ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह पहुंचे सरगुजा, स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल, मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह पहुंचे सरगुजा, स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल, मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

By Mohan Rao
Published: January 30, 2025
Share
मुख्य निर्वाचन आयुक्त पहुंचे सरगुजा
SHARE

निर्वाचन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

रायपुर। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत मतदान पूर्व तैयारियों की जायजा लेने एक दिवसीय सरगुजा प्रवास पर रहे। निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी सहित अन्य सभी मूलभूत आवश्यकताओं को समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।इनके साथ आयोग के सचिव डॉ सर्वेश्वर नरेंन्द्र भुरे एवं नोडल अधिकारी नगर पालिका एवं पंचायत निर्वाचन (पुलिस) ओपी पाल भी उपस्थित थे ।

निर्वाचन आयुक्त सिंह ने मतगणना स्थल में बिजली, पेयजल, शौचालय, पर्याप्त बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, एजेंट के बैठने की व्यवस्था, मतगणना कक्ष की जानकारी लेकर सम्बंधित अधिकारिओं को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मतदान दलों के प्रशिक्षण का भी अवलोकन किया तथा मास्टर ट्रेनर्स को मतदान दलों को मतदान प्रक्रिया के सभी पहलुओं को बारीकी से अवगत कराने कहा। उन्होंने डाकमत पत्र का भी अवलोकन किया। निरीक्षण की कड़ी में मुख्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र का भी निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को सभी जरूरी व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सरगुजा संभाग आयुक्त नरेंद्र दुग्गा, आईजी सरगुजा  अंकित गर्ग कलेक्टर विलास भोसकर, पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल, अपर कलेक्टर सुनील नायक, राज्य निर्वाचन आयोग के उप सचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव, अवर सचिव प्रणय कुमार वर्मा,जनसम्पर्क विभाग के उप संचालक लक्ष्मीकांत कोसरिया एवं निर्वाचन आयुक्त के निज सचिव बलराम देवांगन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

सैफ अली खान पर हमला, घर में घुसकर शख्स ने 6 बार मारा चाकू, लीलावती अस्पताल में देर रात हुई सर्जरी, खतरे से बाहर है एक्टर
CG Crime : पुलिस के हत्थे चढ़ा टायर चोर गिरोह, ओडिशा से आकर छत्तीसगढ़ में करते थे चोरी…. ऐसे पहुंची पुलिस
पीएम मोदी ने किया IIT भिलाई के तीसरे फेस का शुभारंभ, 2200 करोड़ रुपए से होगा विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत
गुरुग्राम नमाज मुद्दा: सुप्रीम कोर्ट अधिकारियों के खिलाफ अवमानना याचिका सूचीबद्ध करने को तैयार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई के मैत्री बाग में 1 और 2 फरवरी को फ्लावर शो,  अलग अलग फूल व फल बनेंगे आकर्षण
Next Article छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में 100 अत्याधुनिक नंद घर स्थापित करेगा वेदांता छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में 100 अत्याधुनिक नंद घर स्थापित करेगा वेदांता

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?