ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में स्पंज आयरन एवं स्टील सेक्टर के उद्योगों के लिए राज्य सरकार का विशेष पैकेज: क्षेत्रवार छूट की सीमा 60 से बढ़ाकर किया 150 प्रतिशत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में स्पंज आयरन एवं स्टील सेक्टर के उद्योगों के लिए राज्य सरकार का विशेष पैकेज: क्षेत्रवार छूट की सीमा 60 से बढ़ाकर किया 150 प्रतिशत

By @dmin
Published: November 4, 2020
Share
State government's special package for industries in sponge iron and steel sector in Chhattisgarh: Region-wise exemption limit increased from 60 to 150 percent
State government's special package for industries in sponge iron and steel sector in Chhattisgarh: Region-wise exemption limit increased from 60 to 150 percent
SHARE

छत्तीसगढ़ सरकार के उद्योग हितैषी निर्णयों से प्रदेश में बढ़ी औद्योगिक विकास की रफ्तार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा उद्योगों के हित में लगातार लिए जा रहे फैसले

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की नई औद्योगिक नीति के तहत अब इस्पात (स्पंज आयरन एण्ड स्टील) क्षेत्र के मेगा अल्ट्रा मेगा प्रोजेक्ट में निवेश हेतु विशेष निवेश प्रोत्साहन पैकेज देने का निर्णय लिया गया। घोषित्र पैकेज में अधितम 500 करोड़ रुपए तक का निवेश प्रोत्साहन मान्य होगा। बस्तर संभाग के लिए यह सीमा 1000 करोड़ तक रहेगी। इसके लिए प्रस्तावित इकाईयों को 31 अक्टूबर 2024 को अथवा उसके पूर्व व्यावसायिक उत्पादन प्रारंभ करना जरूरी होगा। इसी तरह 100 करोड़ रूपए का स्थाई पूंजी निवेश मद में निवेश कर व्यावसायिक उत्पादन आरंभ करने वाली नवीन इकाईयों को आर्थिक निवेश प्रोत्साहन दिया जाएगा।
राज्य सरकार द्वारा कोर सेक्टर के उद्योगों को पूरे राज्य में विद्युत शुल्क छूट की पात्रता भी प्रदान की गई। बिजली में सब्सिडी मिलने से इस्पात सहित कोर सेक्टर के उद्योगों को नई संजीवनी मिली है। इससे इन कोर सेक्टर के उद्योगों को देश भर के मार्केट का लाभ मिलेगा। स्पंज आयरन एवं स्टील सेक्टर के उद्योगों के लिए बी-स्पोक पालिसी के तहत विशेष पैकेज घोषित करते हुए, क्षेत्रवार छूट की सीमा 60 प्रतिशत से 150 प्रतिशत तक कर दी गई है। लॉकडाउन की अवधि में राज्य के द्वारा 27 लाख टन का स्टील उत्पादन किया गया, जो भारत के अन्य राज्यों की तुलना में सर्वाधिक उत्पादन है।

Contents
  • छत्तीसगढ़ सरकार के उद्योग हितैषी निर्णयों से प्रदेश में बढ़ी औद्योगिक विकास की रफ्तारमुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा उद्योगों के हित में लगातार लिए जा रहे फैसले
    • प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिली गति

प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिली गति

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लिए गए दूरदर्शितापूर्ण निर्णयों से कोरोना संकट काल में भी छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को गति मिली है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा मेगा निवेशकों के लिए विशेष पैकेज की घोषणा की गई है। इस पैकेज से स्पंज आयरन एवं स्टील सेक्टर के उद्योगों को नई ऊर्जा मिलेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा उद्योगों को बिजली दर में रियायत, अनुदान सहायता, विभिन्न स्वीकृतियां प्रदान करने की सरल और सुविधाजनक व्यवस्था के साथ स्थानीय उद्योगों के उत्पादों को प्राथमिकता देने जैसे अनेक संवेदनशील फैसलों ने छत्तीसगढ़ के उद्योग जगत के लिए संजीवनी का काम किया है। कोरोना के दौर में जब पूरे देश में औद्योगिक गतिविधियां थमी हुई थी, तब छत्तीसगढ़ के कोर सेक्टर के उद्योगों में उत्पादन जारी रहा। चालू वित्तीय वर्ष मेें माह अप्रैल के आखरी सप्ताह में कोर सेक्टर के अलावा अन्य उद्योगों में भी उत्पादन की गतिविधियां प्रारंभ हो चुकी थी।

Bhilai Breaking : एक-दो नहीं पूरे 11 साइकिल के साथ पकड़ाया शातिर चोर… स्कूल व गार्डन से करता था चोरी
लोकसभा निर्वाचन-2024 : अधिकारी व कर्मचारियों के अवकाश एवं मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध, अवकाश के दिन में भी खुलेंगे कार्यालय
YouTube ने जारी किया नया फीचर : अब YouTube Shorts से भी कर सकेंगे बंपर कमाई
भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 37 लाख के पार….. पिछले 24 घंटे में सामने आए 78357 नए मामले… राहत की बात रोजना 60 हजार से ज्यादा मरीज हो रहे हैं स्वस्थ्य
भिलाई के वार्डों में रोशन होंगे सोलर हाईमास्ट लाइट, क्रेडा के सहयोग से संवर रहा शहर, इन वार्डों में हुआ भूमिपूजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Diwali gift for bankers: Salary will increase by 15% बैंकों के सेवा शुल्क बढ़ाए जाने पर केन्द्र हुआ सख्त…. कहा- ग्राहकों से कोई बैंक नहीं लेगा सर्विस चार्ज
Next Article Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200 छत्तीसगढ़ में कोरोना: 1724 नए केस आक्र 58 मरीजों की मौत… कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 92 हजार के पार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?