय, बिलासपुर से तृतीय।
  • लॉन टेनिस बालक 17 वर्ष के प्रतिभागी रायपुर संभाग से प्रथम, दुर्ग से द्वितीय, बिलासपुर से तृतीय।
  • लॉन टेनिस बालक 19 वर्ष के प्रतिभागी रायपुर संभाग से प्रथम, दुर्ग से द्वितीय, बिलासपुर से तृतीय।
  • लॉन टेनिस बालिका 14 वर्ष के प्रतिभागी दुर्ग संभाग से प्रथम, रायपुर से द्वितीय, बिलासपुर से तृतीय।
  • लॉन टेनिस बालिका 17 वर्ष के प्रतिभागी रायपुर संभाग से प्रथम, दुर्ग से द्वितीय, बिलासपुर से तृतीय।
  • लॉन टेनिस बालिका 19 वर्ष के प्रतिभागी रायपुर संभाग से प्रथम, बिलासपुर से द्वितीय, दुर्ग से तृतीय।
  • जूडो बालक 14 वर्ष के प्रतिभागी दुर्ग संभाग से प्रथम, रायपुर से द्वितीय, बस्तर से तृतीय।
  • जूडो बालक 17 वर्ष के प्रतिभागी दुर्ग संभाग से प्रथम, बस्तर से द्वितीय, रायपुर से तृतीय।
  • जूडो बालक 19 वर्ष के प्रतिभागी दुर्ग संभाग से प्रथम, बस्तर से द्वितीय, रायपुर से तृतीय।
  • जूडो बालिका 14 वर्ष के प्रतिभागी बस्तर से प्रथम, बिलासपुर से द्वितीय, दुर्ग से तृतीय।
  • जूडो बालिका 17 वर्ष के प्रतिभागी बस्तर संभाग से प्रथम, रायपुर से द्वितीय, दुर्ग से तृतीय।
  • जूडो बालिका 19 वर्ष के प्रतिभागी बस्तर संभाग से प्रथम, दुर्ग से द्वितीय, रायपुर से तृतीय।
  • साइक्लिंग बालक 14 वर्ष के प्रतिभागी दुर्ग संभाग से प्रथम, बस्तर से द्वितीय, बिलासपुर से तृतीय।
  • साइक्लिंग बालक 17 वर्ष के प्रतिभागी दुर्ग संभाग से प्रथम, बिलासपुर से द्वितीय, रायपुर से तृतीय।
  • साइक्लिंग बालक 19 वर्ष के प्रतिभागी दुर्ग संभाग से प्रथम, बिलासपुर से द्वितीय, बस्तर से तृतीय।
  • साइक्लिंग बालिका 14 वर्ष के प्रतिभागी दुर्ग संभाग से प्रथम, बस्तर से द्वितीय।
  • साइक्लिंग बालिका 17 वर्ष के प्रतिभागी दुर्ग संभाग से प्रथम, बिलासपुर से द्वितीय, रायपुर से तृतीय।
  • साइक्लिंग बालिका 19 वर्ष के प्रतिभागी दुर्ग संभाग से प्रथम, बस्तर से द्वितीय, रायपुर से तृतीय।
  • टेबल टेनिस बालक 19 वर्ष के प्रतिभागी रायपुर संभाग से प्रथम, दुर्ग से द्वितीय, बिलासपुर से तृतीय।
  • टेबल टेनिस बालिका 19 वर्ष के प्रतिभागी दुर्ग संभाग से प्रथम, रायपुर से द्वितीय और बस्तर से तृतीय।

You Might Also Like

पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला अधिकार, जाति प्रमाण पत्र बना शिक्षा और शासकीय योजनाओं की राह आसान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के विजन की दिख रही जमीनी तस्वीर

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश

कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन

सेवा संकल्प अभियान : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम : विजय को मिली टीबी से मुक्ति

Mohan Rao September 13, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय का किया भ्रमण, न्यूजर्सी में भारतीय मूल के लोगों से मिले
Next Article IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल: पांच जिला पंचायतों के सीईओ बदले, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी Transfer Breaking : सरकार ने 49 तहसीलदार सहित बड़ी संख्या में राजस्व निरीक्षको व नायब तहसीलदारों का किया तबादला…. देखें सूची

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?