ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री जितेन्द्र साहू ने किया स्कूल भवन रिनोवेशन कार्य का भूमिपूजन, कहा- हर वर्ग के बच्चों को मिलेगी अब बेहतर व उच्च शिक्षा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री जितेन्द्र साहू ने किया स्कूल भवन रिनोवेशन कार्य का भूमिपूजन, कहा- हर वर्ग के बच्चों को मिलेगी अब बेहतर व उच्च शिक्षा

By @dmin
Published: August 2, 2021
Share
State Congress General Secretary Jitendra Sahu did Bhoomipujan of school building renovation work
State Congress General Secretary Jitendra Sahu did Bhoomipujan of school building renovation work
SHARE

रिसाली। प्रदेश समेत जिले के रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र में खुले स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्रवेश उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र साहू व अध्यक्षता कर रहे निगम आयुक्त ने सांकेतिक रूप से मौजूद 30 बच्चों को पाठ्य पुस्तक का वितरण किया। इस अवसर पर जितेन्द्र साहू ने 121 लाख रुपए की लागत से होने वाले संपूर्ण स्कूल भवन के रिनोवेशन कार्य का भूमिपूजन भी किया।

मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री जितेन्द्र साहू ने पहले सत्र में अंग्रेजी माध्यम स्कूल में 400 सीट में कुल 396 बच्चों का दाखिला होने पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते कहा कि सरकार का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पहली बार खनिज न्यास की राशि का अधिकतम उपयोग स्वास्थ्य व शिक्षा के लिए करने का निर्णय लिया है। यही वजह है कि पुराने जर्जर शाला भवन का स्वरूप आने वाले समय में बदलेगा और कान्टेंट स्कूल की तरह आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल नजर आएगा।

अध्यक्षीय उद्बोधन निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने दिया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण प्रधान पाठक परूणिता दास, प्रतिवेदन प्राचार्य पी रमेश व जिला शिक्षा विभाग की ओर से संयुक्त संचालक पुष्पा पुरूषोत्तम ने अंग्रेजी माध्यम स्कूल पर प्रकाश डालते संचालन गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। संचालन मेनुका श्रीवास्तव ने किया।

बच्चों ने सुनाए गीत
कोविड नियमों के तहत शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में कक्ष 1 से 10 तक के कुछ बच्चों को बुलाया गया था। जिन्हें पाठ्य पुस्तक कम्पास बाक्स समेत गुलाब फूल देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर इंग्लिश मीडियम स्कूल के ओजस, चंचल, आलोक देशमुख, शौर्या बेनर्जी, चंचल साहू, फामेष, ट्विंकल, तान्या व वेणूका ने गीत भाषण व दफली वादन प्रस्तुत किया।

121 लाख से रिनोवेशन
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल गवर्नमेंट हाई स्कूल में संचालन किया जाएगा। पुराने भवन को नए भवन का आकार दिया जा रहा। सर्वसुविधा के लिए खनिज न्यास समिति और संचानालय लोक शिक्षण प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र साहू ने भूमिपूजन शिलालेख का अनावरण किया।

पौध देकर किया सम्मानित
स्कूल समिति ने इस अवसर पर अतिथियों को औषधि पौध भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, कांगे्रस के जाकीर खान, राकेश मिश्रा, अनीता सिंह, कीर्ति लता वर्मा, केशव बंछोर, राजेन्द्र रजक, जहीर खान, जितेन्द्र चंद्राकर, प्रेमचंद साहू आदि उपस्थित थे।

युवाओं से भेंट-मुलाकात : CM बघेल आज बिलासपुर संभाग के युवाओं से होंगे रु-ब-रू
बस्तर में चुनाव ड्यूटी में शहीद जवान के परिजनों को 30 लाख और घायल को मिलेंगे 15 लाख रुपए
छत्तीसगढ़ में बारिश : कोरबा-मुंगेली समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिलासपुर में उफान पर अरपा
कम नहीं हो रही पंजाब कांग्रेस में तकरार, अब दो दिग्गज आमने सामने
शिकायत लेकर पहुंची आईटीआई की छात्रा को कलेक्टर ने सौंपी अपनी कुर्सी, बनी एक दिन की कलेक्टर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chief Minister inaugurated Hitech Bus Stand of Surajpur ममता बनर्जी को झटका: कोलकाता हाईकोर्ट का आदेश- सुवेंदु अधिकारी के करीबी को तुरंत रिहा करे बंगाल सरकार
Next Article MNREGA fruit garden changed the fate of farmers मनरेगा फलोद्यान ने बदली किसानों की तकदीर…. खेतों में पेड़ों के बीच फसलें उगाईं तो होने लगी लाखों की कमाई…. मिली नई पहचान

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?